जुलाना में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मिटिंग सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी जुलाना: बिजली निगम सब डिवीजन कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। जुलाना स्थित बिजली कार्यालय के प्रांगण में आयोजित इस गेट मीटिंग में यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव मनोज ने कहा कि निगम के डायरेक्ट रोल पर कार्यरत कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर पंजीकृत करने की बजाय एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस पोर्टल पर पंजीकरण से कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान अधिकार और सुविधाएं मिल सकेंगी तथा उन्हें स्थायी नौकरी की सुरक्षा भी प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त भविष्य में कर्मचारियों को पक्का किए जाने के रास्ते भी खुले रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लगभग दस वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में माननीय हाईकोर्ट द्वारा हरियाणा सरकार को निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। यदि सरकार ने शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फोटो कैप्शन: 20 जुलाना 03: बिजली निगम कार्यालय में नारेबाजी करते कर्मचारी।

- जींद (हरियाणा), 20 फरवरी 2026: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला उनके परिवारिक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां उन्होंने मुआना गांव (जींद जिला) के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा को स्टेज से नीचे उतरने को कहा, जिससे तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। अब पूर्व सरपंच और गांव वालों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मासूम पर जमकर निशाना साधा है और सार्वजनिक माफी की मांग की है।1
- Post by FREEFIRED.PGAMING1
- जेजेपी अजय चौटाला के जन्मदिन पर दिखाएगी ताकत1
- #मधु मक्खी पालको का भिवानी में हुआ सम्मेलन #कई राज्यों के मधु मक्खी पालक हुए शामिल1
- भिवानी1
- Post by BHUPENDER1
- जुलाना: पुलिस ने करसोला गांव के पास एक युवक को 128 किलो 912 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर एक व्यक्ति जींद की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और जुलाना-जींद हाईवे पर गांव करसोला माइनर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया और मुस्तैदी से घेराबंदी कर चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान करसोला निवासी प्रदीप रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीटों से 9 प्लास्टिक कट्टों में भरा गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल वजन 128 किलो 912 ग्राम पाया गया। बरामद गांजा और गाड़ी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।1
- Bhiwani1
- Post by BHUPENDER1