logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, हर ब्लॉक में पार्क लाइब्रेरी और मॉडल गांव विकसित करने के निर्देश। जिला कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, हर ब्लॉक में पार्क लाइब्रेरी और मॉडल गांव विकसित करने के निर्देश। अलवर, 31 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं तथा वर्षा ऋतु के दौरान गांवों में साफ-सफाई, जलभराव और आमजन की समस्याओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रत्येक ब्लॉक में वीसी-जी-राम-जी योजना के तहत एक आधुनिक पार्क लाइब्रेरी विकसित करने तथा प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में दो-दो मॉडल गांव तैयार करने के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल गांवों में खेल मैदान, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, स्वच्छता, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने, स्वामित्व योजना के तहत पात्र लोगों को पट्टे वितरित करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2.0 के कार्य समय पर पूर्ण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सफाई संबंधी टेंडर नहीं हुए हैं, वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र टेंडर जारी किए जाएं। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी विकास अधिकारी मौजूद रहे।

14 hrs ago
user_Ramesh mina
Ramesh mina
Taxi Driver अलवर, अलवर, राजस्थान•
14 hrs ago
e67ce00d-266a-4c04-a25d-1451e2398ae8

जिला कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, हर ब्लॉक में पार्क लाइब्रेरी और मॉडल गांव विकसित करने के निर्देश। जिला कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, हर ब्लॉक में पार्क लाइब्रेरी और मॉडल गांव विकसित करने के निर्देश। अलवर, 31 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं तथा वर्षा ऋतु के दौरान गांवों में साफ-सफाई, जलभराव और आमजन की समस्याओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रत्येक ब्लॉक में वीसी-जी-राम-जी योजना के तहत एक आधुनिक पार्क लाइब्रेरी विकसित करने तथा प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में दो-दो मॉडल गांव तैयार करने के प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडल गांवों में खेल मैदान, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, स्वच्छता, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला कलेक्टर ने सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने, स्वामित्व योजना के तहत पात्र लोगों को पट्टे वितरित करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2.0 के कार्य समय पर पूर्ण करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सफाई संबंधी टेंडर नहीं हुए हैं, वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र टेंडर जारी किए जाएं। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी विकास अधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय 😱 | 1 करोड़ के महल में रहेगी | नंदी की शादी में उमड़ा पूरा गांव क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो 24 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनती हो और जिसके लिए 1 करोड़ रुपये का महल बनाया जा रहा हो? इस वीडियो में जानिए उस बिजनेसमैन की अनोखी कहानी जिसने अपनी गाय को परिवार के सदस्य की तरह रखा है। साथ ही जानिए नंदी के विवाह का वह अनोखा आयोजन, जिसमें पूरे गांव के लोग बाराती बने थे। इस वीडियो में देखें: 24 लाख की ज्वेलरी पहनने वाली गाय 1 करोड़ के महल की खासियत नंदी की शादी की अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा अगर आपको ऐसी अनोखी और वायरल खबरें पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें। #Cow #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #GauSeva #IndiaNews #TrendingNews
    1
    24 लाख की ज्वेलरी पहनती है बिजनेसमैन की गाय 😱 | 1 करोड़ के महल में रहेगी | नंदी की शादी में उमड़ा पूरा गांव
क्या आपने कभी ऐसी गाय देखी है जो 24 लाख रुपये की ज्वेलरी पहनती हो और जिसके लिए 1 करोड़ रुपये का महल बनाया जा रहा हो? इस वीडियो में जानिए उस बिजनेसमैन की अनोखी कहानी जिसने अपनी गाय को परिवार के सदस्य की तरह रखा है। साथ ही जानिए नंदी के विवाह का वह अनोखा आयोजन, जिसमें पूरे गांव के लोग बाराती बने थे।
इस वीडियो में देखें:
24 लाख की ज्वेलरी पहनने वाली गाय
1 करोड़ के महल की खासियत
नंदी की शादी की अनोखी कहानी
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा
अगर आपको ऐसी अनोखी और वायरल खबरें पसंद हैं तो वीडियो को Like, Share और Subscribe जरूर करें।
#Cow #ViralNews #HindiNews #BreakingNews #GauSeva #IndiaNews #TrendingNews
    user_Info Bharat news
    Info Bharat news
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • "हर कदम पर खतरा! सड़क के किनारे खुले नाले से लोग परेशान।" लंबे समय से खुले पड़े नालों के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यदि नाला बना है तो कई जगह उसे ढका नहीं गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्या जल्द समाधान होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    "हर कदम पर खतरा! सड़क के किनारे खुले नाले से लोग परेशान।"
