टप्पल क्षेत्र में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर महिला से मारपीट पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायाl दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप जट्टारी/अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव नगला चिडावक (थाना गुलावठी, जिला बुलंदशहर) निवासी फ़इमुद्दीन पुत्र नजमुद्दीन के साथ अपनी पुत्री रजिया की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव नरवारी (थाना टप्पल, जिला अलीगढ़) निवासी मुस्ताक पुत्र सरफुद्दीन ने की थी। विवाह में दहेज स्वरूप एक बोलेरो कार, करीब 25 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज में 2.5 लाख रुपये नकद व अन्य सामान की मांग को लेकर रजिया को प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकाल देने जैसी घटनाएं होती रहीं। लगभग 10 माह पूर्व भी पंचायत के बाद समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न नहीं रुका। पीड़ित पक्ष के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले रजिया के साथ फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। 21 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी पक्ष द्वारा फोन पर गाली-गलौज करते हुए तलाक देने की धमकी दी गई और जान से मारने की बात कही गई। पीड़ित ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी बेटी को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने थाना टप्पल पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर नाम जद पति फ़इमुद्दीन देवर नइमुद्दीन सास आसमीन ससुर नजमुद्दीन ननद फरीन तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

- बाबा केदारनाथ के22 अप्रैल2026 से खुलेने जा रहे हैं हर हर महादेव1
- Post by KRANTKARI Khabar2
- मथुरा के सिहोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के नेतृत्व में हुआ विशाल कुश्ती दंगल मेला आयोजन1
- 🚨 टप्पल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! 🚨 थाना टप्पल पुलिस ने मु०अ०सं० 175/2026 के अंतर्गत अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह (निवासी जट्टारी) को 01 अवैध तमंचा और 315 बोर के खोखा कारतूस के साथ दबोचा। ✅ बरामदगी: 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस। ✅ पुलिस टीम: उ०नि० सुरेन्द्र कुमार गौतम, का० गौरव कुमार, का० कपिल त्यागी। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप।1
- बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ में जिला पंचायत के कोटे से बनवाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में हो रही है धांधली। ठेकेदार की दबंगई और अधिकारियों की मिली भगत के साथ खुलेआम हो रहा है मानकों के अनुरूप नाले बनाने का निर्माण कार्य। इस वार्ड के जिला पंचायत सदस्य मनोज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवाया वीडियो में ठेकेदारी कर रहा युवक यह मान रहा है कि मानकों के विपरीत हो रहा है यह कार्य लेकिन प्रशासन के अधिकारी सोए हुए हैं कुंभकर्णी नींद, वीडियो में साफ देखा जा रहा है की नाले के निर्माण कार्य में 6 इंची माल डालना चाहिए लेकिन ठेकेदार की दबंगई और मिली भगत के चलते निर्माण कार्य में डाला जा रहा है मात्र दो से तीन इंच माल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। बुलंदशहर के ब्लॉक पहासू के गांव गंगागढ़ का मामला।1
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज2
- अगर बात समझ में आये तो शेयर, कमेंट और लाइक अवश्य करें।हरे दुपट्टा को न छेड़ रे बाबा। मास्टर श्यौराज1
- Post by KRANTKARI Khabar1