logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेजुबानों को दाना खिलाकर यूजीसी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गूंजा ‘यूजीसी गो बैक आजमगढ़। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। ‘देश बचाओ, भविष्य बनाओ’ बैनर के तहत जुटे लोगों ने पहले बेजुबान जीवों को भोजन कराया। इसके बाद ‘यूजीसी गो बैक’ के नारे लगाकर शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। सेवा कार्य के माध्यम से विरोध दर्ज कराने का यह तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। आलोक सिंह ने कहा कि बेजुबान जीवों को भोजन कराने के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एक आवाज पर सैकड़ों बेजुबान भोजन के लिए एकत्र हो जाते हैं, लेकिन शिक्षा और भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज को अभी और जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और जवाबदेह बनाने के लिए अपनी आवाज उठाने की अपील की। समाजसेवी डीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक की भी इसमें भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखना है। मीना राय ने कहा कि सेवा और जनजागरूकता को जोड़कर विरोध दर्ज कराने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में देवनाथ सिंह, आलोक सिंह, ओंकार पाठक, मीना राय, माधुरी त्रिपाठी, वर्षम सिंह, संतोष सिंह, युवराज सिंह, राहुल सिंह, अवनीश, गुलाब चौरसिया, अनूप सिंह और ओमशी बरनवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_शैलेन्द्र पत्रकार
शैलेन्द्र पत्रकार
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

बेजुबानों को दाना खिलाकर यूजीसी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गूंजा ‘यूजीसी गो बैक आजमगढ़। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। ‘देश बचाओ, भविष्य बनाओ’ बैनर के तहत जुटे लोगों ने पहले बेजुबान जीवों को भोजन कराया। इसके बाद ‘यूजीसी गो बैक’ के नारे लगाकर शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। सेवा कार्य के माध्यम से विरोध

दर्ज कराने का यह तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। आलोक सिंह ने कहा कि बेजुबान जीवों को भोजन कराने के माध्यम से समाज को संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि एक आवाज पर सैकड़ों बेजुबान भोजन के लिए एकत्र हो जाते हैं, लेकिन शिक्षा और भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज को अभी और जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से शिक्षा व्यवस्था

को बेहतर और जवाबदेह बनाने के लिए अपनी आवाज उठाने की अपील की। समाजसेवी डीएन सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक की भी इसमें भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखना है। मीना राय ने कहा कि सेवा और जनजागरूकता

