logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दहेज के 03 अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष का कारावास व कुल 45000 रु0 के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित* ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दहेज के 03 अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष का कारावास व कुल 45000 रु0 के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराधों पर कठोरता से नियंत्रण लगाने एवं अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अभियोगों को चिन्हित कराते हुए मानीटरिंग सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में *संयुक्त निदेशक अभियोजन व मानीटरिंग सेल* के संयुक्त प्रयास से फलस्वरुप आज दिनाँक 31.03.2026 को श्रीमान *जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद संतकबीरनगर* द्वारा *थाना खलीलाबाद* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 778/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के मामले में दोषसिद्ध अभियुक्त नाम पता 01. राजेश पुत्र रामप्रसाद 02. रामप्रसाद चौहान पुत्र रामबहाल चौहान 03. पन्ना देवी पत्नी राम प्रसाद निवासीगण बरईपार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को अन्तर्गत धारा 498ए/304बी भादवि व धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत दोषसिद्ध किया जाता है, तथा प्रत्येक अभियुक्तगण राजेश , रामप्रसाद चौहान,पन्ना देवी को धारा 498ए भादवि में 03-03 वर्ष के कारावास व 10000-10000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है। अर्थदण्ड अदा न करने 02-02 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा । धारा 304बी भादवि में 10 वर्ष के कारावास तथा धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में 02-02 साल का कारावास व 5000-5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड की अदायगी न करने पर 01-01 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त की सभी सजायें साथ-साथ चलेंगी। प्रस्तुत प्रकरण में अभियुक्त द्वारा पूर्व में जेल में बितायी गयी अवधि को उसकी सजा में समायोजित किया जायेगा।

3 hrs ago
user_Ramesh Dubey
Ramesh Dubey
पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
3 hrs ago

ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दहेज के 03 अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष का कारावास व कुल 45000 रु0 के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित* ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप दहेज के 03 अभियुक्तगण को 10-10 वर्ष का कारावास व कुल 45000 रु0 के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराधों पर कठोरता से नियंत्रण लगाने एवं अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अभियोगों को चिन्हित कराते हुए मानीटरिंग सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में *संयुक्त निदेशक अभियोजन व मानीटरिंग सेल* के संयुक्त प्रयास से फलस्वरुप आज दिनाँक 31.03.2026 को श्रीमान *जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद संतकबीरनगर* द्वारा *थाना खलीलाबाद* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 778/2022 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट के मामले में दोषसिद्ध अभियुक्त नाम पता 01. राजेश पुत्र रामप्रसाद 02. रामप्रसाद चौहान पुत्र रामबहाल चौहान 03. पन्ना देवी पत्नी राम प्रसाद निवासीगण बरईपार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को अन्तर्गत धारा 498ए/304बी भादवि व धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत दोषसिद्ध किया जाता है, तथा प्रत्येक अभियुक्तगण राजेश , रामप्रसाद चौहान,पन्ना देवी को धारा 498ए भादवि में 03-03 वर्ष के कारावास व 10000-10000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है। अर्थदण्ड अदा न करने 02-02 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा । धारा 304बी भादवि में 10 वर्ष के कारावास तथा धारा 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में 02-02 साल का कारावास व 5000-5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड की अदायगी न करने पर 01-01 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्त की सभी सजायें साथ-साथ चलेंगी। प्रस्तुत प्रकरण में अभियुक्त द्वारा पूर्व में जेल में बितायी गयी अवधि को उसकी सजा में समायोजित किया जायेगा।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • ककरहा गांव में दिनदहाड़े आटा चक्की पर हमला, नकदी-जेवर लूटे; पीड़ित ने आईजी गोरखपुर से मांगी इंसाफ की गुहार धनघटा थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश में हमलावरों ने आटा चक्की पर धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को बेरहमी से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया गया और उंगली तक काट दी गई। गंभीर आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर ही सुलह का दबाव बनाकर तहरीर बदलवा दी। