रांची में डॉ. तोगड़िया ने हिंदू एकता का किया आह्वान, जनजाति समाज को षड्यंत्रों से सावधान रहने की सलाह 20 मार्च: अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने रिमझिम वॉटर किंगडम एंड रिसॉर्ट, ब्राम्बे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदू सनातनियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति धरती से लेकर आसमान, पेड़-पौधों और प्रत्येक जीव की पूजा करने वाला अनूठा धर्म है। समाज में मतभेद फैलाने वाली शक्तियों से सावधान रहने और जनजाति समाज को ऐसी शक्तियों से दूर रहने की सलाह दी।लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि सनातन ही सत्य और शाश्वत है। जनजाति समाज को षड्यंत्रों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए सनातन की शक्ति को पहचानने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ऋषि नाथ शाहदेव ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सरना-सनातन को एक बताते हुए प्रत्येक सरना-सनातन घर में शिव पूजा का उदाहरण दिया और गैर जनजाति समाज से सरहुल पूजा में भाग लेने को कहा।कार्यक्रम स्थल के मालिक जितेंद्र कुमार ने डॉ. तोगड़िया को भगवद्गीता भेंट की, जबकि महली समाज के कोषाध्यक्ष अशोक महली ने घासी राम की नागपुरी रचनाओं का संग्रह भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुनय मंत्री पवन कुमार, अशोक लाल, विकास दुबे, मुकेश कुमार, छोटन महली, विकास रॉय और अरविंद सिंह का विशेष योगदान रहा।

- Post by Nation24 news1
- त्योहार आने वाले हैं… लेकिन माहौल क्यों बिगाड़ा जा रहा है? सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर अलग-अलग बयान और विवाद सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इन मुद्दों को और हवा देने की कोशिश कर रहे हैं। ⚠️ सच ये है — ये तीनों त्योहार खुशियों और भाईचारे के प्रतीक हैं। 👉 फैसला अब जनता के हाथ में है — हम शांति चुनेंगे या विवाद? किसी के बहकावे में न आएं, अपने त्योहार खुशी और सम्मान के साथ मनाएं1
- हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामना डॉ. केपी अहमद अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन1
- पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का घर टूटा...1
- Post by AAM JANATA1
- आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस ने बक्सीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन के मैदान में किया शक्ति प्रदर्शन सौहार्द के साथ पर्व मनाने का किया अपील1
- बुढ़मू प्रखंड के मक्का गांव में सरहुल पर्व के अवसर पर शुक्रवार को सौंडिक समाज ने ग्रामीणों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया। इस कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष कुमार केशव, मुख्य संरक्षक सदन साहू, संरक्षक शंकर प्रसाद साहू तथा मुखिया देवलाल पाहन ने संयुक्त रूप से वितरण किया।ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने सौंडिक समाज के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा सरहुल की बधाई दी। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था।1
- Post by Nation24 news1
- री-एडमिशन या ‘री-लूट’? हजारीबाग के प्राइवेट स्कूलो पर गंभीर आरोप हर साल दोहराई जा रही ‘वसूली की कहानी’1