Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑपरेशन प्रहार के तहत डीएसटी व जुरहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पहाड़ी डीग डीग एसपी सरण कांबले के निर्देशन में की गई कार्रवाई गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार करीब 2.600 किलो ग्राम अवैध गांजा किया बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त गांजा बिक्री से प्राप्त 3,800 रुपए की राशि भी बरामद गिरफ्तार आरोपी है वासूदेव पुत्र घनश्याम पाई थाना जुरहरा निवासी ऑपरेशन प्रहार के तहत डीग पुलिस की लगातार कार्रवाई आरोपी से जुरहरा पुलिस कर रही है गहनता से पूछताछ।
Talim khan
ऑपरेशन प्रहार के तहत डीएसटी व जुरहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पहाड़ी डीग डीग एसपी सरण कांबले के निर्देशन में की गई कार्रवाई गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार करीब 2.600 किलो ग्राम अवैध गांजा किया बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त गांजा बिक्री से प्राप्त 3,800 रुपए की राशि भी बरामद गिरफ्तार आरोपी है वासूदेव पुत्र घनश्याम पाई थाना जुरहरा निवासी ऑपरेशन प्रहार के तहत डीग पुलिस की लगातार कार्रवाई आरोपी से जुरहरा पुलिस कर रही है गहनता से पूछताछ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कमांडर जगवीर सिंह का स्थानांतरण, कर्नल तेजवीर सिंह ने संभाला जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी का कार्यभार मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, मथुरा में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगवीर सिंह (नेवी) का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर कर्नल तेजवीर सिंह ने नए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कमांडर जगवीर सिंह ने नवागत अधिकारी कर्नल तेजवीर सिंह को विधिवत कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने नवागत अधिकारी का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार एवं जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर इंडियन एक्स सर्विसेज लीग उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा, नगेश रामपाल, कैप्टन भंवर सिंह (नेवी), जिला सैनिक संघ के कैप्टन जवाहरलाल, वरिष्ठ लिपिक मनोज कुलश्रेष्ठ, नरेश यादव, रामवीर सिंह, बृज सिंह पांडव, वीरनारी रचना, सुधा, त्रिवेणी, सीमा और शशि सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों ने नवागत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल तेजवीर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं स्थानांतरित हुए कमांडर जगवीर सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी गई और उनके कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया।3
- छाता शुगर मिल आंदोलन बना प्रशासन के गले की फांस, जितना दबाओगे उतना ही भड़केगा सवाल! छाता शुगर मिल आंदोलन बना प्रशासन के गले की फांस, जितना दबाओगे उतना ही भड़केगा सवाल!1
- मंडकौला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एसडीआरएफ ने किया आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन - विद्यार्थियों को आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव तकनीकों की दी गई जानकारी - मॉक ड्रिल से आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्यों की तैयारियों का हुआ अभ्यास हथीन/माथुर : समीपवर्ती गांव मंडकौला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉक ड्रिल के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार हथीन प्रेम प्रकाश की देखरेख में एसडीआरएफ की टीम ने आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को आग से बचाव बारे जागरूक करते हुए जानकारी उपलब्ध कराई और डेमो करके भी दिखाया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने पर आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत कार्य शुरू करने तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के जवानों ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए बताया कि संकट की स्थिति में किस प्रकार समन्वय के साथ बचाव अभियान चलाया जा सकता है। नोडल अधिकारी एवं तहसील हथीन प्रेम प्रकाश ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए पूर्व तैयारी और नियमित अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा के समय अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल बचाव दल की तैयारियों को परखना ही नहीं, बल्कि आमजन को भी आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर नूंह से एसडीआरएफ टीम से जगदीश कुमार, डीएसपी रतनदीप बाली और एसएचओ नरेश कुमार, एनजीओ से अल्पना मित्तल, रेडक्रॉस सोसायटी, जिला स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 0004
