आवाज और अतिक्रमण पर एफआईआर बारात में तेज डीजे और सड़क पर अतिक्रमण से यातायात बाधित, पुलिस की कार्रवाई के बाद एफआईआर दर्ज वाराणसी। भिखारीपुर क्षेत्र में बीती रात करीब 11:30 बजे एक बारात के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और वैष्णवी लॉन के सामने सड़क के बड़े हिस्से पर अस्थायी रूप से सामान लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर डीजे, लाइट और अन्य उपकरण रखे जाने के कारण कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क से अतिक्रमण हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी महमूरगंज की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लॉन संचालक, डीजे संचालक और लाइट संचालक के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण और यातायात बाधित करने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आयोजकों और संचालकों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
आवाज और अतिक्रमण पर एफआईआर बारात में तेज डीजे और सड़क पर अतिक्रमण से यातायात बाधित, पुलिस की कार्रवाई के बाद एफआईआर दर्ज वाराणसी। भिखारीपुर क्षेत्र में बीती रात करीब 11:30 बजे एक बारात के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और वैष्णवी लॉन के सामने सड़क के बड़े हिस्से पर अस्थायी रूप से सामान लगाए जाने से यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर डीजे, लाइट और अन्य उपकरण रखे जाने के कारण कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित
किया। पुलिस ने सड़क से अतिक्रमण हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी महमूरगंज की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर लॉन संचालक, डीजे संचालक और लाइट संचालक के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण और यातायात बाधित करने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आयोजकों और संचालकों से अपील की है कि भविष्य में किसी भी आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
- full video2
- थाना औराई पुलिस टीम द्वारा जमीनी विवाद को लेकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल 01 अपचारी सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया। श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- कोइरौना में पुलिस मुठभेड़, ₹5000 का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार जनपद भदोही के थाना कोइरौना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹5000 का इनामी अंतर्जनपदीय अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू सहित मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 00:35 बजे थाना कोइरौना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भेलसी रोड स्थित TVS एजेंसी पैग़हा के पीछे कुछ संदिग्ध युवक मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। बताया गया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में संदीप उर्फ आशीष यादव (23 वर्ष) पुत्र दधीचि निवासी बिलारी, थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीग भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप यादव थाना कोइरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/2025 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित था और उस पर ₹5000 का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध जनपद भदोही व प्रयागराज सहित अन्य जनपदों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान संदीप यादव के साथ जय प्रकाश यादव (22 वर्ष) पुत्र राजेश यादव निवासी भेलसी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज तथा एक 17 वर्षीय अपचारी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पेचकस, एक प्लास, एक चाकू तथा काले-लाल रंग की यामाहा मोटरसाइकिल (नंबर UP 70 CM 4051) बरामद की है। घटना की सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम एवं फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है तथा उनके अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।3
- 2 अप्रैल को मनाया जाएगा बाबा कुंदन शाह का सालाना उर्स, बनकट गांव में लगेगा भव्य मेला1
- जहां विक्षिप्त महिला का तांडव देखें लगातार लोगों को ईंट से किस तरह प्रहार करने का कर रही प्रयास कई राहगीर चोटिल होने से बचे।1
- उफ़! यह वैलेंटाइन वीक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने के लिए सिटी मार्ट पहुंचा, पीछे से पत्नी भी पहुंच गई। फिर क्या था। शॉपिंग मॉल सब्जी मंडी हो गया। एकदम स्त्री सुलभ युद्ध शुरू हो गया। घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की है।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनूआ गांव में गांडहाबीर के पास तालाब का सुंदरी करण कराया जाना अति आवश्यक हैं लेकिन जिम्मेदार है बेखबर1