logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इन्दौर के नए ग्रामीण आयुक्त महोदय नें किया पदभार ग्रहण

3 hrs ago
user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
3 hrs ago

इन्दौर के नए ग्रामीण आयुक्त महोदय नें किया पदभार ग्रहण

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है झूंटी राजनीति कर रही है इंदौर मंत्री तुलसीराम सिलावट का बयान बीजेपी कार्यालय जावरा कंपाउंड इंदौर कांग्रेस द्वारा किए गए किसान आंदोलन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष और मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस किसानों के हितैषी होने का केवल दिखावा कर रही है, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है। आज इंदौर के बीजेपी कार्यालय में तुलसी सिलावट ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गेहूं उपादन क्षमता को 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 120 प्रतिशत किया गया है और किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिया जा रहा है। वही उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचा रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलता था। वही भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए लगातार फैसले ले रही है। वहीं कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक ड्रामा है, जिसका उद्देश्य किसानों को भ्रमित करना है। क्योंकि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दे बचे ही नहीं है
    1
    कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है झूंटी राजनीति कर रही है इंदौर मंत्री तुलसीराम सिलावट का बयान            बीजेपी कार्यालय जावरा कंपाउंड इंदौर               कांग्रेस द्वारा किए गए किसान आंदोलन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष और मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस किसानों के हितैषी होने का केवल दिखावा कर रही है, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है।
आज इंदौर के बीजेपी कार्यालय में तुलसी सिलावट ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान
कहा कि  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गेहूं उपादन क्षमता को 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 120 प्रतिशत किया गया है और किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिया जा रहा है। वही उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचा रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिलता था। वही भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए लगातार फैसले ले रही है। वहीं कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक ड्रामा है, जिसका उद्देश्य किसानों को भ्रमित करना है। क्योंकि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दे बचे ही नहीं है
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • इंदौर, सांवेर शिक्षा विभाग शर्मसार बीआरसी मुकेश पटेल का स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार, मनमानी कर कर्मचारियों की लगा रहे गैर-हाजिरी। बच्चों के बारे में सांवेर BRC मुकेश पटेल कि टिप्पणी सुनिए👆 चेहकती कलम न्यूज 📰✍️
    1
    इंदौर, सांवेर शिक्षा विभाग शर्मसार बीआरसी मुकेश पटेल का स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार, मनमानी कर कर्मचारियों की लगा रहे गैर-हाजिरी।

बच्चों के बारे में सांवेर BRC मुकेश पटेल कि टिप्पणी सुनिए👆

चेहकती कलम न्यूज 📰✍️
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • नितिन चंदेल की रिपोर्ट *मुसाखेड़ी के बिजली विभाग के डेली कॉलेज जोन के सामने ढेर सारे कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है* मुसाखेड़ी में आए दिन कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है यह कुत्ते झुंड बनाकर लोगों के वाहन पर लपक पड़ते है बिजली विभाग के सामने डेली कॉलेज जोन से लेकर मुसखेड़ी सब्जी मंडी तक यह कुत्ते कई लोगों के पीछे पड़ते दिखाई देते है आम जनता हो रही परेशान सुबह सुबह जब पैदल लोग दौड़ लगाने जाते है तब भी यह पीछे पड़ते रहते है कई कुत्तों ने तो लोगों को कांटा भी है जगह जगह गंदगी कर रखी है जिम्मेदार इस और ध्यान दे और इन आवारा कुत्तों को पकड़ कर शहर से बाहर निकाले
    1
    नितिन चंदेल की रिपोर्ट 

*मुसाखेड़ी के बिजली विभाग के डेली कॉलेज जोन के सामने ढेर सारे कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है*

मुसाखेड़ी में आए दिन कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है यह कुत्ते झुंड बनाकर लोगों के वाहन पर लपक पड़ते है बिजली विभाग के सामने  डेली कॉलेज जोन से लेकर मुसखेड़ी सब्जी मंडी तक यह कुत्ते कई लोगों के पीछे पड़ते दिखाई देते है आम जनता हो रही परेशान सुबह सुबह जब पैदल लोग दौड़ लगाने जाते है तब भी यह पीछे पड़ते रहते है कई कुत्तों ने तो लोगों को कांटा भी है जगह जगह गंदगी कर रखी है जिम्मेदार इस और ध्यान दे और इन आवारा कुत्तों को पकड़ कर शहर से बाहर निकाले
    user_नितिन चंदेल
    नितिन चंदेल
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • इंदौर डीएवीवी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में गंदगी और पानी की क़िल्लत से परेशान छात्र इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के Institute of Engineering and Technology (IET) कैंपस के हॉस्टल में छात्रों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, हॉस्टल में पीने के पानी से लेकर नहाने और वॉशरूम तक की बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। कई वॉशरूम चोक पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और रात में बिजली कटने की समस्या भी बनी रहती है। छात्रों का कहना है कि एग्जाम के समय ऐसी स्थिति में रहना बेहद मुश्किल हो गया है। आरोप यह भी है कि जब छात्र अपनी समस्याएँ प्रशासन और फैकल्टी के सामने रखते हैं, तो उन्हें कार्रवाई की धमकी दी जाती है और “हॉस्टल छोड़ दो” तक कह दिया जाता है। अगर इतनी फ़ीस देने के बावजूद भी छात्रों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वीडियो में आप स्थिति देख सकते हैं
    1
    इंदौर डीएवीवी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में गंदगी और पानी की क़िल्लत से परेशान छात्र 
इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के Institute of Engineering and Technology (IET) कैंपस के हॉस्टल में छात्रों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, हॉस्टल में पीने के पानी से लेकर नहाने और वॉशरूम तक की बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। कई वॉशरूम चोक पड़े हैं, चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और रात में बिजली कटने की समस्या भी बनी रहती है। छात्रों का कहना है कि एग्जाम के समय ऐसी स्थिति में रहना बेहद मुश्किल हो गया है। आरोप यह भी है कि जब छात्र अपनी समस्याएँ प्रशासन और फैकल्टी के सामने रखते हैं, तो उन्हें कार्रवाई की धमकी दी जाती है और “हॉस्टल छोड़ दो” तक कह दिया जाता है।
अगर इतनी फ़ीस देने के बावजूद भी छात्रों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है 
वीडियो में आप स्थिति देख सकते हैं
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नर्मदा का कंकर-कंकर बन जाता है शंकर -परिक्रमावासी आचार्य रविकांत शास्त्री नर्मदा का कंकर-कंकर बन जाता है शंकर -परिक्रमावासी आचार्य रविकांत शास्त्री इंदौर,। भगवान शंकर से माँ नर्मदा का बहुत गहरा सम्बन्ध है। नर्मदा की सबसे बड़ी महत्ता तो यही है कि इसका प्रत्येक कंकर ‘शंकर’ बन जाता है। जब भगवान शिव मेकल पर्वत पर गहरी तपस्या में लीन थे, तब उनके शरीर से निकली ऊर्जा और पसीने की बूंदों से एक पवित्र जल कुंड बना और उसी कुंड से जो दिव्य कन्या प्रकट हुई, उसी का नाम नर्मदा रखा गया। नर्मदा का शाब्दिक अर्थ होता है सुख देने वाली। यह देश की ऐसी जीवन रेखा है जो सुख, शांति और आनंद का स्त्रोत मानी जाती है। नर्मदा किनारे किया गया जप, तप और ध्यान कई गुना अधिक फलदायी माना गया है। माँ नर्मदा आस्था, भक्ति और ऊर्जा का अनूठा संगम है। ये दिव्य विचार हैं नर्मदा परिक्रमावासी आचार्य पं. रविकांत शास्त्री के, जो उन्होंने शहर में पहली बार खजराना गणेश मन्दिर स्थित सत्संग सभागृह पर अ.