logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गिरिडीह पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा: थाना परिसर में तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ही लेकर पहुंचे अस्पताल, वीडियो वायरल गिरिडीह जिले के नगर थाना पुलिस पर 25 वर्षीय युवक को पहले सड़क पर पटककर पीटने और फिर थाना परिसर में दोबारा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घायल युवक लखन साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि ऑर्बिट होटल के पास दोस्तों के साथ खड़े लखन से पेट्रोलिंग पुलिस ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसकी बाइक व मोबाइल जब्त कर थाना ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने भाइयों और परिजनों के साथ बाइक लेने थाना पहुंचा तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि थाना प्रभारी समेत मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।

9 hrs ago
user_Vikash Bharti
Vikash Bharti
Video Creator कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
9 hrs ago
9fb40704-d29f-4a11-9d67-9d25a2c51f09
9caa4342-a774-4730-af29-4704395cbd0e
799f46be-b794-4c00-ba86-0c2957ddbb84

गिरिडीह पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा: थाना परिसर में तबीयत बिगड़ी, पुलिसकर्मी ही लेकर पहुंचे अस्पताल, वीडियो वायरल गिरिडीह जिले के नगर थाना पुलिस पर 25 वर्षीय युवक को पहले सड़क पर पटककर पीटने और फिर थाना परिसर में दोबारा मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घायल युवक लखन साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि ऑर्बिट होटल के पास दोस्तों के साथ खड़े लखन से पेट्रोलिंग पुलिस ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसकी बाइक व मोबाइल जब्त कर थाना ले गई। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने भाइयों और परिजनों के साथ बाइक लेने थाना पहुंचा तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि थाना प्रभारी समेत मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • जिंदगी बदल देगा यह गीत.... जिंदगी बदल देगा यह गीत.... जिंदगी बदल देगा यह गीत....
    1
    जिंदगी बदल देगा यह गीत....

जिंदगी बदल देगा यह गीत....
जिंदगी बदल देगा यह गीत....
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    14 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में डीज़ल चोरों का अंत! 😱 ड्राइवर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर | Driver Revenge Viral 🚛💥 In Chhattisgarh, a truck driver taught such a lesson to the thieves who came to steal diesel that everyone was surprised to see it. ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से चोरों की स्कॉर्पियो को सीधा टक्कर मार दी और दिखा दिया कि मेहनत की कमाई लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 👉 क्या ड्राइवर ने सही किया? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करें #DieselChori #TruckDriver #ViralVideo #Chhattisgarh #DriverPower #ScorpioCrash
    1
    छत्तीसगढ़ में डीज़ल चोरों का अंत! 😱 ड्राइवर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर | Driver Revenge Viral 🚛💥
In Chhattisgarh, a truck driver taught such a lesson to the thieves who came to steal diesel that everyone was surprised to see it.
ड्राइवर ने अपनी गाड़ी से चोरों की स्कॉर्पियो को सीधा टक्कर मार दी और दिखा दिया कि मेहनत की कमाई लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
👉 क्या ड्राइवर ने सही किया? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करें
#DieselChori #TruckDriver #ViralVideo #Chhattisgarh #DriverPower #ScorpioCrash
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • नवादा: बेटी के जन्म की खुशी बदली मातम में, सड़क हादसे में युवक की मौत😢 #NawadaNews #Nawada #BiharNews नवादा: बेटी के जन्म की खुशी बदली मातम में, सड़क हादसे में युवक की मौत😢 #NawadaNews #Nawada #BiharNews
    1
    नवादा: बेटी के जन्म की खुशी बदली मातम में, सड़क हादसे में युवक की मौत😢
#NawadaNews
#Nawada #BiharNews 
नवादा: बेटी के जन्म की खुशी बदली मातम में, सड़क हादसे में युवक की मौत😢
#NawadaNews
#Nawada #BiharNews
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Local News Reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    22 hrs ago
  • *जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, हिसुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, छात्रों ने दिया रंगारंग प्रस्तुति* हिसुआ (नवादा) : जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, हिसुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यालय के शिक्षक एवं पुरोहित पंडित राम नारायण पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. आर. पी. साहू एवं निदेशिका रश्मि गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रणव ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणपति नृत्य से हुई। इसके पश्चात लवली ग्रुप, नरसिंह अवतार नाट्य प्रस्तुति, आराध्या एवं सुरुचि, मानवी ग्रुप, अनन्या, प्रियांशी राज ग्रुप का कॉमेडी डांस तथा प्रतीक एवं शिवाय ग्रुप ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे विद्यालय परिसर को जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक रूप से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नृत्य, भजन, गीत एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की जीवंत झलक पेश की। