ग्रामीण बोले – मजबूरी में आज भी खुले में शौच मुखिया पर गंभीर आरोप, जांच की उठी मांगसहरसा में सरकारी योजना की खुली पोल, शौचालय पर लटका ताला सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरकार की स्वच्छता योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सत्तर कटैया प्रखंड के पटोरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित महादलित मुसहरी टोला में बना सार्वजनिक शौचालय सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस शौचालय पर मुखिया द्वारा ताला जड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शौचालय परिसर में पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ना मोटर चालू है और ना ही पानी की आपूर्ति हो रही है। सिर्फ एक पानी की टंकी लगाकर योजना को पूरा दिखाने की कोशिश की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। मजबूर होकर आज भी लोग खुले में शौच करने को विवश हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर किसके इशारे पर इस सार्वजनिक शौचालय को बंद रखा गया है? क्या संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान देंगे या फिर यह योजना यूं ही कागजों में सिमट कर रह जाएगी?

- जिम्मेदार कौन? 31 मार्च 2026 को बिहार के नालंदा (दीपनगर) के शीतला मंदिर में मची भगदड़, जिसमें 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, के लिए प्राथमिक रूप से प्रशासनिक कुप्रबंधन, भारी भीड़ और भीड़ प्रबंधन की कमी को जिम्मेदार माना जा रहा है। यह घटना चैत्र मास के अंतिम मंगलवार के मौके पर हुई।1
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत से जहां वार्ड नंबर 5 महेशपुर गांव निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के पत्नी मसोमात प्रभा देवी ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में बताया गया है की जहां मेरा पुस्तैनी घर बना हुआ है उसे पड़ोस के ही रणवीर शर्मा, रामखेलावन शर्मा, दिलीप शर्मा, विद्यानंद शर्मा सहित कई अन्य मिलकर हड़पना चाहता है जिसको लेकर कहने पर मेरे साथ सभी मिलकर मारपीट करने लगता है। ऐसे में हम एक विधवा और बुजुर्ग महिला होते हुए बीमारी हालत में मुकाबला करने से लाचार हो जाती हूं। इसी को लेकर शनिवार को उक्त सभी मिलकर लाठी डंडे से लैश होकर आया और मेरे साथ मार पीट कर घर को तोड़ने लगा। बगल के पड़ोसी द्वारा बचाव करते हुए हो हल्ला को शांत किया गया साथ ही समाज के लोगों ने बैठक कर मामला को हल करने का निर्देश दिया जिसे ये लोग मानने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का पता चल पाएगा ताकि एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला को न्याय मिल सके।1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर और भौजाई की जबरन शादी कराए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा नशे की हालत में बेसुध है, इसके बावजूद शादी की रस्में पूरी कराई जा रही हैं। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। काशीपुर निवासी स्वर्गीय तारिणी प्रसाद शाह के पुत्र राजेश कुमार ने थाने में आवेदन देकर अपने भाई मुकेश कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मुकेश कुमार की जबरन शादी उनके ही बड़े भाई की पत्नी के साथ कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी बीच महिला के मायके वालों पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश कुमार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी शादी कराने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि महिला की एक 8 साल की बेटी भी है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवक होश में नहीं है, जबकि पंडित मंत्रोच्चार कर रहे हैं और आसपास मौजूद लोग जल्दबाजी में शादी कराने में जुटे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर थाने लाया। मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बाइट - राजेश कुमार, महिला का पति3
- sonbarsa Raj Nagar Panchayat 12 ward number bahut dukhad ghatna hua Balu toll mein 4 Ghar ud Gaya Aandhi mein itna Tej tufan tha ki char Ghar ke log Ghar Se beghar Ho Gaya Chandra wala Ghar tha Makan ke upar pura set ud Gaya5
- Post by Artist Satyam1
- बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हुए गोली कांड का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दिनांक 29 मार्च 2026 को बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला निवासी सरवन कुमार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक आरोपी कुंदन कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी ग्राम दिगरा, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Artist Satyam1
- अभी लगभग 9:00 बजे से बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी बारिश साथ-साथ पत्थर भी गिरा है यह वीडियो मधुबनी जिला के घोघरडिया प्रखंड से डाला गया है1