भा. दादा गुरु परिवार इंदौर नर्मदा मिशन की मेजबानी में प्रारम्भ हुए 7 दिवसीय नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ सत्र में व्यक्त किए। कथा शुभारंभ के पूर्व अ.भा. दादागुरु परिवार इंदौर नर्मदा मिशन की ओर से राजेंद्र बंसल, नित्यम बंसल, संजय शर्मा, नारायण अग्रवाल, देवांग शर्मा, कैलाश बंसल, अनिल अग्रवाल, हर्ष जैन, नितिन अग्रवाल, स्वप्निल, अजय अग्रवाल, हरजीत मल्होत्रा आदि ने व्यास पीठ का पूजन किया। मातृशक्ति की ओर से ज्योति बंसल, प्रेरणा बंसल सहित सैकड़ों महिलाओं ने परिक्रमावासी आचार्य पं. रविकांत शास्त्री की अगवानी की। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त, परिक्रमावासी और नर्मदा तट स्थित धर्मस्थलों के संत-महंत भी आ रहे हैं। देश के तपोनिष्ठ संत दादागुरु भी इस पावन कथा को सानिध्य प्रदान करने 9 से 11 मई तक रहंगे। वे देश के एकमात्र ऐसे तपस्वी संत हैं जो पिछले 2029 दिनों से केवल नर्मदा के जल पर आश्रित हैं। कथा 11 मई तक खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित दौलतराम छाबछरिया सत्संग भवन पर प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक हो रही है। आचार्य रविकांत शास्त्री ने बहुत सुन्दर और सरल शब्दों में माँ नर्मदा की महत्ता बताते हुए कहा कि गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है जबकि नर्मदा के तो दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के पापों का शमन हो जाता है। यदि पूरी श्रद्धा और आस्था से माँ नर्मदा का स्मरण, पूजन, दर्शन और आचमन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन के सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। नर्मदा का कंकर-कंकर शंकर बन जाता है। नर्मदा के प्रत्येक कंकर को नर्मदेश्वर महादेव कहा जाता है। इसीलिए लोग घरों में नर्मदा से लाए गए शिवलिंग की पूजा करते हैं। इसका प्रत्येक तट तपोभूमि माना गया है। प्राचीन समय से ही नर्मदा के सभी तट हमारे ऋषि मुनियों की तपस्थली रहे हैं। इनमें अगस्त्य, अत्रि, भृगु, भारद्वाज और मार्कण्डेय जैसे नाम प्रमुख हैं जिन्होंने नर्मदा के तट पर कई बरसों तक तपस्या की और इसीलिए नर्मदा के सभी तटों को तपोभूमि कहा जाता है। नर्मदा की परिक्रमा केवल यात्रा नहीं, आत्म शुद्धि, तपस्या और आध्यात्मिक जागरण का प्रवेश द्वार है। संयोजक राजेंद्र बंसल एवं नित्यम बंसल ने बताया कि कथा में गुरुवार 7 मई को माँ भगवती नर्मदा के प्राकट्य उत्सव, 8 को अनेक कल्पों में माँ नर्मदा की लीलाओं का वर्णन, 9 को माँ नर्मदा की परिक्रमा की महिमा, 10 को नर्मदा तट के तीर्थों का वर्णन और सोमवार 11 मई को तपोनिष्ठ संत अवधूत श्री दादागुरु भगवान के आशीर्वचन, दर्शन के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। दादागुरु भगवान रविवार 10 मई को भी कथा में पावन सानिध्य प्रदान करेंगे।
    1
    नर्मदा का कंकर-कंकर बन जाता है शंकर -परिक्रमावासी आचार्य रविकांत शास्त्री
नर्मदा का कंकर-कंकर बन जाता है शंकर -परिक्रमावासी आचार्य रविकांत शास्त्री
इंदौर,। भगवान शंकर से माँ नर्मदा का बहुत गहरा सम्बन्ध है। नर्मदा की सबसे बड़ी महत्ता तो यही है कि इसका प्रत्येक कंकर ‘शंकर’ बन जाता है। जब भगवान शिव मेकल पर्वत पर गहरी तपस्या में लीन थे, तब उनके शरीर से निकली ऊर्जा और पसीने की बूंदों से एक पवित्र जल कुंड बना और उसी कुंड से जो दिव्य कन्या प्रकट हुई, उसी का नाम नर्मदा रखा गया। नर्मदा का शाब्दिक अर्थ होता है सुख देने वाली। यह देश की ऐसी जीवन रेखा है जो सुख, शांति और आनंद का स्त्रोत मानी जाती है। नर्मदा किनारे किया गया जप, तप और ध्यान कई गुना अधिक फलदायी माना गया है। माँ नर्मदा आस्था, भक्ति और ऊर्जा का अनूठा संगम है।