- मथुरा जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम शुरू 27 सितंबर तक चलेगा जागरूकता सप्ताह मथुरा जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम बधिरता जागरूकता सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया है 21 सितंबर से 27 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बहरापन और सुनने की क्षमता में कमी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराना है बधिरता सप्ताह के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.नीरज अग्रवाल और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धंगर की विशेष उपस्थिति और सहभागिता रही शिविर का मुख्य उद्देश्य बधिर एवं श्रवण बाधित के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों को समय पर जांच उपचार पुनर्वास और शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों को जानकारी देते हुए चिकित्सकों ने कहा कि श्रवण संबंधी समस्याओं की सही समय पर पहचान और डॉक्टरी परामर्श बेहद जरूरी है चिकित्सालय प्रशासन ने समाज में समानता का संदेश देते हुए कहा कि श्रवण बाधित व्यक्तियों को समान स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना एक समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है शिविर में समान अवसर सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति का अधिकार का संकल्प भी दोहराया गया स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सुनने में किसी भी तरह की समस्या होने पर लापरवाही न बरतें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच अवश्य कराएं सीवर में उपस्थित डॉक्टर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीरज अग्रवाल,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ धनगर डॉ अशोक कुमार अनेक डॉक्टर उपस्थित रहे2
- रातो रात आखिरकार हुआ क्या रात जो धरना प्रदर्शन हुआ ख़त्म....... see more रातो रात आखिरकार हुआ क्या रात1
- सेवा संकल्प अभियान’ के तहत की गई नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग *- विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक* *- जिला प्रशासन का स्वास्थ्य सेवाओं को नागरिकों तक सुगमता से पहुंचाने का प्रयास* *पलवल, 21 सितंबर।* ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मॉड्यूल सेवा मेरा योगदान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच एवं स्क्रीनिंग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य स्क्रीनिंग का उद्देश्य नागरिकों को प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा संभावित स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में समय रहते जागरूक करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार लेने, नियमित शारीरिक गतिविधियां करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जिला ओवरऑल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों को आमजन तक सुलभता के साथ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभागीय सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सजग रहें और आवश्यकता के अनुसार समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें। 0001
- 10 दिन पूर्व लापता हुए सौंख के सब्जी विक्रेता का नागपुर में मिला शव सौंख। थाना मगोर्रा के अंतर्गत सब्जी विक्रेता का महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मिला शव सब की सूचना मृतक के परिजनों को नागपुर पुलिस द्वारा मिली तो परिवार में कोहराम मच गया मृतक के पिता नागपुर पहुंचकर पुत्र को कपड़ों से व उसके मोबाइल नंबर से पहचान की थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख नवीन कॉलोनी निवासी हरिप्रसाद का पुत्र तारा कुशवाहा उम्र 20 वर्ष कई वर्ष से पशु अस्पताल के सामने सब्जी की दुकान लगाता था 9 सितंबर की शाम करीब 3:00 बजे सब्जी विक्रेता तारा कुशवाहा अचानक लापता हो गया था जिसकी सूचना परिजनों द्वारा थाना मगोर्रा में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था तारा कुशवाहा की शादी पांच महापूर्व शिमला निवासी काजल के साथ हुई थी शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे महाराष्ट्र के जनपद नागपुर के थाना हिंगना से फोन आया कि आपके पुत्र का सब रेलवे लाइन के समीप पड़ा मिला है पिता हरिप्रसाद सहित अन्य लोग नागपुर के हिंगना थाना पहुंचे और पुत्र की पहचान की1
- -मामूली विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या, नौहझील के भैरई गांव की घटना शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या का आरोप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के भैरई गांव में मामूली विवाद के बाद ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओमवीर उर्फ करुआ के रूप में हुई है। परिजनों की तहरीर के अनुसार, 19 सितंबर को ओमवीर अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था, जहां उसके साथ गांव का सोनू भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने खेत पर शराब पी और इसके बाद हुए विवाद में सोनू ने ओमवीर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ मांट अमरनाथ यादव के मुताबिक, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट: अमरनाथ यादव, सीओ मांट1
- प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आए युवक की राधाकुण्ड में डूबने से मौत गोवर्धन। संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने बिहार से आए एक युवक की गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। राधारानी जन्मोत्सव के अवसर पर गिरिराज परिक्रमा लगाते समय राधाकुंड में स्नान के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में डूब गया. पुलिस और स्थानीय गोताखोर विष्णु ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए कुंड के गहरे पानी में तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी साँसें थम चुकी थीं। युवक प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने आया था युवक जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी आयुष यादव पुत्र मनोज यादव उम्र करीब 20 वर्ष अपने दोस्तों के साथ वृंदावन आया था। थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने आया था। राधाकुंड में स्नान के दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।1