लंबे समय से खुले पड़े नालों के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यदि नाला बना है तो कई जगह उसे ढका नहीं गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ गया है। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कर रहे हैं। क्या जल्द समाधान होगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • सफलता की नई उड़ान: IAS नवोदय सैनिक एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार चयन
    1
    सफलता की नई उड़ान: IAS नवोदय सैनिक एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार चयन
    user_NEWS BANSUR
    NEWS BANSUR
    Graphic designer बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कोटपूतली में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न कोटपूतली-बहरोड़। जिले में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने मुख्य अध्यक्षता की जबकि जिला प्रभारी राजपाल शर्मा और सहप्रभारी सरलेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचन्द्र जी रावत, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ आरसी यादव, उर्मिला योगी, मंजू रावत, देव कसाना सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही PCC के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, PCC सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, पंचायती राज एवं नगर निकायों के पूर्व एवं वर्तमान प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष और जिले के सभी मंडल अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में चुनावों की रणनीति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित की जा सकती है। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। जिला प्रभारी राजपाल शर्मा और सहप्रभारी सरलेश राणा ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा।
    1
    कोटपूतली में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न
कोटपूतली-बहरोड़। जिले में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने मुख्य अध्यक्षता की जबकि जिला प्रभारी राजपाल शर्मा और सहप्रभारी सरलेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक रामचन्द्र जी रावत, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ आरसी यादव, उर्मिला योगी, मंजू रावत, देव कसाना सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही PCC के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, PCC सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, पंचायती राज एवं नगर निकायों के पूर्व एवं वर्तमान प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष और जिले के सभी मंडल अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में चुनावों की रणनीति, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित की जा सकती है। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। जिला प्रभारी राजपाल शर्मा और सहप्रभारी सरलेश राणा ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के नर्मदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में शुक्रवार को भामाशाह सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तथा प्रधान, पंचायत समिति पावटा मुकेश देवी एवं एसीबीईओ पावटा सुरेश कसाना विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष धनकड ने घोषणा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में पावटा के राजकीय विद्यालयों में टॉपर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भामाशाह संग्राम सिंह एवं गणपति सोलर समस्त टीम द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाए गए, 80 स्कूल टेबल भेंट दी गई एवं मैदान साफ करवा कर वृक्षारोपण करवाया गया तथा विद्यालय को गोद भी लिया गया। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी, मनीष शर्मा, हेमलता शर्मा, रघुवीर गठाला, लक्ष्मी चंद्रोह, सुनीता आर्य, राजेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, कंचन मीणा, विकास टॉक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन रघुवीर गिठाला ने किया।
    1
    विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के 
नर्मदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में शुक्रवार को भामाशाह सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तथा प्रधान, पंचायत समिति पावटा मुकेश देवी एवं एसीबीईओ पावटा सुरेश कसाना विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष धनकड ने घोषणा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में पावटा के राजकीय विद्यालयों में टॉपर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भामाशाह संग्राम सिंह एवं गणपति सोलर समस्त टीम द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाए गए, 80 स्कूल टेबल भेंट दी गई एवं मैदान साफ करवा कर वृक्षारोपण करवाया गया तथा विद्यालय को गोद भी लिया गया। विद्यालय प्राचार्य  संतोष कुमार मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी, मनीष शर्मा,  हेमलता शर्मा, रघुवीर गठाला, लक्ष्मी चंद्रोह, सुनीता आर्य, राजेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, कंचन मीणा, विकास टॉक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन रघुवीर गिठाला ने किया।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    10 hrs ago
  • कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।
    1
