Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर:पुलिस की पशु चोर शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़
SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
बुलंदशहर:पुलिस की पशु चोर शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत परवाना महमूदपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित लीला राम महेंद्र पाल कन्या इंटर कॉलेज के आसपास सड़क किनारे लगातार कूड़ा डाले जाने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज दिनांक 15 अगस्त दिन शनिवार 2026 ग्राम पंचायत परवाना महमूदपुर में सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर स्थित लीला राम महेंद्र पाल कन्या इंटर कॉलेज के आसपास सड़क किनारे लगातार कूड़ा डाले जाने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि उन्होंने पहले भी सफाई कर्मियों को विद्यालय के पास कूड़ा डालने से मना किया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद फिर उसी स्थान पर कूड़ा डाला जाने लगा। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि गांव में कूड़ा निस्तारण के लिए आरसी सेंटर भी बनाया गया है, इसके बावजूद सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई अवध राज सिंह ने जानकारी न होने की बात कही और ग्राम प्रधान से बातचीत कर सड़क किनारे कूड़ा डलवाना बंद कराने का आश्वासन दिया। वहीं, डीपीआरओ कार्यालय के हर्ष चौधरी ने अवकाश के बाद मामले की जांच कराने की बात कही। जहांगीराबाद के जयदेव गिरी ने भी जांच कर सड़क किनारे कूड़ा डलवाना बंद कराने और कूड़े को आरसी सेंटर भेजने का आश्वासन दिया है। ग्राम सचिव संदीप पांचाल से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों से सड़क किनारे पड़े कूड़े को तत्काल हटवाने तथा भविष्य में विद्यालय और मुख्य मार्ग के आसपास कूड़ा नहीं डाले जाने की मांग की है।4
- थाना पहासू में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प बुलंदशहर। पहासू थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाना परिसर को तिरंगे रंग के गुब्बारों से सजाया गया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता की और देश के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।2
- द गुरुकुल(ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन) में हरियाली तीज के अवसर पर " मेंहदी रचा ओ " प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस अवसर पर छात्राओं ने सुन्दर डिजाइन की मेंहदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेंहदी प्रतियोगिता की थीम प्रकृति संरक्षण तथा शिव पार्वती जी की डिजाइन थी। मुस्कान गोविल ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।निर्णायक मंडल में श्रीमती सीमा गर्ग तथा श्रीमती लता वार्ष्णेय रहीं। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा का भी आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाये।इस अवसर पर प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय, योगिता भटनागर, नेहा शर्मा, सरोज शर्मा, स्वीडल शर्मा, अंजुम, सुधा शर्मा, अर्शी, बबिता शर्मा, प्रतिज्ञा श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, प्रिया रानी, निदा, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।1
- चोला थाना क्षेत्र स्थित गांव खवासपुर के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह: खवासपुर प्राथमिक विद्यालय (चोला थाना क्षेत्र) बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र स्थित गांव खवासपुर के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी (तिरंगा मार्च) निकाली। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति: प्रधान अध्यापक एवं शिक्षकगण: कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर बच्चों का मार्गदर्शन करते नजर आए। ग्राम प्रधान: समारोह में ग्राम प्रधान संजय सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्रामवासी: बच्चों के इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में गांव के अन्य गणमान्य ग्रामवासी और माता-पिता भी भारी संख्या में शामिल हुए। विद्यालय परिसर में राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- Post by Kamil khan1
- ये हमारी या कि सड़क हे बहुत दिक्कत होती हे हे कितनी बार बोलो हे पर कोई सुनवाई नहीं❌ होती हे ओर हमे आने जाने मे बहुत दिक्कत का सामना करना पाता हे ओर बच्चे भी गिर जाता है इसकी बजा से2
- बुद्ध पारमिता शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज, परवाना के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकालकर पूरे गांव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। परवाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव बुलंदशहर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ग्राम परवाना में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बुद्ध पारमिता शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज, परवाना के छात्र-छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकालकर पूरे गांव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” सहित विभिन्न देशभक्ति नारों से गांव का वातावरण गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह एवं जोश देखने को मिला। रैली के गांव में पहुंचने पर जगह-जगह ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। तिरंगा रैली के माध्यम से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे तथा देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कौशल कुमार ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, राष्ट्रीय मूल्यों तथा देश की एकता और अखंडता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैली के दौरान विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार गौतम, आवेश सिंह, मीनू सागर एवं राजेंद्र सिंह मौजूद रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्रामवासी हरकेश गौतम, लक्ष्मी सिंह, राकेश गौतम, दिनेश गौतम, विशाल गौतम एवं हिम्रान्त स्वरूप उर्फ गोलू नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस भव्य तिरंगा रैली ने पूरे परवाना गांव में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाया। विद्यार्थियों के उत्साह और राष्ट्रप्रेम से प्रभावित ग्रामीणों ने रैली की सराहना की। आयोजन ने ग्रामीणों के बीच देशप्रेम और एकजुटता की भावना को और मजबूत किया। पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- बुलंदशहर: बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर हत्या की हमले में 50 वर्षीय बीना की जीभ भी कट गई, घटना के बाद आरोपी फरार मकान के बंटवारे के विवाद में खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम को भेजा आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी, कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा गांव की घटना।1