रानी । रानी में ईद मिलादुन्नबी का जलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । रानी । रानी में ईद मिलादुन्नबी का जलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । रानी प्रताप बाजार से जलूस में आगे मौलाना फैजान , मौलाना , मौलाना नजमुद्दीन की गाड़ी चल रही थी , बाकी पीछे पीछे सभी लोग सफेद पोषक पहने हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे , एक राष्ट्रीय झंडा भी लोगों के हाथ में था । जलूस में डी जे भी थे जिस पर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे सुनाई दे रही थी । जलूस में एक्टर ट्रॉली , फॉर व्हीलर, थ्री व्हीलर में छोटे बच्चे व बुजुर्ग बैठे थे । जलूस में लगभग एक हजार से अधिक लोग क्रमबद्ध लाईनो में चल रहे थे । सी आई आनन्द कुमार सांखला के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैदी से कार्यों का निर्वहन कर रहे थे । जलूस के समय बाजार में सभी का सहयोग रहा । प्रताप बाजार तथामैंन बाजार बालाजी मंदिर के पास हिन्दू भाइयों ने जलूस का स्वागत कर सामुदायिक सौहार्द का परिचय दिया ।
रानी । रानी में ईद मिलादुन्नबी का जलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । रानी । रानी में ईद मिलादुन्नबी का जलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । रानी प्रताप बाजार से जलूस में आगे मौलाना फैजान , मौलाना , मौलाना नजमुद्दीन की गाड़ी चल रही थी , बाकी पीछे पीछे सभी लोग सफेद पोषक पहने हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे , एक राष्ट्रीय झंडा भी लोगों के हाथ में था । जलूस में डी जे भी थे जिस पर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे सुनाई दे रही थी । जलूस में एक्टर ट्रॉली , फॉर व्हीलर, थ्री व्हीलर में छोटे बच्चे व बुजुर्ग बैठे थे । जलूस में लगभग एक हजार से अधिक लोग क्रमबद्ध लाईनो में चल रहे थे । सी आई आनन्द कुमार सांखला के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैदी से कार्यों का निर्वहन कर रहे थे । जलूस के समय बाजार में सभी का सहयोग रहा । प्रताप बाजार तथामैंन बाजार बालाजी मंदिर के पास हिन्दू भाइयों ने जलूस का स्वागत कर सामुदायिक सौहार्द का परिचय दिया ।
- नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले, झंडे लहराते बड़ी संख्या में शामिल हुए जायरीन नाडोल। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेष उत्साह नजर आया। घरों, मस्जिदों और दरगाहों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी एवं इस्लामिक झंडों से सजाया गया। इस अवसर पर मौलाना ईसा अशरफी एवं मौलाना नफीस अहमद हैदरी ने तकरीर पेश कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद मस्जिद से चादर के साथ भव्य जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं जायरीन शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में झंडे और फरियां लहराते हुए धार्मिक नारों के साथ चल रहे थे। जुलूस में धार्मिक गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। जुलूस पुलिस चौकी से रवाना होकर मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत, रतन चौराहा एवं पातालेश्वर मार्ग से होते हुए हजरत दादापीर अशरफ अली बाबा साहब की दरगाह पहुंचा। यहां फैजाने मिल्लत कमेटी की ओर से समापन समारोह आयोजित किया गया। जायरीनों का किया स्वागत, भोजन की व्यवस्था जुलूस में बाहर से आए जायरीनों के लिए फरीद खान पठान वल्द चांद खान की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। कमेटी की ओर से बाहर से आए जायरीनों एवं उनके परिवारों का स्वागत कर इस्तकबाल किया गया। पुलिस व्यवस्था रही सराहनीय विशाल जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। एएसआई परविंद्र सिंह एवं कांस्टेबल गणेशराम ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।2
- गौ हत्या के खिलाफ विजय थलापति ने की हाई कोर्ट में अपील की तमिलनाडु के सभी हिंदुओं के लिए विजय तलापति ने एक ऐतिहासिक काम करके दिखाया है जो काम पिछले 100 सालों में किसी भी नेता ने नहीं किया। दरअसल सीएम विजय ने हाई कोर्ट में अपील करते हुए कहा कि आज के बाद पूरे तमिलनाडु में कोई भी गायक की हत्या नहीं करेगा क्योंकि हिंदू धर्म के लोग गाय को माता मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं और अगर किसी भी जाति या धर्म का व्यक्ति गाय की हत्या करते हुए पकड़ा गया तो उसे उम्र कैद की सजा होगी और उसके पूरे परिवार को बेघर कर दिया जाएगा1
- नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान समाज के विकास के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार का गाजे-बाजे के साथ स्वागत, सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग बाली उपखंड के नाना ग्राम में सोनी समाज के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज को भूमि भेंट करने वाले दानदाता शंकरलाल पुत्र जवेरचंद सोनी एवं उनके परिवार का सोनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार के प्रति समाजबंधुओं ने आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक सहयोग की सराहना की। दानदाता शंकरलाल सोनी परिवार के नाना ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दानदाता परिवार को जैन भवन ले जाया गया, जहां सोनी समाज की ओर से स्वागत सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक सहयोग से समाज के लिए आवश्यक भवन, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। दानदाता परिवार द्वारा समाज हित में किए गए इस सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज एवं कार्यकारी समिति नाना के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव सुरेश सोनी एवं कोषाध्यक्ष रूपचंद सोनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की माता-बहनों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के विकास में दानदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हित में किए गए ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने दानदाता शंकरलाल सोनी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की बात कही।1
- पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग — जागरवाल मुख्यमंत्री की भेजा पत्र मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है। जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है। बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।1
- पाली में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कई लोग जुलूस में शामिल लोगों को आइसक्रीम, पानी की बोतलें और चॉकलेट बांटते नजर आए। जुलूस के रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लोगों को बिस्किट और फल भी वितरित किए गए। जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जुलूस तय रास्ते से होते हुए वापस नाडी मोहल्ला पहुंचा और सम्पन्न हुआ।1
- राणा नाडी गांव में किसान के कुएं में मिला अजगर, ग्रामीणों की मदद से निकाला बाहर; जंगल में सुरक्षित छोड़ा ।। मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के राणा नाडी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसान भैरू सिंह के कुएं में एक विशाल अजगर गिरा हुआ दिखाई दिया। करीब 50 फीट गहरे कुएं में अजगर होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग जोजावर रेंज को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग जोजावर रेंज के फॉरेस्टर तुलसी राम मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान अजगर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। रेस्क्यू अभियान में भाजपा नेता डाऊ सिंह रावत ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों का सहयोग किया। अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों ने भी निभाई अहम भूमिका अजगर के रेस्क्यू में ग्रामीणों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वन विभाग एवं ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू संभव हो सका। वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव या खेतों में किसी भी प्रकार का वन्यजीव दिखाई देने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है। वन विभाग की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से 50 फीट गहरे कुएं में फंसे अजगर को सुरक्षित जीवनदान मिला।2
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 44पार्षद उमीदवार हेतु विकास राठौड़ ने टिकीट की प्रबल दावेदार। पाली वार्ड नंबर 44पार्षद,नगर निगम चुनाव में विकास राठौड़ ने अपने सर्मथको के साथ,पाली विधायक भीमराज भाटी से टिकीट की अपील की।तथा सबसे विकास राठौड़ ने विधायक भीमराज भाटी को साफा व माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।2
- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में क्या होगा असर नई दिल्ली। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण एक ही दिन होने के कारण लोगों के बीच सूतक काल और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के समय भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में इस ग्रहण का सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। राखी बांधने में नहीं होगी परेशानी भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण बहनें अपने भाइयों को परंपरागत तरीके से राखी बांध सकती हैं। परिवारों में रक्षाबंधन की पूजा और अन्य धार्मिक रस्में भी सामान्य रूप से की जा सकती हैं। हालांकि, अलग-अलग पंचांग और स्थानीय परंपराओं में शुभ मुहूर्त को लेकर कुछ अंतर हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र के स्थानीय पंचांग के अनुसार राखी बांधने का समय देखना बेहतर रहेगा। क्या होता है चंद्र ग्रहण? जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है। इस बार होने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। लोगों में बनी हुई है उत्सुकता रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने की खबर के बाद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन के उत्सव पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। नोट: ग्रहण और सूतक से जुड़े नियम धार्मिक मान्यताओं और अलग-अलग पंचांग पर आधारित होते हैं। किसी विशेष पूजा या धार्मिक निर्णय के लिए अपने क्षेत्र के मान्य पंचांग/पंडित से सलाह लेना उचित है।1