logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) ब्यावर कलेक्ट्रेट में विहिप का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो खुद तोड़ने की चेतावनी ब्यावर। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस मीट की दुकान की आड़ में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव, सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्टर कार्यालय के बाहर रामधुनी गाकर विरोध जताया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल बन गया जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और कुछ लोग कार्यालय में घुसकर विरोध जताने लगे। कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक अवैध निर्माण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने स्तर पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई करेंगे।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

रायपुर (ब्यावर) ब्यावर कलेक्ट्रेट में विहिप का प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं हुई तो खुद तोड़ने की चेतावनी ब्यावर। जालिया रोड पर सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना लाइसेंस मीट की दुकान की आड़ में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष सुरेश वैष्णव, सह मंत्री राजीव मिश्रा, संयोजक जगदीश वैष्णव, एडवोकेट लोकेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी सहित कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग की और कलेक्टर कार्यालय के बाहर रामधुनी गाकर विरोध जताया। इसी दौरान कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल बन गया जब विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कलेक्टर के सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। कार्यकर्ता कलेक्टर और विधायक को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे और कुछ लोग कार्यालय में घुसकर विरोध जताने लगे। कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, बाद में जिला कलेक्टर और विधायक बाहर आए और पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक अवैध निर्माण पर प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई नहीं करता है तो मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने स्तर पर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई करेंगे।

More news from Pali and nearby areas
  • राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं। साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।
    1
    राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है।
आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं।
साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती।
आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    11 hrs ago
  • --- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव गोपाल सिंह जी के स्मारक पर 36 कौम समाज के लोगों ने यात्रियों का आतिथ्य सत्कार किया। इसके बाद तेजाजी महाराज बस स्टैंड, खरवा पर माला, साफा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ओरण बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा यात्रा के उद्देश्य का समर्थन किया। जय जवान, जय किसान जय हिंद, जय भारत। — राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज #ओरण_बचाओ #ओरण_बचाओ_यात्रा #प्रकृति_संरक्षण #पर्यावरण_बचाओ #पेड़_पौधे_बचाओ
    2
    ---
ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव गोपाल सिंह जी के स्मारक पर 36 कौम समाज के लोगों ने यात्रियों का आतिथ्य सत्कार किया। इसके बाद तेजाजी महाराज बस स्टैंड, खरवा पर माला, साफा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने ओरण बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा यात्रा के उद्देश्य का समर्थन किया।
जय जवान, जय किसान
जय हिंद, जय भारत।
— राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज
#ओरण_बचाओ
#ओरण_बचाओ_यात्रा
#प्रकृति_संरक्षण
#पर्यावरण_बचाओ
#पेड़_पौधे_बचाओ
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा बुलेटिन। मुख्यमंत्री भजनलाल ने बजट घोषणा में सूवे की जनता को सुशासन देने का वादा किया था। इस तारतम्य में उन्होंने रात्रि को 1:00 बजे पुलिस बेड़े में बड़ा भारी फिर बदल किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में बूदी के पुलिस कप्तान मीना जी को हटाकर उनकी जगह अविनाश शर्मा को पुलिस कप्तान लगाया गया है। क्योंकि मीणा जी के राज में बजरी तस्कर जबरदस्त तरीके से सिर उठाए हुए थे। और बूंदी में अपराध बढ़ रहे थे। स्पीकर ओम बिरला भी उनसे नाराज चल रहे थे। कल 12:00 राजस्थान माटी के महान सपूत बीबीसी के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के लिए कोटा संभाग के सैकड़ो पत्रकार उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कल इकट्ठे होंगे। शांति भवन गुमानपुरा में। ग्रेटर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर। इंडियन फेडरेशन जर्नलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गांधी प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास जार के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल और अन्य सभी संगठनों के लोग इस पुष्पांजलि सभा में अवश्य पधारे और उस महान मां सरस्वती के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का साध्य कालीन ताजा बुलेटिन।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने बजट घोषणा में सूवे की जनता को सुशासन देने का वादा किया था। इस तारतम्य में उन्होंने रात्रि को 1:00 बजे पुलिस बेड़े में बड़ा भारी फिर बदल किया है।