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अब आईजी गोरखपुर का दरवाजा खटखटाया है। घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी ककरहा निवासी राजेश कुमार पुत्र कृष्णानंद ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। बीते 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे दबंग उनके घर में घुस आए और पत्नी को भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 24 व 25 फरवरी को भी रास्ते में रोककर लगातार गाली-गलौज की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चक्की पर हमला, पिता को बचाने आए बेटे को बनाया निशाना पीड़ित के मुताबिक 26 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे आधा दर्जन से अधिक नामजद व अज्ञात लोग गोलबंद होकर उनकी आटा चक्की पर पहुंचे और हमला बोल दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। पिता को बचाने आए पुत्र शिवेष पाण्डेय को दबंगों ने इतना पीटा कि उसका दाहिना हाथ टूट गया और उंगली कट गई। हमलावर चक्की के गल्ले से 20 हजार रुपये नकद और गले से सोने की माला भी लूट ले गए। पुलिस पर गंभीर आरोप, ‘तहरीर बदलवाकर मामला दबाने की कोशिश’ घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पीड़ितों को थाने ले गई, लेकिन वहां स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक घटना दर्ज करने के बजाय मनमाफिक तहरीर लिखवाई और समझौते का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, घायलों का समुचित मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया और प्रार्थी व एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल तक जबरन उठा ली गई। दहशत में परिवार, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार लगातार धमकियों और पुलिस की कथित लापरवाही से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आईजी गोरखपुर को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
    1
    ककरहा गांव में दिनदहाड़े आटा चक्की पर हमला, नकदी-जेवर लूटे; पीड़ित ने आईजी गोरखपुर से मांगी इंसाफ की गुहार
धनघटा
थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश में हमलावरों ने आटा चक्की पर धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को बेरहमी से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया गया और उंगली तक काट दी गई। गंभीर आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पर ही सुलह का दबाव बनाकर तहरीर बदलवा दी। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने अब आईजी गोरखपुर का दरवाजा खटखटाया है।
घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
ककरहा निवासी राजेश कुमार पुत्र कृष्णानंद ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। बीते 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे दबंग उनके घर में घुस आए और पत्नी को भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 24 व 25 फरवरी को भी रास्ते में रोककर लगातार गाली-गलौज की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से ऑनलाइन की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
चक्की पर हमला, पिता को बचाने आए बेटे को बनाया निशाना
पीड़ित के मुताबिक 26 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे आधा दर्जन से अधिक नामजद व अज्ञात लोग गोलबंद होकर उनकी आटा चक्की पर पहुंचे और हमला बोल दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। पिता को बचाने आए पुत्र शिवेष पाण्डेय को दबंगों ने इतना पीटा कि उसका दाहिना हाथ टूट गया और उंगली कट गई। हमलावर चक्की के गल्ले से 20 हजार रुपये नकद और गले से सोने की माला भी लूट ले गए।
पुलिस पर गंभीर आरोप, ‘तहरीर बदलवाकर मामला दबाने की कोशिश’
घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पीड़ितों को थाने ले गई, लेकिन वहां स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने वास्तविक घटना दर्ज करने के बजाय मनमाफिक तहरीर लिखवाई और समझौते का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, घायलों का समुचित मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया और प्रार्थी व एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल तक जबरन उठा ली गई।
दहशत में परिवार, उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
लगातार धमकियों और पुलिस की कथित लापरवाही से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आईजी गोरखपुर को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • खलीलाबाद, संतकबीरनगर: शहर के मशहूर रेस्टोरेंट कस्तूरी बेकर्स (Kasturi Bakers) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुणवत्ता के लिए जाने जाने वाले इस प्रतिष्ठान पर एक ग्राहक को बासी और खराब छोला भटूरा परोसने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट से छोला भटूरा पार्सल करवाया था। घर जाकर जैसे ही ग्राहक ने खाने को चखा, उसे स्वाद में कड़वाहट और दुर्गंध महसूस हुई। खाना पूरी तरह से बासी और सेहत से खिलवाड़ करने लायक था। प्रबंधन का अड़ियल रवैया हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ और प्रबंधन से की, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी गलती सुधारने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की, जिससे ग्राहक का गुस्सा और बढ़ गया। "हम पैसे देकर ताजा भोजन की उम्मीद करते हैं, लेकिन शहर के इतने बड़े रेस्टोरेंट में अगर बासी खाना मिलेगा, तो आम आदमी की सेहत का क्या होगा?" — नाराज ग्राहक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना के बाद मौके पर काफी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं सावधान! संतकबीरनगर के 'कस्तूरी बेकर्स' में मिल रहा है बासी खाना। ग्राहक ने जब छोला-भटूरा पार्सल कराया तो निकला खराब। शिकायत पर भी नहीं पसीजा रेस्टोरेंट प्रबंधन। क्या ऐसे सुरक्षित रहेगी आपकी सेहत? 😡 #SantKabirNagar #KasturiBakers #FoodSafety #Khalilabad #ViralVideo UPNews
    1
    खलीलाबाद, संतकबीरनगर:
शहर के मशहूर रेस्टोरेंट कस्तूरी बेकर्स (Kasturi Bakers) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुणवत्ता के लिए जाने जाने वाले इस प्रतिष्ठान पर एक ग्राहक को बासी और खराब छोला भटूरा परोसने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने रेस्टोरेंट से छोला भटूरा पार्सल करवाया था। घर जाकर जैसे ही ग्राहक ने खाने को चखा, उसे स्वाद में कड़वाहट और दुर्गंध महसूस हुई। खाना पूरी तरह से बासी और सेहत से खिलवाड़ करने लायक था।
प्रबंधन का अड़ियल रवैया
हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित ग्राहक ने इसकी शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ और प्रबंधन से की, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी गलती सुधारने के बजाय मामले को टालने की कोशिश की, जिससे ग्राहक का गुस्सा और बढ़ गया।
"हम पैसे देकर ताजा भोजन की उम्मीद करते हैं, लेकिन शहर के इतने बड़े रेस्टोरेंट में अगर बासी खाना मिलेगा, तो आम आदमी की सेहत का क्या होगा?" — नाराज ग्राहक
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के बाद मौके पर काफी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं
सावधान! संतकबीरनगर के 'कस्तूरी बेकर्स' में मिल रहा है बासी खाना। ग्राहक ने जब छोला-भटूरा पार्सल कराया तो निकला खराब। शिकायत पर भी नहीं पसीजा रेस्टोरेंट प्रबंधन। क्या ऐसे सुरक्षित रहेगी आपकी सेहत? 😡
#SantKabirNagar #KasturiBakers #FoodSafety #Khalilabad #ViralVideo UPNews
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
  • मेरे बड़े भांजे आदर्श निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकमनाएं 🎂🎂🎁🎉
    1
    मेरे बड़े भांजे आदर्श निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकमनाएं 🎂🎂🎁🎉
    user_Rohit nishad Rohit Kumar
    Rohit nishad Rohit Kumar
    Artist Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर । जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात, अग्निशमन एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान सीएम डैशबोर्ड, i-GOT कर्मयोगी पोर्टल, CCTNS रैंकिंग, लंबित प्रार्थना पत्रों तथा महिला संबंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तकनीकी प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके। उन्होंने थानों पर लंबित महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों के मामलों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय से प्राप्त सम्मन एवं गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जन-सुनवाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा प्रतिदिन ऑर्डर बुक का अवलोकन सुनिश्चित करें। बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त CCTNS डेटा सिंक्रोनाइजेशन को नियमित करने, ई-सम्मन एवं ई-साक्ष्य के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा e-Office के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सीएम डैशबोर्ड पर लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, यातायात, अग्निशमन एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान सीएम डैशबोर्ड, i-GOT कर्मयोगी पोर्टल, CCTNS रैंकिंग, लंबित प्रार्थना पत्रों तथा महिला संबंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी तकनीकी प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें और प्रशिक्षण समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।
उन्होंने थानों पर लंबित महिला संबंधी एवं गंभीर अपराधों के मामलों का गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय से प्राप्त सम्मन एवं गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की शत-प्रतिशत तामील समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जन-सुनवाई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा प्रतिदिन ऑर्डर बुक का अवलोकन सुनिश्चित करें।
बैठक में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त CCTNS डेटा सिंक्रोनाइजेशन को नियमित करने, ई-सम्मन एवं ई-साक्ष्य के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को गति देने तथा e-Office के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सीएम डैशबोर्ड पर लंबित मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली। डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली।
डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बोकड़ा देवी मंदिर एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र है, जो खासकर पकड़ी जंगल (Pakadi Jungle) क्षेत्र में स्थित माना जाता है। यह मंदिर माता दुर्गा के स्वरूप मां बोकड़ा देवी को समर्पित है। यह मंदिर जंगल के बीच स्थित होने के कारण बहुत रहस्यमय और शांत वातावरण देता है। � स्थानीय लोगों में माता के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास है। भक्त यहां अपनी मनोकामना (मनौती) लेकर आते हैं और पूरी होने पर पूजा-अर्चना करते हैं। खासकर नवरात्रि के समय यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
    1
    बोकड़ा देवी मंदिर एक प्रसिद्ध और आस्था का केंद्र है, जो खासकर पकड़ी जंगल (Pakadi Jungle) क्षेत्र में स्थित माना जाता है। यह मंदिर माता दुर्गा के स्वरूप मां बोकड़ा देवी को समर्पित है।
यह मंदिर जंगल के बीच स्थित होने के कारण बहुत रहस्यमय और शांत वातावरण देता है। �
स्थानीय लोगों में माता के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास है।
भक्त यहां अपनी मनोकामना (मनौती) लेकर आते हैं और पूरी होने पर पूजा-अर्चना करते हैं।
खासकर नवरात्रि के समय यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
    user_कराटे कोच International प्लेयर
    कराटे कोच International प्लेयर
    Game Shop बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🔴 बड़हलगंज में बैनर हटाने पर विवाद 🔴 अंबेडकर जयंती से पहले बवाल 🔴 बहुजन समाज में भारी आक्रोश 🔴 बैनर फाड़ने का आरोप 🔴 पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग 🔴 आंदोलन की चेतावनी
    1
    🔴 बड़हलगंज में बैनर हटाने पर विवाद
🔴 अंबेडकर जयंती से पहले बवाल
🔴 बहुजन समाज में भारी आक्रोश
🔴 बैनर फाड़ने का आरोप
🔴 पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
🔴 आंदोलन की चेतावनी
    user_Kaustubh tiwari
    Kaustubh tiwari
    बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    संतकबीरनगर। 
जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.