Shuru
Apke Nagar Ki App…
6397919230 7454888255 9259167374 975600255 9918419799 9755334024 आप किसी को शादी करनी हो इस नंबर पर कॉल करें और संपर्क करके और शादी कर ले
Sangeeta
6397919230 7454888255 9259167374 975600255 9918419799 9755334024 आप किसी को शादी करनी हो इस नंबर पर कॉल करें और संपर्क करके और शादी कर ले
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री बाँके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को सुविधा, और सुरक्षा के बीच होंगे सुगम दर्शन वृन्दावन, श्री बाँके बिहारी जी महाराज मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश माननीय श्री अशोक कुमार को एक विस्तृत सुझाव-पत्र सौंपा गया। जब प्रतिनिधिमंडल ने माननीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार को सीधे सुझाव-पत्र प्रस्तुत करना चाहा, तब उन्होंने अपने समक्ष उपस्थित श्री बाँके बिहारी मंदिर के प्रबंधक श्री मुनेश शर्मा से कहा कि "आप इन्हें ज्ञापन दे दीजिए, मेरे सभी ज्ञापन यही प्राप्त करते हैं।" इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव-पत्र मंदिर प्रबंधक श्री मुनेश शर्मा को सौंपा। श्री मुनेश शर्मा ने तत्काल वह सुझाव-पत्र माननीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार को उपलब्ध कराया। माननीय अध्यक्ष ने ज्ञापन पर आवश्यक टिप्पणी अंकित करते हुए उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी, मथुरा को प्रेषित कर दिया। सुझाव-पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई व्यावहारिक एवं जनहितकारी सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं। सुझावों में प्रमुख रूप से दो पृथक होल्डिंग एरिया बनाकर श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्गों को अलग-अलग करने, मंदिर परिसर में विस्तृत एवं सुव्यवस्थित बैरिकेडिंग विकसित करने, मंदिर खुलने के समय के अनुसार चरणबद्ध प्रवेश व्यवस्था लागू करने तथा श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप आवश्यक स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण करने का सुझाव भी दिया गया है। सुझाव-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्थानीय व्यापारी एवं निवासी जनहित में स्वैच्छिक सहयोग देने के लिए तैयार हैं, जिससे बिना व्यापक विस्थापन के यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाया जा सके। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और वृन्दावन की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत—दोनों का संरक्षण समान रूप से आवश्यक है। अतः किसी भी योजना में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं के हितों का संतुलित ध्यान रखा जाना चाहिए। सुझाव-पत्र की प्रतिलिपि माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव (धार्मिक कार्य), मंडलायुक्त आगरा, जिलाधिकारी मथुरा तथा हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक पाराशर, देव गोस्वामी, किशोर चंद्र मिश्र, सोमनाथ गोस्वामी, सुमित मिश्र, सुमित मूर्ति वाले, दिलीप शर्मा, मोहन शर्मा एवं अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- *मथुरा 31 जुलाई 2026/* ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन, मथुरा की 18वीं बैठक मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन वृन्दावन के सभागार में संपन्न हुई। *समिति।* बैठक में मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद/ अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)/ सदस्य श्री मुकेश मिश्रा, मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा/ सदस्य श्री विकास कुमार, मुंसिफ / सिविल जज मथुरा/ सदस्य श्री प्रत्यूष आनन्द मिश्रा, जिला मजिस्ट्रेट / कलेक्टर / सदस्य सचिव श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ सदस्य श्री श्लोक कुमार, नगर आयुक्त/ सदस्य श्री ओजस्वी राज, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण/ सदस्य लक्ष्मी एन, अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा/ सदस्य डॉ० स्मिता एस० कुमार, राजभोग समूह से श्री शैलेन्द्र गोस्वामी एवं श्री रजत गोस्वामी, शयनभोग समूह से श्री गोपेश गोस्वामी एवं श्री हिमांशु गोस्वामी उपस्थित रहे।1
- जनपद मथुरा के गांव सेमरी की महिला ने अपने मंदबुद्धि पति को लेकर की प्रशासन से शिकायत1
- शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है - पाराशर कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन का हुआ शुभारंभ अमर दीप सैन डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पर 1 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा प्रवक्ता व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य पंडित मुरारी लाल पाराशर ने शिव पुराण कथा का महत्व बताते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योकि जब तक अहंकार होता है तक भोलनाथ प्रसन्न नही होते है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को मोक्ष प्रदान करती है। इसलिए समस्त मानव जाति को भगवान शिव की निर्मल मन से उपासना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'पार्वती जी ने भगवान शिव से कहा कि आप परम तत्व के बारे में अवगत करवाएं। जिसकी शरण में जानें से मुक्ति मिल जाती हो। पार्वती जी की बात सुनकर भगवान शिव बोले कि हे देवी विज्ञान ही परम तत्व है और यह विज्ञान मनुष्य के अंतर्मन में ही विराजमान रहता है।मगर आज का इंसान सांसारिक मोह माया में उलझा हुआ है, जिसकी वजह से वो जीवन काल तक इधर से उधर भटकता रहता है। पाराशर ने कहा कि भगवान शिव की कथा विश्व का कल्याण करती है। बिना प्रभु की कृपा के उसकी एक झलक भी नहीं मिलती, शरीर में साढ़े तीन करोड़ रोम होते हैं। अगर एक रोम के बराबर परमात्मा की अविरल भक्ति प्राप्त हो जाए तो जीवन सार्थक हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है। अगर 24 घंटे शिव की भक्ति नहीं कर सकते तो एक मिनट ही उनका ध्यान कर लेना, महादेव की कृपा से सब कुछ शुभ ही शुभ होगा। अगर चित्तवृत्ति परमात्मा में नहीं है तो भक्ति व्यर्थ ही चली जाएगी। शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर - आचार्य गणेश दत्त पाराशर ने बताया कि कथा में प्रातः प्रतिदिन सामूहिक पार्थिव शिवलिंग पूजन प्रतिदिन प्रातः 9.15 पर की जायेगी।तथा कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।और 11 अगस्त को विशाल भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर शिवराम दास जी महाराज,मेवा राम पटवारी,बबलू सोनी,हरे कृष्ण लवानिया,रमेश अरोड़ा,इन्द्र मोहन शर्मा,फूल लोहिया,मान सिंह राजपूत, राजेश फौजदार,विपिन जैन, रमाकांत नाहरौली वाले,भगवान सिंह कोली,राधे श्याम गर्ग जयपुर वाले, हरेश बंसल, दिनेश पाराशर,राजू काका,राजू गोयल , पूर्व पार्षद महेंद्र शर्मा, हरिओम पाराशर,मालती गुप्ता,गीता तमोलिया सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भक्त उपस्थित थे।4
- छात्र संघचुनाव बहाली को लेकर एस एन यू आईसरकार परहल्ला बोलजिला कार्यालय पर CM भजन लाल का पुतला फूंका1
- टाइटल*सावन में मीट मछली की दुकानें बंद कराने की मांग करणी सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन एंकर* मथुरा सावन का पवित्र महीना ब्रज में श्रद्धा भक्ति और धार्मिक परंपराओं का समय इसी बीच ब्रज की धार्मिक मर्यादा और श्रद्धालुओं की भावनाओं का हवाला देते हुए करणी सेना के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सावन माह के दौरान पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस मछली और अंडे की दुकानों को एक माह के लिए बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा करणी सेना की जिला उपाध्यक्ष ज्योति ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि ब्रज में सावन का महीना विशेष धार्मिक महत्व रखता है इस दौरान देश विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन पूजा अर्चना और कांवड़ यात्रा के लिए ब्रज पहुंचते हैं ज्ञापन में मांग की गई कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और ब्रज की सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए सावन माह के दौरान पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस मछली और अंडे की दुकानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कराया जाए साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए करणी सेना पदाधिकारियों ने व्यापारियों से भी सावन माह में स्वेच्छा से सहयोग करने की अपील की वहीं जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मांग पर नियमानुसार विचारकरने का आश्वासन दियातथा सभी से शांति बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की1
- मथुरा की गौ शाला में दर्दनाक लापरवाही जिंदी गाय माता को कुत्तरखाते हुए1