तेंदूभांठा में निर्माणाधीन एनिकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश //समाचार// पाली विकासखण्ड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे एनिकट का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना की लागत, इससे लाभान्वित होने वाले गांवों, किसानों की संख्या तथा प्रस्तावित सिंचित रकबा क्षेत्र के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर दुदावत ने निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश देते हुए श्रमिकों की संख्या में वृद्धि करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके। उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य का नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण होकर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सके।
तेंदूभांठा में निर्माणाधीन एनिकट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश //समाचार// पाली विकासखण्ड के तेंदूभांठा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित किए जा रहे एनिकट का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम पाली श्री रोहित
सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परियोजना की लागत, इससे लाभान्वित होने वाले गांवों, किसानों की संख्या तथा प्रस्तावित सिंचित रकबा क्षेत्र के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर दुदावत ने निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के
निर्देश देते हुए श्रमिकों की संख्या में वृद्धि करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ समय पर किसानों तक पहुंच सके। उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसी को कार्य का नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना समय पर पूर्ण होकर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सके।
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी।1
- जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार1
- ride Mili X girlfriend...1
- Post by Gautam karsh1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बजरंग पावर प्लांट रायपुर में मौत का तांडव: क्या छत्तीसगढ़िया भाई की जान की कीमत 'चना-मुर्रा' है? भड़की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना #bajrangpowerplantraipur #ChhattisgarhiyaKrantiSena1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1