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन छात्रा कृति एवं तश्किया ने किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद साहू, निदेशिका रश्मि गुप्ता, प्राचार्या अनुराधा कुमारी एवं उप-प्राचार्य अमित कुमार मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण राम नारायण पाण्डेय, चंदन कुमार पाण्डेय, अमित मिश्रा, राकेश कुमार, गौतम सिंह, संजीत कुमार, शुभम सिंह, दीपक सिंह एवं कृति मैडम की सक्रिय भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।
    4
    *जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, हिसुआ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, छात्रों ने दिया रंगारंग प्रस्तुति*
हिसुआ (नवादा) : जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, हिसुआ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन से हुआ। विद्यालय के शिक्षक एवं पुरोहित पंडित राम नारायण पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. आर. पी. साहू एवं निदेशिका  रश्मि गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।
पूजन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रणव ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणपति नृत्य से हुई। इसके पश्चात लवली ग्रुप, नरसिंह अवतार नाट्य प्रस्तुति, आराध्या एवं सुरुचि, मानवी ग्रुप, अनन्या, प्रियांशी राज ग्रुप का कॉमेडी डांस तथा प्रतीक एवं शिवाय ग्रुप ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पूरे विद्यालय परिसर को जन्माष्टमी के अवसर पर आकर्षक रूप से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में नृत्य, भजन, गीत एवं लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की जीवंत झलक पेश की।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन छात्रा कृति एवं तश्किया ने किया। उनकी प्रभावशाली एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद साहू, निदेशिका  रश्मि गुप्ता, प्राचार्या अनुराधा कुमारी एवं उप-प्राचार्य अमित कुमार मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण राम नारायण पाण्डेय, चंदन कुमार पाण्डेय, अमित मिश्रा, राकेश कुमार, गौतम सिंह, संजीत कुमार, शुभम सिंह, दीपक सिंह एवं कृति मैडम की सक्रिय भूमिका रही।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    22 hrs ago
  • पेलावल में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार, 55 पीस शराब बरामद
    1
    पेलावल में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार, 55 पीस शराब बरामद
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    29 min ago
  • सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट में इमरान-11 पिचरी ने जीता खिताब -- खेल प्रतिभाओं को मंच देने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान : विजय सिंह भोक्ता -- खेल के मैदान से नशे के खिलाफ छेड़ें मुहिम, युवा नशे से दूर रहकर खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा : थाना प्रभारी अनुपम कुमार -- ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत -- कटकमसांडी। सिद्धू-कान्हू युवा क्लब डांड़-पिचरी, कटकमसांडी, हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को डांड़-पिचरी स्टेडियम में सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इमरान-11 पिचरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरवे कटिया (सिमरिया) की टीम को ट्राई ब्रेकर में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य कटकमसांडी पश्चिमी विजय सिंह भोक्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत, कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार, कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक विक्की कुमार धान, हजारीबाग महिला फुटबॉल टीम की कोच सोनी कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम शरीक हुए। खेल प्रतिभाओं को मंच देना समय की जरूरत : विजय सिंह भोक्ता मुख्य अतिथि विजय सिंह भोक्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं की खेल प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है तथा ग्रामीण खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल के जरिए नशामुक्त समाज का संकल्प : थाना प्रभारी अनुपम कुमार कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए खेल आयोजनों को अभियान से जोड़ना जरूरी है। युवा नशे से दूर रहकर खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। खेल से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : इरशाद आलम मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है। नियमित खेलकूद से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई दी। हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने की: राजा खान कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस तरह के आयोजन कटकमसांडी के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने और उनकी प्रतिभा को उजागर करने