बीडीओ व थानाध्यक्ष ने झंडा पूजन के साथ किया झूलनोत्सव का उद्घाटन बासोपट्टी।प्रखंड क्षेत्र के भैयापट्टी टोले कोरियानी स्थित श्री श्री 108 श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को 54वें श्री राम जानकी झूला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। बीडीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, समिति अध्यक्ष धर्मराज शर्मा, सचिव धनेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, उप सचिव ब्रह्मदेव सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, प्रमोद सिंह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से महावीर बजरंगबली झंडा पूजन एवं फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पांच दिवसीय झूलनोत्सव का उद्घाटन किया। 53 वर्ष पहले से झुलनोत्सव मनाने कि परंपरा चली आ रही है। हरियाली तृतीया से शुरू झूलनोत्सव का समापन श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन के साथ रात्रि के समय भगवान की पूजा-अर्चना व सीताराम के जयकारे के साथ झूला की डोरी काटकर संपन्न की जाती है। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। श्री राम जानकी झूला महोत्सव जैसी पुरानी परंपराएं हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक महोत्सव में शामिल होने की अपील करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। समिति अध्यक्ष धर्मराज शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या झूला आरती, कीर्तन एवं भजन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर झूलन दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 से 28 अगस्त तक लगातार तीन रात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान अवतार नाट्य कला परिषद, खड़गबन्नी बाबूबरही की ओर से संगीत एवं अभिनय की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। समिति सचिव धनेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की। पांच दिनों तक मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहेगा।

- मधुबनी कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट का आरोप वकीलों पर कपड़े फाड़ने और अभद्रता करने का भी गंभीर आरोप न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला ने कार्रवाई की मांग की पूरा वीडियो देखें1
- 12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर मौलाना रहमतुल्लाह रज़ा क़ादरी का पूरा बयान सुनिए इस मुबारक दिन को लेकर मौलाना साहब ने क्या कुछ कहा और लोगों को दिया खास पैगाम1
- NagaBabaTemple #Jaynagar #Madhubani #Bihar #Mahadev #HarHarMahadev #Bholenath #Temple Naga Baba Temple, Jaynagar 🙏 📍 नागा बाबा मंदिर, जयनगर, मधुबनी (बिहार) 🚩 बाबा के दिव्य दर्शन और मंदिर का सुंदर दृश्य 🙏✨ हर हर महादेव 🕉️🔱 #NagaBabaTemple #Jaynagar #Madhubani #Bihar #Mahadev #HarHarMahadev #Bholenath #Temple #JaynagarNews #YouTubeShorts #Shorts #SanatanDharma #tiwarigautam90901
- नेपाल में बाढ़ का कहर: 384 टूरिस्ट लापता, पहाड़ों से आए सैलाब ने मचाई तबाही नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, बाढ़ के बाद 384 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं। बोर्ड ने लापता पर्यटकों की सूची जारी की है, जिसमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा नेपाल की 10 प्रमुख टूरिज्म एजेंसियों से जुटाए गए डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। लापता विदेशी पर्यटकों में 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जबकि बाकी पर्यटकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा रही है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बाद पहाड़ों से अचानक आए तेज सैलाब ने कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि बिल्डिंगों और गाड़ियों को कागज की तरह बहाकर ले गया। कई इलाकों में सड़कें और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत-बचाव टीमें लापता पर्यटकों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रभावित इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं और बचाव अभियान लगातार जारी है।1
- मधुबनी में पासवान समाज की बड़ी बैठक! ✊🔥 एकता • संगठन • सामाजिक मजबूती रांटी स्थित मंगलम पैलेस में पासवान युवा शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की एकजुटता और युवाओं की भूमिका को लेकर हुई खास चर्चा। 🗣️ “संगठन सिर्फ पासवान समाज का नहीं, बल्कि पूरे SC-ST समाज की एकजुट आवाज है।” समाज की एकता • युवाओं की शक्ति • अधिकारों की आवाज ✊ #PaswanYuvaShakti #PaswanSamaj #SCST #Madhubani #MadhubaniNews #SocialUnity #PrabhatTimes1
- जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखी शांति और भाईचारे की मिसाल मधुबनी से जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखी शांति और भाईचारे की मिसाल मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के मकसूदा पंचायत के जरहटिया से आज जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के दौरान लोगों ने शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। मकसूदा के स्थानीय लोगों ने मोहम्मद आयाजुल हक चांद और जनाब जेयाउर रहमान नन्हें जे की मौजूदगी में जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह शरबत और ठंडे पानी से स्वागत किया। इस दौरान आपसी प्रेम, इंसानियत और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। शांतिपूर्ण तरीके से निकला यह जुलूस समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता नजर आया।1
- 🚨 भागलपुर के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा! 🚨 भागलपुर जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि नदी की तेज धार के बीच नाव देखते ही देखते पलट गई, जिसके बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। ⚠️ हादसे में कितने लोग लापता हैं और कितने लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 📍 स्थान: राघोपुर, भागलपुर, बिहार #भागलपुर #राघोपुर #गंगा_नदी #नाव_हादसा #BreakingNews #Bhagalpur #BiharNews #BoatAccident #KhabarHalchal #खबरहलचल1
- बासोपट्टी में मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया पुलिस प्रशासन रहे मौजूद पूरा वीडियो देखें1