बहराइच नानपारा में गैस एजेंसी का निरीक्षण करती एसडीएम मोनालिसा जौहरी बहराइच नानपारा। आज तहसील नानपारा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक बलहा, नबाबगंज के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट सख्त निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नानपारा क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस दौरान एसडीएम ने एक नई पहल करते हुए एक व्हाट्सएप का ग्रुप बनाते हुए उस पर सभी पूर्ति निरीक्षक व सभी गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर के नंबर सार्वजनिक किए हैं तथा कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया, एसडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी कोई समस्या हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके बात कर सकता है तत्काल ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस से संबंधित कोई अन्य समस्या है या कोई जानकारी लेनी है तो वह तहसील में पूर्ति निरीक्षक से अथवा संबंधित गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर से वार्ता कर सकते हैं तथा टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कृपया अफवाहो पर ध्यान ना दें।
बहराइच नानपारा में गैस एजेंसी का निरीक्षण करती एसडीएम मोनालिसा जौहरी बहराइच नानपारा। आज तहसील नानपारा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक बलहा, नबाबगंज के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट सख्त निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नानपारा क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस दौरान एसडीएम ने एक नई पहल करते हुए एक व्हाट्सएप का ग्रुप बनाते हुए उस पर सभी पूर्ति निरीक्षक व सभी गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर के नंबर सार्वजनिक किए हैं तथा कंट्रोल रूम का
नंबर भी दिया, एसडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी कोई समस्या हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके बात कर सकता है तत्काल ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस से संबंधित कोई अन्य समस्या है या कोई जानकारी लेनी है तो वह तहसील में पूर्ति निरीक्षक से अथवा संबंधित गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर से वार्ता कर सकते हैं तथा टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कृपया अफवाहो पर ध्यान ना दें।
- सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।1
- बहराइच में डीजल संकट से जूझ रहे किसान, खेती पर पड़ा असर बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में इन दिनों डीजल की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फसलों की मड़ाई और सब्जियों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के किसान डॉक्टर फारूक, रिजवान अहमद और संजय सिंह के अनुसार, इलाके के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं है। इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है, जो इस समय मड़ाई के लिए तैयार खड़ी है। डीजल की कमी के कारण थ्रेसर मशीनें बंद पड़ी हैं, जिससे समय पर मड़ाई नहीं हो पा रही है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक तरफ मौसम की मार और दूसरी ओर डीजल संकट ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं।1
- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवसेना ने भी कमरकस ली है राष्ट्रीय प्रमुख व प्रदेश प्रमुख की दिशा निर्देश पर वूत प्रमुखएवं ग्राम सभा प्रमुखशिवसेना द्वारा मजबूत संगठन तैयार किया जा रहा है आप जनपद वासियों से अनुरोध है यदि भ्रष्टाचार जनपद से मिटाना चाहते हैं तो शिवसेना में जुड़कर भ्रष्टाचार मिटाएऔर सातों विधानसभा पर शिवसेनाअपने कैंडिडेट खड़ा करेगीऔर चुनावकी लड़ाई जाएगाइसलिए सभी विधानसभाओं केविधानसभा अध्यक्ष एट शीघ्र मनोनीत किया जाएंगे4
- बहराइच: ग्राम कंडेला में 'डाकिया वसूली कांड', सरकारी कागजात बांटने के नाम पर ग्रामीणों से सरेआम लूट आधार, पैन और पासपोर्ट के लिए वसूले जा रहे ₹50 से ₹500, ग्रामीणों के तीखे सवालों से घिरने पर मौके से भागा डाकिया।1
- रायपुर थाना खैरीघाट महसी बहराइच1
- Post by Pankaj Dev Tripathi3
- बहराइच के अग्निशमन केंद्र द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एक सफल रैली का आयोजन किया गया। सीएफओ एवं स्टेशन प्रभारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को विद्युत सुरक्षा, गैस उपयोग में सावधानी और अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को सतर्क और सुरक्षित बनाना था।2
- Noida Protest: डबल इंजन की सरकार यूपी के नोएडा में नहीं रोक पा रही है जनता का आक्रोश | Up Breaking1