logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महावीर चौक पर सुरक्षा हेतु बांटे गए हेलमेट, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश नारनौल। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गेटवेल हॉस्पिटल नारनौल के सौजन्य से महावीर चौक पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक जेवेरिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी सुरेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज कमल प्रकाश, ट्रैफिक एसएचओ नरेश कुमार एवं आरएसओ राजेश कुमार मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएसपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। गेटवेल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से हॉस्पिटल समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए गेटवेल हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है तथा गरीब मरीजों को उपचार में विशेष सहायता प्रदान की जाती है। डॉ. उमेश गुप्ता ने सभी लोगों से हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अनेक पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Bhagwat Sharma
Bhagwat Sharma
Media company नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
3 hrs ago
fb4ebfe9-5452-4719-992c-f60950d2aef7

महावीर चौक पर सुरक्षा हेतु बांटे गए हेलमेट, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश नारनौल। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गेटवेल हॉस्पिटल नारनौल के सौजन्य से महावीर चौक पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए तथा लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक जेवेरिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी सुरेश कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज कमल प्रकाश, ट्रैफिक एसएचओ नरेश कुमार एवं आरएसओ राजेश कुमार मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट जीवन सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएसपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। गेटवेल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से हॉस्पिटल समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए गेटवेल हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है तथा गरीब मरीजों को उपचार में विशेष सहायता प्रदान की जाती है। डॉ. उमेश गुप्ता ने सभी लोगों से हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अनेक पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पश्चिम बंगाल की जनता को घुटने पर बैठकर किया नमन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    1
    पश्चिम बंगाल की जनता को घुटने पर बैठकर किया नमन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पिता अटाली निवासी सतीश कुमार के अनुसार वह शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली को प्रसव के लिए नारनौल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे ने पॉटी कर रखी है और उसकी धड़कन भी सामान्य से कम है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ ने महिला की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। नारनौल का नागरिक अस्पताल समय पर नहीं मिली सहायता परिवार का कहना है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला लगातार दर्द से तड़पती रही और उसका पति बार-बार स्टाफ से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। स्टाफ ने दी मौत की सूचना पीड़ित पिता ने बताया कि सुबह करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच उसने स्टाफ को जाकर बताया कि डिलीवरी हो चुकी है, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में परिवार को नवजात की मौत की सूचना दी गई। तीन बेटियों के बाद हुआ था भावुक पिता ने कहा कि उनकी पहले से तीन बेटियां हैं और करीब सात साल बाद बेटे के जन्म की उम्मीद थी, लेकिन अस्पताल की कथित लापरवाही ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। आरती राव से जांच की मांग परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है तथा प्रसव के बाद “बधाई” के नाम पर पैसे मांगने जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।
    1
    नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित पिता अटाली निवासी सतीश कुमार के अनुसार वह शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली को प्रसव के लिए नारनौल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे ने पॉटी कर रखी है और उसकी धड़कन भी सामान्य से कम है। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ ने महिला की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।


नारनौल का नागरिक अस्पताल

समय पर नहीं मिली सहायता

परिवार का कहना है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला लगातार दर्द से तड़पती रही और उसका पति बार-बार स्टाफ से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

स्टाफ ने दी मौत की सूचना

पीड़ित पिता ने बताया कि सुबह करीब 10:15 से 10:30 बजे के बीच उसने स्टाफ को जाकर बताया कि डिलीवरी हो चुकी है, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बाद में परिवार को नवजात की मौत की सूचना दी गई।

तीन बेटियों के बाद हुआ था

भावुक पिता ने कहा कि उनकी पहले से तीन बेटियां हैं और करीब सात साल बाद बेटे के जन्म की उम्मीद थी, लेकिन अस्पताल की कथित लापरवाही ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

आरती राव से जांच की मांग

परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है तथा प्रसव के बाद “बधाई” के नाम पर पैसे मांगने जैसी शिकायतें भी सामने आती रहती हैं।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨 रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद 📍 नीमराणा के माजरीकलां क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। ➡️ टोल वसूली को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा बंद करा दिया। ➡️ ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ➡️ जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। ➡️ टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। ➡️ ग्रामीण माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े हुए हैं। ⚠️ मौके पर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन व पुलिस की समझाइश जारी।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨

रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | नीमराणा 🚨
रोडवाल टोल प्लाजा पर फिर बवाल, ग्रामीणों ने टोल किया बंद
📍 नीमराणा के माजरीकलां क्षेत्र में स्टेट हाईवे-111 स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर रविवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई।
➡️ टोल वसूली को लेकर माजरा गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा बंद करा दिया।
➡️ ग्रामीणों ने टोल गेट पर वाहन खड़े कर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
➡️ जाम के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
➡️ टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
➡️ ग्रामीण माजरा गांव के लोगों को टोल फ्री करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
⚠️ मौके पर तनावपूर्ण माहौल, प्रशासन व पुलिस की समझाइश जारी।
    user_Pradeep Santoriya
    Pradeep Santoriya
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उपवन चंदन केसर सोसायटी में RWA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, शाम 5 बजे तक हुआ मतदान बहरोड़ की उपवन चंदन केसर सोसायटी में रविवार सुबह RWA चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई। चुनाव को लेकर सोसायटी में सुबह से ही हलचल और उत्साह का माहौल बना रहा। सोसायटी के कुल 349 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार, मुख्तयार यादव, प्रीति देवी और संजू कुमारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।
    3
    उपवन चंदन केसर सोसायटी में RWA चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में, शाम 5 बजे तक हुआ मतदान
बहरोड़ की उपवन चंदन केसर सोसायटी में रविवार सुबह RWA चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई। चुनाव को लेकर सोसायटी में सुबह से ही हलचल और उत्साह का माहौल बना रहा।
सोसायटी के कुल 349 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार, मुख्तयार यादव, प्रीति देवी और संजू कुमारी चुनाव मैदान में हैं। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।
चुनाव को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब सभी की नजरें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • एफपीआई कंपनी में गार्ड की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया धरना शाहजहांपुर क्षेत्र के गुगलकोटा स्थित एफपीआई कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान चौबारा निवासी पुरोष्तम (45) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 18 महीनों से कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद चौबारा गांव के सैकड़ों ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरोष्तम की मौत कंपनी परिसर में ही हो गई थी, लेकिन मामले को दबाने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे नीमराना के अस्पताल में रेफर दिखाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी के बाहर पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। वहीं कंपनी के प्लांट हेड देवेन्द्र चौधरी ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे गार्ड की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद कंपनी की गाड़ी से उसे नीमराना स्थित सोनी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए मरीज को उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी। देवेन्द्र चौधरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर जयपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।
    3
    एफपीआई कंपनी में गार्ड की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया धरना
शाहजहांपुर क्षेत्र के गुगलकोटा स्थित एफपीआई कंपनी में ड्यूटी के दौरान एक गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान चौबारा निवासी पुरोष्तम (45) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 18 महीनों से कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद चौबारा गांव के सैकड़ों ग्रामीण कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुरोष्तम की मौत कंपनी परिसर में ही हो गई थी, लेकिन मामले को दबाने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर कर उसे नीमराना के अस्पताल में रेफर दिखाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कंपनी के बाहर पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।
वहीं कंपनी के प्लांट हेड देवेन्द्र चौधरी ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि सुबह करीब 6 बजे गार्ड की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद कंपनी की गाड़ी से उसे नीमराना स्थित सोनी देवी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए मरीज को उच्च केंद्र रेफर करने की सलाह दी।
देवेन्द्र चौधरी के अनुसार कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर जयपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दे दी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    34 min ago
  • 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी 'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी ..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना तो यह है कि कोई धर्म- कर्म के तहत पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है। सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए
    1
    'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी

'अंधेरे के सौदागर' सक्रिय, पेड़ों के लगाई गई जाली चोरी
..शाम को नशेड़ियों का रहता है बोलाबोल...साहबी नदी क्षेत्र में
सोडावास कस्बे के साहबी नदी क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान एन्ड पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किया। जिसमें बरगद,पीपल के पेड़ लगाए गए थे। जिनके चारों ओर सीमेंट के खम्बे लगाकर  जाली लगाकर उनका सुरक्षित इंतजाम किया गया, ताकि पशुओं से बचाए जा सके । मगर नशेड़ी और अंधेरे के सौदागर सक्रिय होने के चलते बीती रात्रि को उनकी जाली ले गए।घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी ने बताया कि इस तरह की पुनीत धार्मिक कार्य  के  साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। बड़ी अजीब विडंबना  तो यह है कि कोई धर्म- कर्म  के तहत  पेड़ लगाए। कोई उनका विनाश करें। अंधेरे के सौदागर इस तरह का कार्य करते हैं यह  शर्मनाक बात है। इस संदर्भ में पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी कबाड़ियों एवं दूर दराज निगरानी की जा रही है।
सोडावास... साहबी नदी में लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की जाली चोर ले गए
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    2 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीलवाडी में जीवन सक्षम हेल्पिंग फाउंडेशन एवं आयोजक समिति के तत्वाधान में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीलवाडी में जीवन सक्षम हेल्पिंग फाउंडेशन एवं आयोजक समिति के तत्वाधान में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    4 hrs ago
  • अटेली नारनौल महेंद्रगढ़ आर्य समाज वार्षिक उत्सव महासम्मेलन पाथेडा में यज्ञ करवाते हुए पुरोहित पण्डित कंवर सिंह आर्य, आनावास, महेंद्रगढ़। दिनांक 9/10 मई,2026 रविवार।
    1
    अटेली नारनौल महेंद्रगढ़ आर्य समाज वार्षिक उत्सव महासम्मेलन पाथेडा में यज्ञ करवाते हुए पुरोहित पण्डित कंवर सिंह आर्य, आनावास, महेंद्रगढ़। दिनांक 9/10 मई,2026 रविवार।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.