अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार मासूम बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने पर अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में चार बच्चों के शव पड़े थे, जबकि बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है। मृतक बच्चों की पहचान महरुआ क्षेत्र निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार वर्तमान में अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में रह रहा था। बताया जाता है कि बच्चों के पिता नियाज पिछले कई वर्षों से Saudi Arabia में नौकरी कर रहे हैं। चर्चा है कि उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से दूसरा निकाह भी कर लिया था। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की जानकारी मिलने के बाद महिला मानसिक तनाव में रहती थी। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू पर जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घर को सील कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बच्चों की मां की तलाश तेज कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Post by Bp News Hanswar1
- पिंडोरिया की रिजर्व लैंड को बेचने की फिराक में भूमाफिया -- प्रधान चुन्नीलाल1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- मां ने ईंट से कूचकर 4 बच्चों को मार डाला, अम्बेडकरनगर में बालकनी से कूदकर भागी, खून से लथपथ बिस्तर पर मिले शव1
- अंबेडकरनगर घटना पर IG सोमेन वर्मा ने कहा कि मामला अत्यंत गंभीर और संदिग्ध है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। लापता महिला की तलाश के लिए टीमें गठित हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- अम्बेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या घर में 4 नाबालिग बच्चों की हत्या ईंट से कूचकर बच्चों की हत्या की गई सफीक, सऊद, उमर, बयान बानो की हत्या हत्या कर आरोपी महिला मौके से फरार आरोपी महिला का पति सऊदी में रहता है घटनास्थल पर SP, भारी पुलिस मौजूद अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना2
- Post by Bp News Hanswar1
- अंबेडकरनगर में चार बच्चों के शव मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। लापता मां की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1