logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबूरोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा राज्य बजट 2026-27 जनकल्याण, युवा सशक्तिकरण और किसान उत्थान पर केंद्रित बजट बताया ऐतिहासिक। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का आबूरोड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप देखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट आमजन, युवाओं, महिला शक्ति, किसानों एवं गरीब वर्ग के कल्याण को समर्पित है। बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है। प्रस्तुत बजट “सशक्त राजस्थान – विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखेगा। इस अवसर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह चौहान, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, अभिषेक मेरु, राजेन्द्र प्रसाद, इम्मामुदिन , चंद्रलेखा अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, विशाल अग्रवाल, प्रहलाद भाटी, गोविंद भील उपस्थित थे।

4 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
4 hrs ago

आबूरोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से देखा राज्य बजट 2026-27 जनकल्याण, युवा सशक्तिकरण और किसान उत्थान पर केंद्रित बजट बताया ऐतिहासिक। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का आबूरोड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप देखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट आमजन, युवाओं, महिला शक्ति, किसानों एवं गरीब वर्ग के कल्याण को समर्पित है। बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है। प्रस्तुत बजट “सशक्त राजस्थान – विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखेगा। इस अवसर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह चौहान, नगर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, अशोक माली, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, अभिषेक मेरु, राजेन्द्र प्रसाद, इम्मामुदिन , चंद्रलेखा अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सुरेश सैनी, रत्तीलाल बारोट, विशाल अग्रवाल, प्रहलाद भाटी, गोविंद भील उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाली। पाली जिले के बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और उप निदेशक डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य स्तर पर जारी चयन सूची में डॉ. वागोरिया पाली जिले से चयनित होने वाले एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी हैं। ब्लॉक सीएमएचओ के पद पर दे रहे थे सेवाएं डॉ. वागोरिया इससे पहले ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनकी पदोन्नति को उनके प्रशासनिक अनुभव और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ा है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार हुआ है। स्टाफ और कर्मचारियों ने दी बधाई उनकी इस उपलब्धि पर बाली ब्लॉक सहित संपूर्ण पाली जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. वागोरिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. वागोरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर होंगी। फोटो: डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया फाइल फोटो।
    1
    बाली। पाली जिले के बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और उप निदेशक डॉ. हितेन्द्र वागोरिया को प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी (PCMO) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राज्य स्तर पर जारी चयन सूची में डॉ. वागोरिया पाली जिले से चयनित होने वाले एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी हैं।
ब्लॉक सीएमएचओ के पद पर दे रहे थे सेवाएं
डॉ. वागोरिया इससे पहले ब्लॉक सीएमएचओ और उप निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनकी पदोन्नति को उनके प्रशासनिक अनुभव और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का परिणाम माना जा रहा है।
उनके कार्यकाल में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ा है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार हुआ है।
स्टाफ और कर्मचारियों ने दी बधाई
उनकी इस उपलब्धि पर बाली ब्लॉक सहित संपूर्ण पाली जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. वागोरिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. वागोरिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर होंगी।
