*श्रीमती सावित्री ठाकुर जी के प्रयासों से धार जिले में 162 नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति* _वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आयोजना मद अंतर्गत धार संसदीय क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास को मिलेगा नया आयाम__ *श्रीमती सावित्री ठाकुर जी के प्रयासों से धार जिले में 162 नवीन आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति* _वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आयोजना मद अंतर्गत धार संसदीय क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास को मिलेगा नया आयाम__ राहुल सेन मांडव मो 9669141814 *धार* – धार लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर जी द्वारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रभावी विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आयोजना मद से प्राप्त स्वीकृति के तहत धार जिले में कुल 162 नवीन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक भवन के निर्माण हेतु 11.22 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार कुल 1,817.64 लाख रुपए की राशि इन भवनों के निर्माण पर व्यय की जाएगी। यह योजना जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। धार लोकसभा क्षेत्र में विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध श्रीमती सावित्री ठाकुर जी के प्रयासों से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक आंगनवाड़ी केंद्रों की स्वीकृति झाबुआ जिले के पश्चात धार जिले को प्राप्त हुई है, जो सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि जिले में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखी जा रही है। इन नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण प्राप्त होगा। यह पहल कुपोषण उन्मूलन, बाल विकास एवं मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्रीमती ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह जनहितकारी योजना साकार हो पाई है। धार जिले के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा आने वाले समय में जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक बनेगी।

- धार में 1.17 करोड़ की ठगी के फरार आरोपी गिरफ्तार: 15-20% रिटर्न का लालच देकर निवेश हड़पा; 3 साल बाद गुजरात से तीनों पकड़े गए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार पुलिस ने सोमवार को एक चर्चित ठगी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से इन आरोपियों को पकड़ा था। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया। कोतवाली थाने में वर्ष 2023 में यह प्रकरण धारा 420, 409, 34 सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था। फरियादी नईम उर्फ मुन्ना खान (49), निवासी डाबरी के पास हटवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अतुल ताम्हणे (बदनावर), अमजद खान (श्रीनगर कॉलोनी, धार) और अन्य आरोपियों ने "केपीटल एंड मार्केटिंग लिमिटेड" नामक कंपनी बनाई थी। आरोपियों ने लोगों को निवेश पर हर महीने 15 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज देने का लालच दिया। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उनका पैसा तेजी से बढ़ेगा और सुरक्षित रहेगा। इस लालच में आकर कई लोगों से अलग-अलग स्कीमों के नाम पर एग्रीमेंट भी करवाए गए। लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहे थे आरोपी इसी तरीके से आरोपियों ने कई लोगों से करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने न तो निवेशकों का पैसा लौटाया और न ही कोई ब्याज दिया। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचते रहेलंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से आरोपी अतुल ताम्हणे और गौरव ताम्हणे को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल धार भेजा गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी अमजद पिता एजाज खान को दाहोद से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाना है।1
- कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ब्रह्माकुण्डी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण कर #HPV_वैक्सीनेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ बालिकाओं के घर जाके उन्हें टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया एवं अफवाहों से दूर रहकर टीका लगवाने की अपील की। #Dhar CM Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- वितरण का कार्यक्रम होगा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ होने की संभावना है। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री बैरागी जी ने बताया कि हनुमान जयंती पर शाम को 8:00 बजे बाबा की ढोल धमाके के साथ आरती की जाएगी वह प्रसाद वितरण होगा 4 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया गया है इंडिया न्यूज़ 7 से पत्रकार राजेंद्र मालवीय1
- इंदौर के द होटल हब के गोदाम में लगी भीषण आग फायर ने काबू पाया बीती रात को अचानक से धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटे उठी आगजनी की घटना के समय आसपास के रहवासियों में अफरातफरी रहवासी क्षेत्र में गोदाम संचालित किया जा रहा था हजारों लीटर पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया विपिन छांछड़ का मकान बताया जा रहा है तीन मंजिला मकान में लगी थी आग लाखों का माल जला मौके पर फिलहाल कोई सुरक्षा उपकरण नहीं मिले इंदौर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही है रोजाना कही ना कही आग की घटनाएं नजर आ रही है और इसी के तहत मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बीती रात को भीषण आग जाने की घटना घटित हुई जिसमें तीन मंजिला इमारत में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया बताया जा रहा है कि होटल संचालक द्वारा यहां पर होटल में उपयोग होने वाला सामान रखा गया था। मौके पर फायर विभाग ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। वियो एडिशनल डीसीपी सुमित करकेटा के मुताबिक मल्हारगंज के गली नंबर 3 में स्थित विपिन छांछड़ तो मकान बताया जा रहा है जो की तीन मंजिला है तीसरी मंजिल पर टीन शेड लगा हुआ है। और नीचे डी होटल हब का बोर्ड लगा हुआ था जिसको लेकर बताया जाए की होटल का सामान जिसमें बर्तन और होटल में उपयोग होने वाले सामग्री रखी हुई थी उसमें अचानक से लगने के कारण आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए सूचना मिलते ही फायर विभाग द्वारा मौके पर कई लीटर पानी छिड़क कर आग पर काबू पाया गया साथी बिजली विभाग द्वारा बिजली बंद कर दिए जो कि कई घंटे तक रहिवासी क्षेत्र में बिजली गुल रही सवाल यह खड़ा होता है कि गोदाम में किसी तरह का कोई फायर सेफ्टी उपलब्ध नहीं पाई गई साथ ही रहिवासी क्षेत्र में गोडाउन संचालित हो रहा था फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जाएगी यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी। बाइट सुमित करकेटा, एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- 🚩 सोहागपुर: 'सांग' साधना और जवारे विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि का भव्य समापन; गूँजे 'जय माता दी' के जयकारे1
- श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है मंगल जुलूस मंगलवार सुबह राजवाड़ा से प्रारंभ होगा और नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों खजूरी बाजार, बड़ा गणपति होते हुए दलाल बाग तक पहुंचेगा, जहां यह एक विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगा कार्यक्रम में इंदौर में विराजित संतों के सान्निध्य में प्रवचन आयोजित होंगे इस वर्ष की विशेषता यह है कि विश्व में चल रहे युद्ध जैसे हालातों के बीच भगवान महावीर के “जियो और जीने दो” के संदेश को केंद्र में रखते हुए झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी समाज जनों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएगी जो समाज में शांति और सह-अस्तित्व का संदेश फैलाने का कार्य करेंगी। आयोजकों के अनुसार इस भव्य जुलूस में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है विशेष बात यह है कि पूरे आयोजन में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। मार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए सीमित मंच और केवल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इंदौर की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन का भी परिचायक बनेगा1
- किराए के कमरे में फंदे पर मिला मजदूर का शवः पीथमपुर में फैक्ट्री में काम करता था; शव दो दिन पुराना, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट राहुल सेन मांडव मो 9669141814 पीथमपुर न्यूज/पीथमपुर के सेक्टर- थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में एक शख्स का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर मिला। घटना की सूचना देर रात रहवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान दमोह निवासी तेजी लाल पिता बलदेव सिंह (45) के रूप में हुई है। वह वार्ड 15 स्थित दुबे के मकान में किराए पर रहता था और एक कंपनी में मजदूरी करता था। रहवासियों के अनुसार, तेजी लाल कुछ समय से बीमार था और कमरे में अकेला रहता था।कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। मृतक के कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने तेजी लाल के परिजनों को दमोह में सूचना दे दी है। परिजनों के सोमवार दोपहर तक पीथमपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1