की। *रोमांचक मुकाबले में ट्राई ब्रेकर से हुआ फैसला* फाइनल मुकाबला मुरवे कटिया (सिमरिया) और इमरान-11 पिचरी (कटकमसांडी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष और रोमांच से भरपूर मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मुकाबला इतना संघर्षपूर्ण रहा कि हर पल बाजी किसी भी टीम के पक्ष में जाती नजर आई। इसके बाद ट्राई ब्रेकर के तहत पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें इमरान-11 पिचरी ने पांच गोल किए, जबकि मुरवे कटिया की टीम चार गोल ही कर सकी। इस तरह इमरान-11 पिचरी को 1-0 से विजेता घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले के दौरान झमाझम बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। बारिश में भी दर्शक स्टेडियम में डटे रहे और तालियों के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। फाइनल मुकाबले से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मुरवे की टीम पबरा की टीम को हराकर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजन- 11 गुरूडीह और इमरान-11 पिचरी की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें इमरान-11 ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। *महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला* फाइनल मुकाबले से पूर्व हजारीबाग और रांची की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला भी खेला गया। महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया और तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। *विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार रुपये* टूर्नामेंट की विजेता इमरान-11 पिचरी की टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता मुरवे कटिया की टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार देकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई। फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान उद्घोषक की भूमिका सुशील कुमार वर्मा और शरीफुल्ला गुड्डू ने निभाई। पूरे मैच के दौरान रेफरी की भूमिका परमेश्वर गोप, नरेश मुर्मू, नेमन महतो, कृष्णा हेम्ब्रम, कार्तिक राम ने निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम, नरेश कुमार पासवान, मोहम्मद तूफानी, गणेश सिंह भोक्ता, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, भोला कुमार दास, मोहन पासवान, सोनू फरहान, मोहम्मद अजहर, रितेश सिंह, मोहन कुमार, साजिद सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
    1
    सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट में इमरान-11 पिचरी ने जीता खिताब
--
खेल प्रतिभाओं को मंच देने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान : विजय सिंह भोक्ता
--
खेल के मैदान से नशे के खिलाफ छेड़ें मुहिम, युवा नशे से दूर रहकर खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा : थाना प्रभारी अनुपम कुमार
--
ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत
--
कटकमसांडी। सिद्धू-कान्हू युवा क्लब डांड़-पिचरी, कटकमसांडी, हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को डांड़-पिचरी स्टेडियम में सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इमरान-11 पिचरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरवे कटिया (सिमरिया) की टीम को ट्राई ब्रेकर में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य कटकमसांडी पश्चिमी विजय सिंह भोक्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत, कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार, कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक विक्की कुमार धान, हजारीबाग महिला फुटबॉल टीम की कोच सोनी कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम शरीक हुए।
खेल प्रतिभाओं को मंच देना समय की जरूरत : विजय सिंह भोक्ता
मुख्य अतिथि विजय सिंह भोक्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं की खेल प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है तथा ग्रामीण खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
खेल के जरिए नशामुक्त समाज का संकल्प : थाना प्रभारी अनुपम कुमार
कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए खेल आयोजनों को अभियान से जोड़ना जरूरी है। युवा नशे से दूर रहकर खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत
डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।
खेल से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : इरशाद आलम
मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है। नियमित खेलकूद से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने की: राजा खान 
कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस तरह के आयोजन कटकमसांडी के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने और उनकी प्रतिभा को उजागर करने की।
*रोमांचक मुकाबले में ट्राई ब्रेकर से हुआ फैसला*
फाइनल मुकाबला मुरवे कटिया (सिमरिया) और इमरान-11 पिचरी (कटकमसांडी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष और रोमांच से भरपूर मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मुकाबला इतना संघर्षपूर्ण रहा कि हर पल बाजी किसी भी टीम के पक्ष में जाती नजर आई।