फोटो: डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया फाइल फोटो।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मंगलवार को आलवाड़ा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दुधवा खेतलावास लुबो की ढाणी नारवा़णा आलवाड़ा सभी गांव के धर्म प्रेमियों ने इस आयोजन को सफल बनाया कलश यात्रा झांकी डांडिया नृत्य
    1
    मंगलवार को आलवाड़ा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दुधवा खेतलावास लुबो की ढाणी नारवा़णा आलवाड़ा  सभी गांव के धर्म प्रेमियों ने इस आयोजन को सफल बनाया कलश यात्रा झांकी डांडिया नृत्य
    user_Apna jalor
    Apna jalor
    Dancer सायला, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • foji bhai 👑
    1
    foji bhai 👑
    user_DURJAN SINGH POSANA JALORE
    DURJAN SINGH POSANA JALORE
    Sayla, Jalore•
    17 hrs ago
  • कहा - टेंट और पेड़ों के नीचे चल रहे स्कूल ​संसद के बजट सत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में लाखों कक्षाएं जर्जर हैं और कई स्कूल अब भी टेंट या पेड़ों के नीचे चल रहे हैं। रोत ने सरकार से माही-कडाणा वृहद जल परियोजना की मांग की ताकि किसानों को सिंचाई का हक मिले और क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सके। ​स्वास्थ्य और मानदेय के मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पोषाहार श्रमिकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की वकालत की। उन्होंने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई अब हथियारों से नहीं, बल्कि कलम और शिक्षा के जरिए लड़ी जानी चाहिए। रोत ने स्पष्ट किया कि जब तक आदिवासी समाज शिक्षित नहीं होगा और उन्हें संवैधानिक अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा।
    1
    कहा - टेंट और पेड़ों के नीचे चल रहे स्कूल
​संसद के बजट सत्र में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में लाखों कक्षाएं जर्जर हैं और कई स्कूल अब भी टेंट या पेड़ों के नीचे चल रहे हैं। रोत ने सरकार से माही-कडाणा वृहद जल परियोजना की मांग की ताकि किसानों को सिंचाई का हक मिले और क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सके।
​स्वास्थ्य और मानदेय के मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पोषाहार श्रमिकों के लिए सम्मानजनक मानदेय की वकालत की। उन्होंने युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि जल-जंगल-जमीन की लड़ाई अब हथियारों से नहीं, बल्कि कलम और शिक्षा के जरिए लड़ी जानी चाहिए। रोत ने स्पष्ट किया कि जब तक आदिवासी समाज शिक्षित नहीं होगा और उन्हें संवैधानिक अधिकार नहीं मिलेंगे, तब तक आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा रहेगा।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गांव मोर्चा फराट का भीलवाड़ा का भीलवाड़ा
    1
    गांव मोर्चा फराट का भीलवाड़ा का भीलवाड़ा
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    Voice of people कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डूंगरपुर। राजस्थान बजट सत्र में चौरासी विधायक अनिल कटारा की मजबूत पैरवी के बाद अमरपुरा बांध के विकास की घोषणा की गई है। विधायक ने सदन में क्षेत्र के किसानों और पेयजल की समस्या को प्रखरता से उठाया था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने इसे बजट में शामिल किया। इस घोषणा से क्षेत्र के हजारों परिवारों में खुशी की लहर है। ​अमरपुरा बांध भविष्य में चौरासी की लाइफलाइन साबित होगा। इसके निर्माण से कृषि के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और गिरते भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। ग्रामीणों ने इस सौगात को विधायक कटारा की सक्रियता और विकासोन्मुख सोच की बड़ी जीत बताया है। ​विधायक अनिल कटारा ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को हल कर चौरासी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बांध की यह परियोजना क्षेत्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
    1
    डूंगरपुर। राजस्थान बजट सत्र में चौरासी विधायक अनिल कटारा की मजबूत पैरवी के बाद अमरपुरा बांध के विकास की घोषणा की गई है। विधायक ने सदन में क्षेत्र के किसानों और पेयजल की समस्या को प्रखरता से उठाया था, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने इसे बजट में शामिल किया। इस घोषणा से क्षेत्र के हजारों परिवारों में खुशी की लहर है।
​अमरपुरा बांध भविष्य में चौरासी की लाइफलाइन साबित होगा। इसके निर्माण से कृषि के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और गिरते भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। ग्रामीणों ने इस सौगात को विधायक कटारा की सक्रियता और विकासोन्मुख सोच की बड़ी जीत बताया है।