ये दिव्य विचार हैं नर्मदा परिक्रमावासी आचार्य पं. रविकांत शास्त्री के, जो उन्होंने शहर में पहली बार खजराना गणेश मन्दिर स्थित सत्संग सभागृह पर अ.भा. दादा गुरु परिवार इंदौर नर्मदा मिशन की मेजबानी में प्रारम्भ हुए 7 दिवसीय नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ सत्र में व्यक्त किए। कथा शुभारंभ के पूर्व अ.भा. दादागुरु परिवार इंदौर नर्मदा मिशन की ओर से राजेंद्र बंसल, नित्यम बंसल, संजय शर्मा, नारायण अग्रवाल, देवांग शर्मा, कैलाश बंसल, अनिल अग्रवाल, हर्ष जैन, नितिन अग्रवाल, स्वप्निल, अजय अग्रवाल, हरजीत मल्होत्रा आदि ने व्यास पीठ का पूजन किया। मातृशक्ति की ओर से ज्योति बंसल, प्रेरणा बंसल सहित सैकड़ों महिलाओं ने परिक्रमावासी आचार्य पं. रविकांत शास्त्री की अगवानी की। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त, परिक्रमावासी और नर्मदा तट स्थित धर्मस्थलों के संत-महंत भी आ रहे हैं। देश के तपोनिष्ठ संत दादागुरु भी इस पावन कथा को सानिध्य प्रदान करने 9 से 11 मई तक रहंगे। वे देश के एकमात्र ऐसे तपस्वी संत हैं जो पिछले 2029 दिनों से केवल नर्मदा के जल पर आश्रित हैं। कथा 11 मई तक खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित दौलतराम छाबछरिया सत्संग भवन पर प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक हो रही है। 
आचार्य रविकांत शास्त्री ने बहुत सुन्दर और सरल शब्दों में माँ नर्मदा की महत्ता बताते हुए कहा कि गंगा में स्नान करने से पापों का नाश होता है जबकि नर्मदा के तो दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के पापों का शमन हो जाता है। यदि पूरी श्रद्धा और आस्था से माँ नर्मदा का स्मरण, पूजन, दर्शन और आचमन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन के सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। नर्मदा का कंकर-कंकर शंकर बन जाता है। नर्मदा के प्रत्येक कंकर को नर्मदेश्वर महादेव कहा जाता है। इसीलिए लोग घरों में नर्मदा से लाए गए शिवलिंग की पूजा करते हैं। इसका प्रत्येक तट तपोभूमि माना गया है। प्राचीन समय से ही नर्मदा के सभी तट हमारे ऋषि मुनियों की तपस्थली रहे हैं। इनमें अगस्त्य, अत्रि, भृगु, भारद्वाज और मार्कण्डेय जैसे नाम प्रमुख हैं जिन्होंने नर्मदा के तट पर कई बरसों तक तपस्या की और इसीलिए नर्मदा के सभी तटों को तपोभूमि कहा जाता है। नर्मदा की परिक्रमा केवल यात्रा नहीं, आत्म शुद्धि, तपस्या और आध्यात्मिक जागरण का प्रवेश द्वार है।
संयोजक राजेंद्र बंसल एवं नित्यम बंसल ने बताया कि कथा में गुरुवार 7 मई को माँ भगवती नर्मदा के प्राकट्य उत्सव, 8 को अनेक कल्पों में माँ नर्मदा की लीलाओं का वर्णन, 9 को माँ नर्मदा की परिक्रमा की महिमा, 10 को नर्मदा तट के तीर्थों का वर्णन और सोमवार 11 मई को तपोनिष्ठ संत अवधूत श्री दादागुरु भगवान के आशीर्वचन, दर्शन के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। दादागुरु भगवान रविवार 10 मई को भी कथा में पावन सानिध्य प्रदान करेंगे।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिस्तेदार द्वारा युवती को शादी के बाद भी लगातार ब्लेक किया, किया यौन शोषण, पीड़िता नें की एफ आई आर, पुलिस द्वारा गंभीर धाराएं लगाकर किया आरोपी राम चालके को जेल के अंदर
    1
    रिस्तेदार द्वारा युवती को शादी के बाद भी लगातार ब्लेक  किया, किया यौन शोषण, पीड़िता नें की एफ आई आर, पुलिस द्वारा गंभीर धाराएं लगाकर किया आरोपी राम चालके को जेल के अंदर
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन कर रही है पार्टी एमपी से गुजरने वाले आगरा मुंबई NH 52 पर चक्का जाम कर रही है
    1
    मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन कर रही है पार्टी एमपी से गुजरने वाले आगरा मुंबई NH 52 पर चक्का जाम कर रही है
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Indore, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • इंदौर में बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़! 39 मोबाइल और 1.40 लाख कैश के साथ 7 सटोरिए रंगेहाथों गिरफ्तार। इंदौर (चेहकती कलम न्यूज़): शहर में अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऊषा नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी में लिप्त एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो 'डायमंड सर्वर' के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टे का यह अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे। दुबई और दिल्ली से जुड़े हैं गिरोह के तार पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर, श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर काम करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने 6 मई 2026 