    कोटपुतली क्षेत्रीय विधायक हंसराज पटेल का जन्मदिवस शनिवार 01 अगस्त को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अपार जोष व उत्साह के साथ किया जा रहा हैं। मुख्य समारोह का आयोजन फौजावाली स्कूल के पास स्थित मानवी मैरीज गार्डन में होगा। विधायक प्रतिनिधि करण पटेल ने बताया कि इस मौके पर विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन व सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया हैं। इस मौके पर विषाल भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर विषाल टैण्ट लगाया गया हैं। वहीं दूसरी ओर विधायक पटेल राजधानी जयपुर के मोती डुंगरी स्थित श्री गणेष मंदिर व चुंगी नाका स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन कर कोटपूतली पहुंचेगें। रास्ते में उनका कूकस, अचरोल, ताला मोड़, चंदवाजी, देवनारायण मंदिर लखेर, मनोहरपुर, शाहपुरा, अलवर तिराहा, पावटा, रघुनाथपुरा, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा। विधायक पटेल यहां के राजकीय एलबीएस पी जी महाविधालय स्थित लोकप्रिय किसान नेता व पूर्व केन्द्रिय मंत्री स्व. राजेष पायलट, मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व पूर्व विधायक स्व. मुक्ति लाल मोदी एवं अग्रसेन सर्किल स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेगें। मार्ग पर उनका विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया जायेगा। साथ ही अग्रसेन सर्किल पर भी पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। विधायक पटेल के जन्मदिवस को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल हैं। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि विधायक पटेल को बधाई देने के लिये मुख्य कार्यक्रम में पहुंचेगें। 

मुख्य चौराहे पर होगा भव्य स्वागत :- पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि विधायक पटेल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मण्डल के तत्वाधान में मुख्य चौराहा स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जायेगा। साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नं. 31 में शनिवार शाम 07.30 से 09 बजे तक संगीतमय श्री हनुमान चालीसा, श्रीराम धुनि संध्या एवं श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी होगा।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • तिजारा की मोनी बाबा गौशाला में पल रही है सैकड़ो गौ माता, तिजारा और आसपास के क्षेत्र से लोग कर रहे हैं गौ माता की सेवा। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
    1
    तिजारा की मोनी बाबा गौशाला में पल रही है सैकड़ो गौ माता, तिजारा और आसपास के क्षेत्र से लोग कर रहे हैं गौ माता की सेवा।
क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Salesperson तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पांवटा निकटवर्ती गांव टसकोला से कृष्ण कुमार शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया, इन्द्राज गुर्जर ने कृष्ण शर्मा को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाया व टसकोला मंडल में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी। टसकोला मण्डल अध्यक्ष गिरिराज चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री कृष्ण का माला व साफा बांधकर स्वागत किया। राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा ने बताया कि कृष्ण शर्मा पूर्व में भाजपा में मंडल टीम में व भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला कार्यकारिणी में भी रहे हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को अपनाया है। कृष्ण शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, राम मन्दिर जैसे आस्था के केन्द्रों पर लूटपाट एवं छात्रों पर हुई बर्बरता को देखते हुए मैने भाजपा छोड़ने का फैसला किया व कांग्रेस की नीतियों को अपना लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरिराज चौहान, उपाध्यक्ष धोलाराम गुर्जर, महासचिव अभिषेक बसवाल, सचिव रोशन धानका व खेताराम, प्रवक्ता हेमराज वर्मा, पंचायत समिति सदस्य संतलाल वर्मा व शेरू धानका आदि उपस्थित रहे।
    1
    पांवटा निकटवर्ती गांव टसकोला से कृष्ण कुमार शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया, इन्द्राज गुर्जर ने कृष्ण शर्मा को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाया व टसकोला मंडल में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी। टसकोला मण्डल अध्यक्ष गिरिराज चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री कृष्ण का माला व साफा बांधकर स्वागत किया।
राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा ने बताया कि कृष्ण शर्मा पूर्व में भाजपा में मंडल टीम में व भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला कार्यकारिणी में भी रहे हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को अपनाया है। कृष्ण शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, राम मन्दिर जैसे आस्था के केन्द्रों पर लूटपाट एवं छात्रों पर हुई बर्बरता को देखते हुए मैने भाजपा छोड़ने का फैसला किया व कांग्रेस की नीतियों को अपना लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरिराज चौहान, उपाध्यक्ष धोलाराम गुर्जर, महासचिव अभिषेक बसवाल, सचिव रोशन धानका व खेताराम, प्रवक्ता हेमराज वर्मा, पंचायत समिति सदस्य संतलाल वर्मा व शेरू धानका आदि उपस्थित रहे।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.