इसके बाद ट्राई ब्रेकर के तहत पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें इमरान-11 पिचरी ने पांच गोल किए, जबकि मुरवे कटिया की टीम चार गोल ही कर सकी। इस तरह इमरान-11 पिचरी को 1-0 से विजेता घोषित किया गया।
फाइनल मुकाबले के दौरान झमाझम बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। बारिश में भी दर्शक स्टेडियम में डटे रहे और तालियों के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
फाइनल मुकाबले से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मुरवे की टीम पबरा की टीम को हराकर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजन- 11 गुरूडीह और इमरान-11 पिचरी की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें इमरान-11 ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
*महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला*
फाइनल मुकाबले से पूर्व हजारीबाग और रांची की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला भी खेला गया। महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया और तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
*विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार रुपये*
टूर्नामेंट की विजेता इमरान-11 पिचरी की टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता मुरवे कटिया की टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार देकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई।
फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान उद्घोषक की भूमिका सुशील कुमार वर्मा और शरीफुल्ला गुड्डू ने निभाई।
पूरे मैच के दौरान रेफरी की भूमिका परमेश्वर गोप, नरेश मुर्मू, नेमन महतो, कृष्णा हेम्ब्रम, कार्तिक राम ने निभाई।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम, नरेश कुमार पासवान, मोहम्मद तूफानी, गणेश सिंह भोक्ता, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, भोला कुमार दास, मोहन पासवान, सोनू फरहान, मोहम्मद अजहर, रितेश सिंह, मोहन कुमार, साजिद सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    33 min ago
  • सरिया बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोग, थाना पहुचकर प्रदर्शन, SIR कैम्प में महिला एवं युवाओं से दुर्व्यवहार का आरोप सरिया बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोग, थाना पहुचकर प्रदर्शन
    4
    सरिया बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोग, थाना पहुचकर प्रदर्शन, SIR कैम्प में महिला एवं युवाओं से दुर्व्यवहार का आरोप
सरिया बीडीओ के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, पूर्व विधायक विनोद सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोग, थाना पहुचकर प्रदर्शन
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    48 min ago
  • मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी। जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी। जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    1
    मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी।
जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी।
जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    user_MD. SARFARAZ AHMAD
    MD. SARFARAZ AHMAD
    Social worker हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    55 min ago
  • झारखंडधाम में चला बुलडोजर! 197 दुकानों पर अतिक्रमण का टारगेट, टूटती दुकानों को देख रो पड़े लोग गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित झारखंडधाम मंदिर परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानें और धर्मशालाएं ध्वस्त की गईं, जिसके बाद मौके पर लोगों में आक्रोश और भावुक माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर से करीब 197 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। जो दुकानें अभी कार्रवाई से बची हैं, उन्हें अगले निर्धारित समय पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अभियान के दौरान खोरी महुआ एसडीएम, जमुआ सीओ, हीरोडीह थाना प्रभारी, परसन ओपी प्रभारी, जमुआ थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #झारखंडधाम #गिरिडीह #हीरोडीह #अतिक्रमण #JCBAction #JharkhandNews #GiridihNews #BreakingNews #SatySahityaNews #Part1
    1
    झारखंडधाम में चला बुलडोजर! 197 दुकानों पर अतिक्रमण का टारगेट, टूटती दुकानों को देख रो पड़े लोग 
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित झारखंडधाम मंदिर परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानें और धर्मशालाएं ध्वस्त की गईं, जिसके बाद मौके पर लोगों में आक्रोश और भावुक माहौल देखने को मिला।
प्रशासन की ओर से करीब 197 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। जो दुकानें अभी कार्रवाई से बची हैं, उन्हें अगले निर्धारित समय पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
अभियान के दौरान खोरी महुआ एसडीएम, जमुआ सीओ, हीरोडीह थाना प्रभारी, परसन ओपी प्रभारी, जमुआ थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।
पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#झारखंडधाम #गिरिडीह #हीरोडीह #अतिक्रमण #JCBAction #JharkhandNews #GiridihNews #BreakingNews #SatySahityaNews #Part1
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.