​विधायक अनिल कटारा ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को हल कर चौरासी को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। बांध की यह परियोजना क्षेत्र की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट से डूंगरपुर के लोगों को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की गईं। प्रदेश के आम बजट में डूंगरपुर को मिली कई सौगातें- बेणेश्वर एनीकेट की रीमॉडलिंग के लिए 130 करोड़ बेणेश्वर धाम में संगम एवं आबूदर्रा में घाटों का निर्माण एवं बेणेश्वर एनीकेट की रीमॉडलिंग कार्य के लिए 130 करोड़ की सौगात दी गई है। बेणेश्वर धाम प्रमुख आस्था का केंद्र है। यहां हर साल मेले में लाखों लोग आते है। रिवर फ्रंट निर्माण के लिए 100 करोड़ मोरन नदी को पुनर्जीवित करने, नदी के दोनों तरफ घाट, विशाल कुंड एवं खड़गदा गांव में रिवर फ्रंट के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 100 करोड़ की सौगात मिली है। रिवर फ्रंट के लिए खड़गदा गांव के लोगों ने रामकथा और लोगो की भागीदारी के माध्यम से 2 करोड़ से ज्यादा का काम करवाया और जल संरक्षण की पहल की। इसका केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालभर पहले उदघाटन करते हुए रिवर फ्रंट के लिए जल्द भरोसा दिया था। कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री, चंद्रेश व्यास ने बजट में रिवर फ्रंट के लिए बजट मिलने पर खुशी जताई है। सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़ बाबरा का नाका दोवड़ा, धाम का तालाब सीमलवाडा एवं चौरासी में एक एनीकेट के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का होगा काम। 15 करोड़ की लागत से अंबाडा पटली जोहरा सड़क व मोरन नदी पर होगा पुलिया निर्माण की घोषणा की गई है। - सागवाड़ा में वरसिंहपुर में 33/11 केवी जीएसएम की भी घोषणा हुई। - स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मल्टीपर्पस इनडोर हॉल एवं सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण की सौगात मिली है। - अमरपुरा बांध की नहर अमरपुरा से डुका कनबा तक नहरों का जीर्णोद्धार का काम होगा। जिससे किसानों को सिंचाई में फायदा मिलेगा। - अनास नदी से व्यर्थ बहकर जा रहे वर्षा जल को फीडर नहर के माध्यम से डूंगरपुर के सोम कमला आंबा तक लाने का काम होगा।
    1
    वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट से डूंगरपुर के लोगों को कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की गईं।
प्रदेश के आम बजट में डूंगरपुर को मिली कई सौगातें-
बेणेश्वर एनीकेट की रीमॉडलिंग के लिए 130 करोड़ बेणेश्वर धाम में संगम एवं आबूदर्रा में घाटों का निर्माण एवं बेणेश्वर एनीकेट की रीमॉडलिंग कार्य के लिए 130 करोड़ की सौगात दी गई है। बेणेश्वर धाम प्रमुख आस्था का केंद्र है। यहां हर साल मेले में लाखों लोग आते है।
रिवर फ्रंट निर्माण के लिए 100 करोड़
मोरन नदी को पुनर्जीवित करने, नदी के दोनों तरफ घाट, विशाल कुंड एवं खड़गदा गांव में रिवर फ्रंट के प्रथम चरण के निर्माण के लिए 100 करोड़ की सौगात मिली है। रिवर फ्रंट के लिए खड़गदा गांव के लोगों ने रामकथा और लोगो की भागीदारी के माध्यम से 2 करोड़ से ज्यादा का काम करवाया और जल संरक्षण की पहल की।
इसका केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालभर पहले उदघाटन करते हुए रिवर फ्रंट के लिए जल्द भरोसा दिया था। कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री, चंद्रेश व्यास ने बजट में रिवर फ्रंट के लिए बजट मिलने पर खुशी जताई है।
सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़
बाबरा का नाका दोवड़ा, धाम का तालाब सीमलवाडा एवं चौरासी में एक एनीकेट के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का होगा काम। 15 करोड़ की लागत से अंबाडा पटली जोहरा सड़क व मोरन नदी पर होगा पुलिया निर्माण की घोषणा की गई है।
- सागवाड़ा में वरसिंहपुर में 33/11 केवी जीएसएम की भी घोषणा हुई।
- स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मल्टीपर्पस इनडोर हॉल एवं सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण की सौगात मिली है।
- अमरपुरा बांध की नहर अमरपुरा से डुका कनबा तक नहरों का जीर्णोद्धार का काम होगा। जिससे किसानों को सिंचाई में फायदा मिलेगा।
- अनास नदी से व्यर्थ बहकर जा रहे वर्षा जल को फीडर नहर के माध्यम से डूंगरपुर के सोम कमला आंबा तक लाने का काम होगा।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.