*लोकेशन कटनी जिला कटनी* *आदिवासी युवको के साथ मारपीट करने वाला आदतन अपराधी दीपक परिहार अपने अन्य चार साथियों के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त में* दिनांक 31/03/2026 पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 31/03/2026 को कुठला पुलिस ने आदिवासी युवकों के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । घटना का विवरण - ज्ञातव्य हो कि दिनांक 15/03/2026 को प्रार्थी सुखदेव कोल उर्फ भूरा पिता शिवप्रसाद कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कन्हवारा थाना कुठला जिला कटनी द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उसके गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने जाती हैं, जिन्हें फॉरेस्ट कर्मियों द्वारा रोका जाता है, जबकि उसी क्षेत्र में मुरुम की खुदाई हो रही थी। इस संबंध में प्रार्थी एवं गोरेलाल कोल द्वारा होली के दूसरे दिन खुदाई स्थल का वीडियो बनाकर फॉरेस्ट कर्मियों को अवगत कराया गया तथा सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया । उक्त वीडियो से नाराज होकर दिनांक 14/03/2026 की रात्रि में दीपक परिहार निवासी जटवारा अपने साथियों के साथ दीपक जलोना के फार्म हाउस पहुँचा, जहाँ गुड्डा दाहिया के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की इसके पश्चात आरोपीगण प्रार्थी के घर पहुंचे, जहाँ दीपक परिहार, उसका ड्राइवर अभिषेक पटेल, लखन साहू एवं अन्य 5-6 साथियों ने प्रार्थी को पकड़कर घर के पास गली में ले जाकर हाथ-मुक्कों व लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे प्रार्थी बेहोश हो गया । घटना के बाद आरोपीगण गोरेलाल कोल के घर जाकर उसे जबरन बाहर ले गए तथा मुरुम खुदाई स्थल के पास ले जाकर उसके साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं । जिसमें सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप घटना के आरोपीगण 1. दीपक सिंह परिहार पिता राजेन्द्र सिंह परिहार उम्र 31 बर्ष निवासी जटवारा 2. अभिषेक पटेल पिता गेंदलाल पटेल उम्र 23 बर्ष निवासी जटवारा, 3. लखन लाल साहू पिता रमेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास वार्ड नम्बर 5 चाका, 4. सुमित यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 24 साल निबासी चाका वार्ड नम्बर 5 थाना कुठला कटनी, 5. पंचम आदिवासी पिता जगदीश भूमिया उम्र 31 वर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला जिला कटनी को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा XUV 300 MP21ZA7479 को जप्त किया गया है । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तार आरोपी – 1. दीपक सिंह परिहार पिता राजेन्द्र सिंह परिहार उम्र 31 बर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला 2. अभिषेक पटेल पिता गेंदलाल पटेल उम्र 23 बर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला 3. लखन लाल साहू पिता रमेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास वार्ड नम्बर 5 चाका थाना कुठला 4. सुमित यादव पिता राजेन्द्र यादव उम्र 24 साल निबासी चाका वार्ड नम्बर 5 थाना कुठला कटनी, 5. पंचम आदिवासी पिता जगदीश भूमिया उम्र 31 वर्ष निवासी जटवारा थाना कुठला जिला कटनी पूर्व आपराधिक रिकार्डः- आरोपी दीपक सिंह परिहार के विरुद्ध पूर्व से 6 अपराध पंजीबद्ध है । विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, नरेन्द्र पटेल, आरक्षक अभय यादव एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

- *सिद्ध शक्ति पीठ* *निमिहा की रानी विन्धयाचल महारानी* *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी*निमिहा की विंध्यवासनी मंदिर के जवारे नवरात्र पर्व की ग्यारस को बड़ी हर्षोल्लास के साथ विसर्जित किये गए जिसमें की झुकेही की रसिक रामायण समाज के श्री सुनील पटेल जी एवम रसिक रामायण समाज मित्र मंडली ने भगतो से सभी दर्शनार्थियों का मन मोह लिया हमारी *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर सेवा समिति रसिक रामायण समाज झुकेही का बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हैं जो कि माँ विंध्यवासनी के जलसे पर चार चांद लगा दिये थे हमारी समिति के सदस्य**अध्यक्ष/*राकेश निषाद* उपाध्यक्ष/*रमेश निषाद**सचिव/ नारायण निषाद*सहसचिव/बच्ची निषाद*कोषाध्यक्ष/श्रीमती राधा निषाद*सदस्य/*अमित निषाद*नितिन निषाद*आशीष निषाद**आदेश निषाद*राजा बर्मन*हीरालाल बर्मन*सुनील नामदेव*रतन निषाद*सुमित साहू*सनी निषाद*दीपक विश्कर्मा*एवम समस्त भक्तवृन्द सभी रसिक रामायण समाज का बहुत बहुत शुक्रगुजार है कि आपके सहयोग से हमारी समिति का मनोबल बढ़ा*व्यवस्थापक एवं संचालक //आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)4
- *कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं* *अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश* कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 69 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा,संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं। *जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है*।1
- *रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी* *जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- *बरही ब्रेकिंग* 👉🏻 गैस उपभोक्ताओं व प्रभावित लोगों का आरोप 👉🏻बरही में गैस की किल्लत बड़ी 👉🏻 लोगों की लग रही लंबी कतारें 👉🏻 गैस उपभोक्ता सुबह से कतार में लगते हैं शाम को निराश वापस घर जाना पड़ता है क्यों क्योंकि सलेंडर खत्म का बहाना 👉🏻 बरही का जिम्मेदार प्रशासन नदारत नहीं है जनता की परेशानी से मतलब 👉🏻 अच्छी खासी लुटाई चल रही हैं एजेंसी संचालक और दलालों से मिलकर 👉🏻 क्या दलालों में लगाम लगाएगी बरही प्रशासन 👉🏻 दलालों से मिलो सिलेंडर पाओ सरकार के आदेशों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम जनता लाचार, हताश परेशान खाली हाथ पसीना बहाते वापस घर आखिर कौन देखेगा, सुनेगा उनकी परेशानियां या यों चलता रहेगा एजेंसी संचालक और दलालों की मनमानी।1
- हरदुआ खमरिया *दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026* दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई पन्ना से क्राइम ब्यूरो चीफ मनीष विश्वकर्मा भारत न्यूज़ 241
- Aaj to dosto ne sach me April Fool bana diya… aur main serious hi raha 🤡😂 Hashtags 🔥: #AprilFool #ComedyVideo #DesiComedy #FunnyReels #ViralVideo1
- प्रशासन के अधिकारी सूचना तक नहीं दे रहे? क्या गरीबों को सूचना का भी नहीं है अधिकार ? #sntnewspinch #shardaprabandhaksamiti #maihartemple❣️🚩💫🌺🌎1
- कटनी में भक्ति का सागर: साईं जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कटनी। साई फेंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला साईं जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में भव्य साईं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान साईं बाबा की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पहुंची, वहां श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया तथा महाआरती उतारी गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर साईं बाबा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और भक्तों को साईं भक्ति में सराबोर कर दिया। साई फेंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिषेक पूजन, भजन संध्या, शोभायात्रा, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के तीसरे दिन आज हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति द्वारा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा में सहभागिता की अपील की गई है। साईं सोभायात्रा मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता, माही तिवारी,शिखा ख़मपरिया,रेशु गुप्ता,मंजू शर्मा,सरिता गुप्ता, रिया खंपरिया, पूजा खंपरिया,बाबू टुटेजा,सुरेन्द्र पाटक, दिनेश चेलानी,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।4