को जोड़कर विरोध दर्ज कराने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में देवनाथ सिंह, आलोक सिंह, ओंकार पाठक, मीना राय, माधुरी त्रिपाठी, वर्षम सिंह, संतोष सिंह, युवराज सिंह, राहुल सिंह, अवनीश, गुलाब चौरसिया, अनूप सिंह और ओमशी बरनवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जूनियर हाइस्कूल बड़े गांव मे तारा मंडल के बारे मे बताते अध्यापक आजमगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र कौन सा की बड़े गांव में अध्यापकों ने बच्चों को तारामंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथी बताया कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है जब सूर्य के सामने पृथ्वी पड़ती है तो दिन होता है जब सूर्य पीछे पृथ्वी के होते हैं तो रात होती है वहीं उन्होंने नवग्रह के बारे में बच्चों को जानकारी दें
    1
    जूनियर हाइस्कूल बड़े गांव मे तारा मंडल के बारे मे बताते अध्यापक 
आजमगढ़ जिले के शिक्षा क्षेत्र कौन सा की बड़े गांव में अध्यापकों ने बच्चों को तारामंडल के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथी बताया कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है जब सूर्य के सामने पृथ्वी पड़ती है तो दिन होता है जब सूर्य पीछे पृथ्वी के होते हैं तो रात होती है वहीं उन्होंने नवग्रह के बारे में बच्चों को जानकारी दें
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अतरौलिया : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पंछियों के संरक्षण की अनोखी पहल, आठ लाख की लागत से बाबा प्रथम देव स्थान पर बनेगा पंछी घर #अतरौलिया #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #पंछीघर #पंछीसंरक्षण #बाबाप्रथमदेवस्थान #पक्षीसंरक्षण #पर्यावरणसंरक्षण #जीवसंरक्षण #अखिलेशसिंह #प्रेमदासजीमहाराज #जंगबहादुरसिंह #अतरौलियान्यूज #आजमगढ़न्यूज #AzamgarhNews #CMNewsNetwork #BirdHouse #BirdConservation #KrishnaJanmashtami #EnvironmentProtection
    1
    अतरौलिया : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पंछियों के संरक्षण की अनोखी पहल, आठ लाख की लागत से बाबा प्रथम देव स्थान पर बनेगा पंछी घर
#अतरौलिया #श्रीकृष्णजन्माष्टमी #पंछीघर #पंछीसंरक्षण #बाबाप्रथमदेवस्थान #पक्षीसंरक्षण #पर्यावरणसंरक्षण #जीवसंरक्षण #अखिलेशसिंह #प्रेमदासजीमहाराज #जंगबहादुरसिंह #अतरौलियान्यूज #आजमगढ़न्यूज #AzamgarhNews #CMNewsNetwork #BirdHouse #BirdConservation #KrishnaJanmashtami #EnvironmentProtection
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज़मगढ़ में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे और शव को पुलिस व मायके पक्ष को सूचना देने से पहले नीचे उतार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी 📍 स्थान: महावी खास, महराजगंज थाना क्षेत्र, आज़मगढ़ 🔎 मामले की जांच जारी है। #महराजगंज #आजमगढ़ #Azamgarh #Maharajganj #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #NewsUpdate
    1
    आज़मगढ़ में 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।
मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे और शव को पुलिस व मायके पक्ष को सूचना देने से पहले नीचे उतार दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
📍 स्थान: महावी खास, महराजगंज थाना क्षेत्र, आज़मगढ़
🔎 मामले की जांच जारी है।
#महराजगंज #आजमगढ़ #Azamgarh #Maharajganj #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #NewsUpdate
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ‘शर्म नहीं आती? जवाब दो!’ मुस्लिम महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर एक्टिविस्ट हुडा ने SHO ऑफिस में दिल्ली पुलिस को घेरा
    1
    ‘शर्म नहीं आती? जवाब दो!’ मुस्लिम महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर एक्टिविस्ट हुडा ने SHO ऑफिस में दिल्ली पुलिस को घेरा
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी का बड़ा संदेश: "प्रदेशवासियों को दी बधाई
    1
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी का बड़ा संदेश: "प्रदेशवासियों को दी बधाई
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • gorakhpur me sri krishna janmastmi mnate hue aur enjoy
    1
    gorakhpur me sri krishna janmastmi mnate hue aur enjoy
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • "पूरे प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं" - CM Yogi
    1
    "पूरे प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं" - CM Yogi
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • "महुआ मोइत्रा भी रवीश कुमार के अंदाज़ में करने लगीं प्रलाप!" | Mahua Moitra on PM Modi | Politics News
    1
    "महुआ मोइत्रा भी रवीश कुमार के अंदाज़ में करने लगीं प्रलाप!" | Mahua Moitra on PM Modi | Politics News
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अतरौलिया। भगतपुर में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी। #अतरौलिया #आजमगढ़ #भगतपुर #Atraulia #Azamgarh #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #Police #ForensicTeam #CMNewsNetwork
    1
    अतरौलिया। भगतपुर में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी।
#अतरौलिया #आजमगढ़ #भगतपुर #Atraulia #Azamgarh
#BreakingNews #UPNews #CrimeNews #LatestNews #HindiNews #ViralNews #Police #ForensicTeam #CMNewsNetwork
    user_CHANDRESH PATRKAR
    CHANDRESH PATRKAR
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.