जगह जगह मनाई गई बाबा साहब बीआर अम्बेडकर की 135वीं जयंती सलेमपुर (देवरिया)। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। प्यासी रोड स्थित बरसीपार के संस्कार वैली स्कूल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव शंकर गौतम, अमित कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. सत्येंद्र यादव, दीपक कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार गौतम एवं मुन्नालाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीक्षा राव, अध्यापकगण रिया गुप्ता, शिखा यादव, प्रिया तथा संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। एक अन्य सूचना के अनुसार क्षेत्र के भीमपुर दलित बस्ती में कांग्रेसियों ने गोष्ठी के रूप में डॉ आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई। इस दौरान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचंद यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर के विचार से प्रेरणा लेकर ही दलित, पिछड़ा और सभी वर्गो का उत्थान किया जा सकता है। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष सलेमपुर मनीष कुमार रजक, युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पाण्डेय, जिला महासचिव जगरनाथ यादव, विधानसभा क्षेत्र के नेता अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद, जगरनाथ यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य, मोहन प्रसाद, सत्यम पाण्डेय, सत्यवान पाण्डेय, अशोक कुमार, राकेश यादव, सत्तन प्रसाद, रामसकल कुशवाहा, ब्रह्मदेव चौहान, प्रमोद शर्मा, ओमकार, रितु देवी, अनिता देवी, राजदेव चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, संजय कन्नौजिया आदि ने सम्बोधित किया।

- Rajesh K Socialistसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशजय भीम 🙏17 hrs ago
- ओम बिरला, सी. पी. राधाकृष्णन एवं नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह अवसर केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को याद करने का भी है। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #IndianConstitution #Parliament #SocialJustice #India #RKsocialist1
- देवरिया की प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर गांव के एक लड़के से प्रेम करने वाली युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। युवक उससे एक वर्ष से शादी करने का वादा कर झांसा दे रहा था। युवती रामपुर कारखाना थाना पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गुरुवार को दोपहर में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय के लिए पहुंची और परिसर में कॉकरोच मारने वाली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाएं जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक वह खतरे से बाहर1
- देवरिया । *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया 2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया 3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया *1
- देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।1
- बलिया : उभांव थाना क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि यहां न्याय दिलाने के नाम पर पीड़िता से सौदेबाजी की गई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर चार्जशीट दाखिल करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी, इसी दौरान उससे कथित तौर पर “एक रात साथ बिताने” की शर्त रखी गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा कराई गई जांच में क्राइम इंस्पेक्टर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच जारी है। यह प्रकरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच का दायरा कहां तक पहुंचता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव1
- मैरवा में श्री रामजन्म उपाध्याय नर्सिंग कॉलेज में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 📝 सिवान जिले के मैरवा स्थित श्री रामजन्म उपाध्याय नर्सिंग एवं मेडिकल कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. प्रशांत राय, शिक्षक सुनील कुशवाहा, शिक्षक रितेश राम सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं मेल स्टूडेंट्स के नेता सुरेंद्र भगत और सभी छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया गया। 🔖 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #DrBRambedkar #Mairwa #SiwanNews #BiharNews #NursingCollege #Education #SocialJustice #BreakingNews #LocalNews #DailyNews #Ambedkar #Students #BiharUpdates #NewsUpdate1
- संस्कार वैली स्कूल, बरसीपर (प्यासी रोड), सलेमपुर में आज डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव बाबा साहब को कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा बाबा साहब के जीवन संघर्ष, समता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति उनके अतुलनीय योगदानों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री शिव शंकर गौतम, श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट), डॉ. सत्येंद्र यादव, श्री दीपक कुमार, श्री संतोष कुमार, श्री राजेश कुमार गौतम एवं श्री मुन्नालाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय यादव की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीक्षा राव, अध्यापकगण रिया गुप्ता, शिखा यादव, प्रिया तथा संरक्षक एवं अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। 🙏 जय भीम | जय संविधान 🙏4