Shuru
Apke Nagar Ki App…
तहसील बाह में हुआ यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम, ग्राम न्यायलय के जज शुभम वशिष्ठ ने दिलाई शपथ..
रविन्द्र सेजवार
तहसील बाह में हुआ यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम, ग्राम न्यायलय के जज शुभम वशिष्ठ ने दिलाई शपथ..
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव ककरीली में बुधवार दोपहर विद्युत लाइन में फॉल्ट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। अचानक निकली चिंगारी ने खेत में रखे सूखे भूसे को आग की चपेट में ले लिया और देखते ही देखते लपटें तेज़ी से फैल गईं। आग में भूसे की तीन बुर्जियां, करीब 25 कुंतल गेहूं और कंडे जलकर राख हो गए। किसान कुमर सिंह पुत्र ठाकुरदास ने बताया कि उसने खेत में अनाज व भूसा सुरक्षित रखा था, लेकिन हादसे में उसे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग नियंत्रित करने की बात कही है।1
- शिवपाल यादव का बयान, पद की लालसा नहीं: 2027 में अखिलेश के नेतृत्व में सपा सरकार बनाना लक्ष्य जसवंतनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी में रहते हुए लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पत्रकारों द्वारा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बयान पर सवाल किए जाने पर उन्होंने यह बात कही। शिवपाल यादव ने यह भी बताया कि वह पहले ही सरकारें बना और बिगाड़ भी चुके फिर बनाई भी और प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी वर्तमान में सबसे बड़ी जिम्मेदारी वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाना है। वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सपा सरकारों के कार्यकाल का भी जिक्र किया। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकारों में आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती थी। किसी भी वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता था तो उसकी शिकायत का बिना भेदभाव के समाधान किया जाता था। वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि इस सरकार में भेदभाव, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को महत्व नहीं देती और प्रशासनिक स्तर पर भी अनियमितताएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग नौकरियों में पैसे लेकर नियुक्तियां की जा रही हैं और निचले स्तर तक अवैध वसूली का चलन बढ़ गया है। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उनका आरोप था कि विभिन्न स्तरों पर कमीशनखोरी के कारण विकास प्रभावित हो रहा है, जिससे प्रदेश की प्रगति बाधित हो रही है।। इस दौरान डा.बृजेश चंद्र यादव, कन्नौज सपा प्रभारी अनिल प्रताप यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, राजीव यादव, हाजी एहसान पेंटर, सपा जिला सचिव सुनील कुमार, विनोद यादव, खन्ना यादव, गोपाल गुप्ता, महेश यादव, सुधीर यादव, हेमू शाक्य और सुमित, राम खिलाडी आदि मौजूद रहे।1
- फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव तेजपाल की ठार में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया, जब दुल्हन ने दरवाजे पर दूल्हे को देखकर शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घराती और बरातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव में बदल गई। घटना में चार बराती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मानसिंह पुत्र रामजीलाल निवासी तेजपाल की ठार डौकी ने अपनी पुत्री विनीता की सगाई करीब छह माह पूर्व थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद के गांव शौफीपुर निवासी भूरी सिंह के पुत्र श्रीनिवास के साथ की थी। मंगलवार रात बरात धूमधाम से गांव पहुंची। दरवाजे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न आने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया। बताया गया कि बरात चढ़ने के बाद रात करीब 11:30 बजे भोजन को लेकर भी विवाद हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने बरातियों से खुद ही खाना परोसने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू हो गई और मामला बढ़कर पथराव व लाठी-डंडों तक पहुंच गया हंगामे में अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी छारबाग फिरोजाबाद, राकेश पुत्र बनवारी निवासी गढ़ी भज्जी डौकी, मौनीराम पुत्र प्रेमसिंह व लवकुश पुत्र विनोद निवासी शौफीपुर फिरोजाबाद घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भिजवाया। बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। अंततः बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।1
- Post by विनोद राजपूत2
- Post by Gyadeen Verma1
- 1 baar seva ka mouka jarur de hamara pta firozabad utter pradesh hajipura agha sahab masjid ke samne firozabad utter pradesh1
- फतेहाबाद : ग्राम पंचायत मेवली कला में मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस मुद्दे को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रमुखता से उठाते हुए उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार खाता संख्या 00965 व गाटा संख्या 911 में दर्ज लगभग 1.1430 हेक्टेयर भूमि मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए आरक्षित की गई थी। नगला बेहरा के समीप नौरंग–नेतपुरा मार्ग किनारे स्थित यह भूमि सार्वजनिक उपयोग और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। आरोप है कि कुछ दबंग व असामाजिक तत्वों ने इस पर अवैध कब्जा कर लिया है और लगातार खनन कराया जा रहा है, जिससे जमीन की मूल संरचना को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगा मिनी स्टेडियम का सरकारी बोर्ड भी उखाड़ दिया गया, ताकि भूमि की पहचान छिपाई जा सके। भाकियू पदाधिकारियों ने इसे सरकारी योजनाओं में बाधा और राजस्व हानि का गंभीर मामला बताया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर, जिला प्रवक्ता नत्थूसिंह धाकरे, पूर्व प्रधान चोबसिंह, प्रधान मुकेश कुमार, रामेश्वर तोमर, कुमरसैन, अमरसिंह, पातीराम, तुलाराम वर्मा व जैसीराम मौजूद रहे। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, अवैध खनन पर रोक और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर स्टेडियम निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है।1
- जसवंतनगर पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस के साथ युवक को पकड़ा: अभियान के तहत कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा जसवंतनगर पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे उपाधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, गांव सिसाहट के कटरा विलोचयान तिराहे के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान रूचिन यादव (करीब 30 वर्ष) पुत्र कलक्टर सिंह के रूप में हुई। वह मोहल्ला अहीरटोला, थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय इटावा भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by विनोद राजपूत1