नम आंखों से दी गई बनवारी भैय्या को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि के सागर में उमड़ा कोरबा कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और जनसेवा की मिसाल स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल (बनवारी भैय्या) को आज दोपहर मोती सागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह को अंतिम यात्रा से पहले परिजनों, शुभचिंतकों, शहरवासीयो और अनेक राजनीतिक दलो से आये जनप्रतिनिधियो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर करीब 3:30 बजे दुरपा रोड स्थित निवास से प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा में शहर भर से जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान “बनवारी भैय्या अमर रहें” के नारे गूंजते रहे और हर आंख नम थी। अंतिम दर्शन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री आर.बी. अग्रवाल, श्री हितानंद अग्रवाल, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री देवेन्द्र पांडेय, श्री अशोक चावलानी, श्री अशोक मोदी, श्री नागरमल अग्रवाल, श्री संजय शर्मा, श्री अजय विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री लक्की नंदा, श्री नवीन अरोड़ा, श्री अर्जुन गुप्ता, श्री शैलेन्द्र यादव, श्री अजय चन्द्रा, श्री प्रदीप सिंह, श्री बलराम विश्वकर्मा, श्री योगेश मिश्रा, श्री डिलेन्द्र यादव, श्री उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार और नागरिक उपस्थित रहे।

- Post by Akash Kanwar1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by Gautam karsh1
- बिलासपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में विरोध।1
- कोरबा की रजगामार पुलिस ने चोरी के एक अहम मामले का खुलासा करते हुए वारदात के मुख्य आरोपियों के गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी का नाम खीरमन दास है जिसने अपने एक अन्य के साथी के साथ ओमपुर निवासी बलराम बरेठ के सुने मकान में धावा बोलकर चांदी के जेवरात नगदी रकम और घरेलू सामान की चोरी कर ली थी। यह घटना उस समय हुई जब प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ ससुराल में किसी काम से क्या हुआ था। सुने मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया, प्रार्थी जब पत्नि समेत घर वापस लौटा तब उसे चोरी की जानकारी हुई जिसकी शिकायत उसने पुलिस चौकी में दर्ज कराई अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है जिसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है हालांकि साथी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि किसी बालिग और विवाहित महिला के साथ उसकी सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंधों को रेप नहीं माना जा सकता। मामला बेमेतरा जिले से जुड़ा था, जहां महिला ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया था। सुनवाई में कोर्ट को ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि सहमति डर, दबाव या धोखे से ली गई थी। साक्ष्यों के अभाव में हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए आरोपी को बरी कर दिया।1
- ग्राम पीरैया में राह भटक कर पहुंचे हिरण को दौड़ा रहे थे कुत्ते गांव के दो युवकों ने हिरण की बचाई जान आज मंगलवार की साम 5:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे के करीब सूचक कपिल कुर्रे पिता गोरेलाल कुर्रे एवं उसके साथी राजेश जायसवाल पिता थनवार जायसवाल पता ग्राम पीरैया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपने मोटरसाइकिल से खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे तभी उन्होंने देखा की गांव के नाला के पास सड़क किनारे एक हिरण को तीन-चार कुत्ते भोग भाकर दौड़ा रहे थे जिसे देखते ही दोनों युवकों ने हिरण की जान बचाने की ठान ली और उन्होंने कुत्तों को पत्थर मार कर वहां से भगाया उसके बाद हिरण को पड़कर कपिल कुर्रे अपने घर ले आए और उसे पानी चार देकर सुरक्षित रखे हुवे थे एवं घटना की सूचना थाना चकरभाठा में दी गई इसके बाद सूचक कपिल कुर्रे ने कानन पेंडारी जू को सूचना दी वहां से वन विभाग की टीम दोपहर 2.30 बजे के करीब ग्राम पिरैया कपिल कुर्रे के घर पहुंची उसके बाद हिरण को सुरक्षित कानन पेंडारी ले जाया गया है लेकिन हिरण की जान बचाने वाले दोनों युवकों का कहना है कि अगर हिरण को जानवर मार कर खा गय होते या फिर किसी आदमी के द्वारा हिरण को मार कर खाया गया होता तो दुनिया भर की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच कर कार्यवाही करते और हम लोग हिरण की जान बचाए हैं तो ना तो हमें कोई इनाम दिया गया और ना ही हमारा नाम पता पूछा गया है हमने तो मानवता दिखाते हुए हिरण की जान बचाई है बाकी अधिकारी जाने की वे हमें सम्मानित करते हैं या नहीं लेकिन इस घटना से एक चीज तो साफ है की लगातार जंगल काटे जा रहे हैं जंगली जीव राह भटक कर गांव एवं शहरों की सड़कों पर आ जा रहे हैं जो जंगली जीव के लिए तो खतरा है ही साथ ही मानव जाति को भी इन जंगली जीवों से खतरा बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन क्षेत्र के खेतों से हरे भरे पेड़ो के लड़कियों को काटकर ट्रैक्टर से चकरभाठा के लकड़ी टाल में ला कर बेचा जा रहा है इन लकड़ी चोरों पर सासन कार्यवाही क्यों नहीं करती1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1