इस ट्रांसफर लिस्ट में बूदी के पुलिस कप्तान मीना जी को हटाकर उनकी जगह अविनाश शर्मा को पुलिस कप्तान लगाया गया है। क्योंकि मीणा जी के राज में बजरी तस्कर जबरदस्त तरीके से सिर उठाए हुए थे। और बूंदी में अपराध बढ़ रहे थे। स्पीकर ओम बिरला भी उनसे नाराज चल रहे थे।
कल 12:00 राजस्थान माटी के महान सपूत बीबीसी के संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के लिए कोटा संभाग के सैकड़ो पत्रकार उन्हें आत्मीय श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए कल इकट्ठे होंगे। शांति भवन गुमानपुरा में।
ग्रेटर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर। 
इंडियन फेडरेशन जर्नलिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गांधी 
प्रेस क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास 
जार के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल 
और अन्य सभी संगठनों के लोग इस पुष्पांजलि सभा में अवश्य पधारे और उस महान मां सरस्वती के सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school Ajmer, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by Moinuddin Khan
    1
    Post by Moinuddin Khan
    user_Moinuddin Khan
    Moinuddin Khan
    Artist अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अजमेर: शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक बाथरूम को लेकर स्थानीय महिलाओं और बच्चियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बाथरूम के निर्माण के दौरान तोड़फोड़ और अव्यवस्था के कारण रास्ता प्रभावित हो गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
    1
    अजमेर: शहर के पुरानी मंडी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक बाथरूम को लेकर स्थानीय महिलाओं और बच्चियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बाथरूम के निर्माण के दौरान तोड़फोड़ और अव्यवस्था के कारण रास्ता प्रभावित हो गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) शीतला माताजी का तीन दिवसीय मेला हुआ शुरू,पहले दिन भीड़ कम रायपुर में मुख्य बाजार में तीन दिवसीय शीतला माताजी का मेला शुक्रवार से शुरू हुआ । जिसमें मेले में विभिन्न जगहों से डांडिया गैर पहुंची और मेले में अपना -अपना प्रदर्शन किया । वही मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ बहुत कम नजर आई । जिससे मेले में लगी दुकानों पर भी दुकानदार सुस्त दिखे । इसके अलावा मेले के पहले दिन अचानक मधुमक्खियों के हमले ने भी मेले में खलल उत्पन्न किया ।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
शीतला माताजी का तीन दिवसीय मेला हुआ शुरू,पहले दिन भीड़ कम
रायपुर में मुख्य बाजार में तीन दिवसीय शीतला माताजी का मेला शुक्रवार से शुरू हुआ । जिसमें मेले में विभिन्न जगहों से डांडिया गैर पहुंची और मेले में अपना -अपना प्रदर्शन किया । वही मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ बहुत कम नजर आई । जिससे मेले में लगी दुकानों पर भी दुकानदार सुस्त दिखे । इसके अलावा मेले के पहले दिन अचानक मधुमक्खियों के हमले ने भी मेले में खलल उत्पन्न किया ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पीटीएस से आए हुए प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को आज अजमेर के अब कमांड सेंटर में कैमरो के बारे में दी गई जानकारी, किस प्रकार से कैमरे को देखना साथ ही हेल्पलाइन नंबर 100, 112, साइबर के बारे में दी गई जानकारी, आए हुए 100 पुलिसकर्मियों को अब कमांड सेंटर में तमाम कैमरे के बारे में जानकारी के साथ दिया गया प्रशिक्षण
    1
    पीटीएस से आए हुए प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को आज अजमेर के अब कमांड सेंटर में कैमरो के बारे में दी गई जानकारी, किस प्रकार से कैमरे को देखना साथ ही हेल्पलाइन नंबर 100, 112, साइबर के बारे में दी गई जानकारी, आए हुए 100 पुलिसकर्मियों को अब कमांड सेंटर में तमाम कैमरे के बारे में जानकारी के साथ दिया गया प्रशिक्षण
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • में वीरू नाथ पिता मिठू नाथ जाती कालबेलिया निवासी सुरास रोड जोगीपायरा रायपुर भीलवाड़ा मिठू नाथ पिता लाखमनाथ जाती कालबेलिया निवासी सुरास रोड जोगीपायरा रायपुर भीलवाड़ा रायपुर ग्राम पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा हमे हर रोज आके धमकियां दे रहे हैं और हमे जबरन बे देखल करने की कोशिश कर रहे है ईश वीडियो को आगे से आगे शेयर करे ताकि किसी गरीब का घर बसा रहे
    1
    में वीरू नाथ पिता मिठू नाथ जाती कालबेलिया निवासी सुरास रोड जोगीपायरा रायपुर भीलवाड़ा मिठू नाथ पिता लाखमनाथ जाती कालबेलिया निवासी सुरास रोड जोगीपायरा रायपुर भीलवाड़ा 
रायपुर ग्राम पंचायत प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा हमे हर रोज आके धमकियां दे रहे हैं और हमे जबरन बे देखल करने की कोशिश कर रहे है ईश वीडियो को आगे से आगे शेयर करे ताकि किसी गरीब का घर बसा रहे
    user_VEERU JOGI
    VEERU JOGI
    Photographer रायपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.