की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे ऊषा नगर मेन स्थित साँई नयन अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य संपर्क दिल्ली और दुबई से है, जहां से इन्हें ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराई जा रही थी। यह संगठित नेटवर्क ग्राहकों को ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड बेचकर सट्टा खिलवाता था। ग्राहकों से सट्टे की रकम अलग-अलग अज्ञात बैंक खातों में जमा कराई जाती थी और इसके बदले उन्हें डिजिटल 'पॉइंट्स' दिए जाते थे। करोड़ों के हिसाब-किताब के साथ भारी मात्रा में गैजेट्स जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,70,000 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है, जिसमें 1,40,000 रुपये नकद शामिल हैं। जब्त सामग्री का विवरण: 39 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 3 एचपी लैपटॉप (चार्जर सहित), विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर। रजिस्टरों की जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस गिरोह द्वारा करोड़ों रुपये का व्यापार किया जा रहा था। शिवपुरी और गुना के रहने वाले हैं सभी आरोपी फ्लैट पर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए विभिन्न वेबसाइट्स पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए सभी 7 आरोपी प्रदेश के अन्य जिलों के हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शशांक अग्रवाल (शिवपुरी), मुकेश गुप्ता (शिवपुरी), निखिल कौशल (शिवपुरी), शुभम कौशल (शिवपुरी), जतिन शर्मा (गुना), अर्पित तिवारी (शिवपुरी) और प्रियांश जैन (शिवपुरी) शामिल हैं।
    1
    इंदौर में बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़! 39 मोबाइल और 1.40 लाख कैश के साथ 7 सटोरिए रंगेहाथों गिरफ्तार।

इंदौर (चेहकती कलम न्यूज़): शहर में अवैध गतिविधियों और आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऊषा नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी में लिप्त एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो 'डायमंड सर्वर' के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सट्टे का यह अवैध कारोबार संचालित कर रहे थे।
दुबई और दिल्ली से जुड़े हैं गिरोह के तार
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर, श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशों पर काम करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने 6 मई 2026 की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे ऊषा नगर मेन स्थित साँई नयन अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य संपर्क दिल्ली और दुबई से है, जहां से इन्हें ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराई जा रही थी। यह संगठित नेटवर्क ग्राहकों को ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड बेचकर सट्टा खिलवाता था। ग्राहकों से सट्टे की रकम अलग-अलग अज्ञात बैंक खातों में जमा कराई जाती थी और इसके बदले उन्हें डिजिटल 'पॉइंट्स' दिए जाते थे।
करोड़ों के हिसाब-किताब के साथ भारी मात्रा में गैजेट्स जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,70,000 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की है, जिसमें 1,40,000 रुपये नकद शामिल हैं।
जब्त सामग्री का विवरण: 39 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 3 एचपी लैपटॉप (चार्जर सहित), विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब के रजिस्टर।
रजिस्टरों की जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि इस गिरोह द्वारा करोड़ों रुपये का व्यापार किया जा रहा था।
शिवपुरी और गुना के रहने वाले हैं सभी आरोपी
फ्लैट पर लैपटॉप और मोबाइल के जरिए विभिन्न वेबसाइट्स पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए सभी 7 आरोपी प्रदेश के अन्य जिलों के हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शशांक अग्रवाल (शिवपुरी), मुकेश गुप्ता (शिवपुरी), निखिल कौशल (शिवपुरी), शुभम कौशल (शिवपुरी), जतिन शर्मा (गुना), अर्पित तिवारी (शिवपुरी) और प्रियांश जैन (शिवपुरी) शामिल हैं।
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.