दौसा पुलिस ने सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत जिलेभर में चलाया जागरूकता अभियान, करीब 600 महिलाओं सहित छात्र छात्राओं को किया जागरूक जागरूक महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दौसा पुलिस की ओर से ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत जागरूकता अभियान लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, नए कानूनों, साइबर अपराधों और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। पीलोडी, दुब्बी, मंडावर और जहाजराला में आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं दौसा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क और बीएस पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। पुलिस ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस ने विशेष रूप से सतर्क करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने तथा 112, 1098 और 1090 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में भी बताया गया और विद्यार्थियों को ऐप डाउनलोड कराया गया। दौसा पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग और सशक्त बनाकर सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूक नारी, सुरक्षित नारी—सशक्त महिला, सुरक्षित समाज।
दौसा पुलिस ने सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत जिलेभर में चलाया जागरूकता अभियान, करीब 600 महिलाओं सहित छात्र छात्राओं को किया जागरूक जागरूक महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दौसा पुलिस की ओर से ‘सशक्त महिला, सुरक्षित समाज’ अभियान के तहत जागरूकता अभियान लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, नए कानूनों, साइबर अपराधों और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। पीलोडी, दुब्बी, मंडावर और जहाजराला में आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं दौसा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क और बीएस पब्लिक
स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं। पुलिस ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस ने विशेष रूप से सतर्क करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने तथा 112, 1098 और 1090 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में राजकोप सिटीजन ऐप के बारे में भी बताया गया और विद्यार्थियों को ऐप डाउनलोड कराया गया। दौसा पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सजग और सशक्त बनाकर सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूक नारी, सुरक्षित नारी—सशक्त महिला, सुरक्षित समाज।
- आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाझरवाला से लाका वाली सातो बहनों माताजी की 12वीं विशाल ध्वज पदयात्रा सुबह 7:15 बजे ठाकुर जी मंदिर से ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ पदयात्रा में भाग लिया तथा श्रद्धालुओं के द्वारा पद यात्रा में बोलों सच्चे दरबार की जय हो के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा आगे बड़ी इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को भक्ति मय कर दिया इस दौरान पदयात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया तथा पद यात्रियों को ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह नींबू शिकंजी शरबत नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान भक्तों ने भी खुलकर तथा बढ़-चढ़कर श्रद्धालुओं को जगह-जगह चाय पानी की व्यवस्था की गई इस दौरान लाका वाली माता जी सातों बहनों की की फुल बंगला झांकी सजाई गई यह यात्रा नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आयोजित की व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित की गई तथा माताजी के दरबार में पहुंचकर ध्वज चढ़ाया जाएगा और पदयात्रा समिति के द्वारा भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्रद्धालुओं में नरसी, गंगा सहाय, रामफूल ,ब्रह्म ,प्रकाश पवन ,अनिल शर्मा,बनवारी मुकेश सीताराम, दीपक, सुनील, आनंद पुष्पेंद्र, देवी सहाय ,रामदयाल, अनिल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पद यात्रा में भाग लिया4
- अजमेर नगर निगम में मेयर नामांकन पर आपत्ति, कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल का नामांकन निरस्त को लेकर कांग्रेस का विरोध, कई दिग्गज नेता पहुंचे निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर, , निर्वाचन अधिकारी के कमरे में चल रही मंत्रणा1
- अस्पताल से लौट रहे मरीज की गाड़ी के आगे आया कुत्ता अचानक मारे ब्रेक तो पीछे से मार दे टक्कर मानपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 21 पर वहां सरपट दौड़ रहे थे इसी दौरान उत्तर प्रदेश के एक गाड़ी में सवार होकर जयपुर से अस्पताल से मरीज को दिखाकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान मानपुर थाना अंतर्गत हाईवे पर एक कुत्ता अचानक आ गया जिसके कारण गाड़ी चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे स्विफ्ट डीजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गई1
- लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- महवा ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे बालाहेडी थाना क्षेत्र के पाटोली मोड़ पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई,कार सवार बालाजी दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे इसी वक्त पाटोली मोड़ पर टर्न लेते वक्त महवा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, मौके पर पहुंची बालाहेडी थाना पुलिस ने वाहनों को साइड में करा कर आवागमन शुरू कराया2
- विराटनगर क्षेत्र के बागावास चौरासी गांव स्थित श्री परमानंद महाराज के समाधि स्थल पर 19वें वार्षिक भंडारे एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की तथा भजनों का आनंद लिया,सेवा समिति के कार्यकर्ता बद्री प्रसाद जाट ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शाम को आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक मुकेशी यादव, रितु शर्मा एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में दीपक दास, सरदारमल जाट, सोहन शर्मा, ओमप्रकाश (पप्पू), जयराम, मोहरीलाल, फूलचंद मीणा, धुडाराम, भैंरूलाल, लक्ष्मण, रिछपाल, बाबूलाल, मुकेश, संजय प्रजापत, सुवालाल, हरिराम,गिरधारी, दुदाराम,रामावतार चौधरी,जयराम वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग, संकरी गलियों पची अफरा-तफरी जयपुर के पुरोहित जी के कटले में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बेहद संकरी गलियों वाले इस बाजार में आग लगने से हालात चिंताजनक हो गए। आग की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। संकरी गलियों के कारण राहत और बचाव कार्य में चुनौती की स्थिति बनी। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा सामने आना बाकी है।1
- कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा किया स्वागत बस्सी क्षेत्र स्थित कानोता से लालसोट पपलाज माता के लिए पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता शिकंजी शर्बत फल फ्रूट आदि की व्यवस्था की गई4