राजस्थान में वानस्पति बीज बैंक की अनूठी पहल, घास-चारा की विलुप्त प्रजातियों का होगा संरक्षण जयपुर। इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर में पंचायती राज विभाग के जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण निदेशालय द्वारा राज्य स्तरीय वानस्पति बीज बैंक विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की और विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री दिलावर ने कहा कि वानस्पति बीज बैंक की यह पहल करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है, जिसके माध्यम से घास-चारा की विलुप्त होती प्रजातियों का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रथम चरण में स्थापित 150 बीज बैंकों को और अधिक उन्नत व समृद्ध बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 में प्रत्येक गाँव में चरागाह विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही बजट घोषणा के अनुरूप पंचायत समिति स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चरागाह विकास आधारित ‘गौ माता विश्राम स्थल’ स्थापित किए जाएंगे। बैठक में मंत्री ने सभी बीडीओ को राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1996 की पालना सुनिश्चित करते हुए चरागाहों और जलाशयों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत पारंपरिक जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और जल संरक्षण को प्रभावी बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। दिलावर ने कहा कि प्रकृति, पशुधन और जल संरक्षण की दिशा में यह पहल ग्रामीण समृद्धि, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगी।

- भीलवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी हरिजन बस्ती में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तार पर कबूतर बैठने से स्पार्किंग हुई, जिससे ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई। आग लगने के साथ ही इलाके में हाई वोल्टेज फैल गया, जिसके कारण करीब 20 से अधिक घरों में लगे पंखे, टीवी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। जितेश खोखर के घर में पंखे में आग तक लग गई, जबकि कई घरों में वॉशिंग मशीन और सेटअप बॉक्स भी खराब हो गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कर बिजली सप्लाई फिर से शुरू करवाई। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली। 📍स्थान: अंबेडकर कॉलोनी, भीलवाड़ा1
- शाहपुरा -कस्बे सहित पूर्व जिला क्षेत्र में शीतलाष्टमी पर्व की धूमधाम से मनाया जा रहा है।शीतला माता को महिलाओ द्वारा पूजा-अर्चना करते हुए ठंडे पकवानों का भोग लगाया । मंगल गीत गाते हुए महिलाओं ने बच्चों के निरोग जीवन और लंबी आयु की मनोकामना मांगी, शीतला माता मंदिर सहित घर-घर स्तूति की गई,बच्चे बड़ों ने दिनभर जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। यह उत्सव होली के 7 दिन बाद त्यौहार मनाया जाता है, जब लोग रंगों में डूबकर एक दूसरे के साथ खुशियां मनाते हैं। इस अवसर पर पापड़ और औलिया खिलाकर खुशियों में सराबोर कर लेते हैं।2
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.1
- Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉस्पिटल1
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौड़गढ़: गंगरार उपखंड के जैन मोहल्ले में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने जमकर होली खेली एक दूसरे पर गुलाल व कलर लगाकर होली खेली गई।2
- 🌷🌷🙏🏻🙏🌷🌷SRI Lakshminath Bhagvan ♥️ SRI SIV SANKAR JI VASAKRAJ MAHARAJ GOVIND 🙏🙏🏻🌹🌹SRI SAWARIYA SETH JI Aapki ♥️ 🙏🏽 JAY Ho JAY Ho Aap hi Aap 🌹🙌🌹🌹🙌🌹🌹Ho Hari Om 🕉 Nmo Bhagvate Vasuydevay Hari Om 🕉1
- Post by Dev karan Mali1