Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसा देकर करते हैं जनता को गुमराह देते हैं अधिक लाभ का भरोसा और लुट जाती है जनता उत्तर प्रदेश के बड़े शहर में एक ठगी का बहुत बड़ा मामला निकलकर सामने आ रहा है जो देखा जा रहा है कि अधिक लाभ के चक्कर में हमारे देश की जनता उसमें उलझती जा रही है और अपनी गाढ़ी कमाई को लुटाती जा रही है यह मामला एक बड़े शहर बरेली से जुड़ा हुआ है जहां पर केन्विज़ कंपनी ने 5% प्रतिमाह का लाभ देने का वादा कर तथा 20 महीने में पूरा धन वापस करने की बात करने पर लोगों ने अपना पैसा लगाया अभी तक बहुत एफ आई आर इस कंपनी और इसके ओनर कन्हैया गुलाटी के ऊपर हो चुके हैं देखना यह है कि ऐसे जमा कर्ताओं का पैसा मिल पाता है या ऐसे ही उलझकर रह जाता है मामला
RAM NIWAS GUPTA
झांसा देकर करते हैं जनता को गुमराह देते हैं अधिक लाभ का भरोसा और लुट जाती है जनता उत्तर प्रदेश के बड़े शहर में एक ठगी का बहुत बड़ा मामला निकलकर सामने आ रहा है जो देखा जा रहा है कि अधिक लाभ के चक्कर में हमारे देश की जनता उसमें उलझती जा रही है और अपनी गाढ़ी कमाई को लुटाती जा रही है यह मामला एक बड़े शहर बरेली से जुड़ा हुआ है जहां पर केन्विज़ कंपनी ने 5% प्रतिमाह का लाभ देने का वादा कर तथा 20 महीने में पूरा धन वापस करने की बात करने पर लोगों ने अपना पैसा लगाया अभी तक बहुत एफ आई आर इस कंपनी और इसके ओनर कन्हैया गुलाटी के ऊपर हो चुके हैं देखना यह है कि ऐसे जमा कर्ताओं का पैसा मिल पाता है या ऐसे ही उलझकर रह जाता है मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ईरान ने Strait of HORMUZ में चाइना और रूस के अलावा सबकी एंट्री बंद की हुई है… रात को ईरान ने IRGC के हवाले से बताया है कि जो भी देश US और ISRAEL के राजदूतों को अपने देश से निकालेगा, उसको Strait of HORMUZ में से गुजरने की इज़ाज़त दी जाएगी. तेल और LPG सिलेंडर की कमी से जूझ रहे देशों के लिए ये खबर खुशखबरी है… अब देखना ये है कि इन दोनों देशों के राजदूतों को कौन कौन धक्के मारकर निकालता है अपने देश से!! जंग का नतीजा जो भी हो, पर ईरान के इस ऐलान ने US, इज़रायल परेशान ज़रूर है1
- पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- मोहम्मदी के कवि उत्कर्ष शुक्ला ने मोहम्मदी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे अपनी कविता सुनाई आइए सुनते है1
- Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا1
- जनपद के आरटीओ कार्यालय में लगातार मिल रही दलाली और अवैध वसूली की शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने अचानक छापेमारी की। छापे के दौरान कार्यालय के गेट बंद करा दिए गए और पूछताछ में एक दलाल पकड़ा गया। वहीं ऑपरेटर कमर अली अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। एक कर्मचारी काशी श्रीवास्तव की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि दलाल रवि के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।1
- लखनऊ/ लखीमपुर खीरी, 10 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश का 'चीनी का कटोरा' कहा जाने वाला लखीमपुर खीरी न केवल अपनी प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसका राजनीतिक और ऐतिहासिक आधार भी उतना ही गहरा है। आज ही लॉन्च हुई वेबसाइट जनपद के इसी अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने ला रही है। बहुआयामी दल ने आज आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के गौरवशाली अवसर पर तराई और अवध क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा देने हेतु अपनी आधिकारिक सार्वजनिक वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह वेबसाइट विशेष रूप से जनपद लखीमपुर खीरी की स्थानीय राजनीति, जन-समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित है। वेबसाइट के शुभारंभ के दौरान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. के. एम. आमिश जी ने कहा कि तराई-अवध का यह क्षेत्र राजनैतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, किंतु यहाँ की स्थानीय आवाज़ को अक्सर डिजिटल मंचों पर वह स्थान नहीं मिल पाता जिसकी वह हकदार है। सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त किया, उनकी स्मृति में यह डिजिटल पहल जन-जन तक पहुँचने का एक माध्यम बनेगी। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने कहा कि "बहुआयामी दल" समाज के हर वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और समानता ही वह आधार हैं, जिस पर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। आज लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाता है। यहाँ की राजनीतिक हलचल सीधे लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक पहुँचती है। पोर्टल पर वर्तमान नेताओं, राजनीतिक समीकरणों और विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध है, जो जनता को जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। तराई का संघर्ष और मिनी पंजाब की प्रगतिशील राजनीतिक सोच का मिलन होता है। पार्टी का मानना है कि जिले की राजनीति को केवल नारों तक सीमित न रखकर उसे डेटा, शोध और तकनीक (Research Based Politics) से जोड़ा जाए। जैसा कि बहुआयामी राजनीतिक दल के माध्यम से लगातार शिक्षा तकनीकी एवं अनुसंधान के शोध कार्यों विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति आपको ध्यान में रखकर रणनीतियां हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी है वर्तमान दौर की तकनीक का लाभ उठाते हुए, कार्यकर्ताओं ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली। ऑनलाइन कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने भाग लिया और पार्टी को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। "हमारा उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि खीरी की विरासत को सहेजना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।" वेबसाइट की प्रमुख विशेषताएँ:वेबसाइट के माध्यम से तराई क्षेत्र के राजनीतिक मुद्दों के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण राजनेताओं के बारे में जानकारी, तराई क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थान के बारे में जानकारी, बहुआयामी राजनीतिक दल पार्टी के गठन खीरी में ही क्यों के बारे में जानकारी,लखीमपुर जिले की आठों विधानसभाओं और दो लोकसभाओं की राजनीति की महत्वपूर्ण जानकारी ,घर बैठे ऑनलाइन निशुल्क सदस्यता लेने संबंधित मेंबरशिप फॉर्म की जानकारी,क्षेत्र के चुनावी समीकरणों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत डेटा और लेख,जनपद की तहसीलवार समस्याओं और उनके समाधान हेतु सुझावों का डिजिटल संग्रह, स्थानीय निवासियों के लिए सीधे पार्टी से जुड़ने और अपनी शिकायतें या सुझाव साझा करने की सुविधा, डिजिटल और वेबसाइट के माध्यम से पार्टी अपनी सक्रियता बढ़ाएगी और डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए तराई की राजनीति में पारदर्शिता लाने का प्रयास करेगी। इस महत्वपूर्ण वर्चुअल सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. एम. आमिश जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अमित कुमार जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर इस्तियाक अली जी लेखक अधिवक्ता मोबीन गाजी जी, वैज्ञानिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाकर अली जी शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष काजिम अली जी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रेशम जी आदि महत्वपूर्ण पदाधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।1
- गोला के खुटार रोड स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल की जांच करने पहुंची चिकित्सा अधिकारियों की टीम..1
- बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धिरेन्दर शास्त्री ने कया बताया अपने सेवा दारों के बारे में...........1
- Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا1