logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कदौरा में एसडीएम के औचक निरीक्षण में एक सरकारी बारातशाला को भूसा और गोबर का गोदाम बना पाया गया। इस शर्मनाक लापरवाही पर एसडीएम ने तुरंत अवैध कब्जा हटवाकर व्यवस्था बदलने का साफ संदेश दिया, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कदौरा में एसडीएम के औचक निरीक्षण में एक सरकारी बारातशाला को भूसा और गोबर का गोदाम बना पाया गया। इस शर्मनाक लापरवाही पर एसडीएम ने तुरंत अवैध कब्जा हटवाकर व्यवस्था बदलने का साफ संदेश दिया, जिससे स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चिटिकपुर स्तिथ एस्ट्रल लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूरों का हंगामा, निर्धारित वेतन की मांग को मजदूरों ने किया प्रदर्शन रनिया थाना क्षेत्र के रनिया के चिटिकपुर स्तिथ एस्ट्रल लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने निर्धारित वेतन की मांग को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन कर रहे हैं।तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन मजदूरों को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।वहीं मजदूरों ने चेतावनी देते हुआ कहा कि मांग पूरी होने पर ही प्रदर्शन खत्म होगा।
    1
    चिटिकपुर स्तिथ एस्ट्रल लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूरों का हंगामा, निर्धारित वेतन की मांग को  मजदूरों ने किया प्रदर्शन
रनिया थाना क्षेत्र के रनिया के चिटिकपुर स्तिथ एस्ट्रल लिमिटेड फैक्ट्री के बाहर मजदूरों ने निर्धारित वेतन की मांग को लेकर हंगामा कर प्रदर्शन कर रहे हैं।तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन मजदूरों को समझाने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।वहीं मजदूरों ने चेतावनी देते हुआ कहा कि मांग पूरी होने पर ही प्रदर्शन खत्म होगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर देहात के फतेहपुर मुशंगार से अनीश कुरैशी ने एक मार्मिक संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह दिल तोड़ने वालों को माफ़ नहीं करता। यह संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    कानपुर देहात के फतेहपुर मुशंगार से अनीश कुरैशी ने एक मार्मिक संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि अल्लाह दिल तोड़ने वालों को माफ़ नहीं करता। यह संदेश लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया
    1
    डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।
पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की।
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है।
पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो निकला षड्यंत्र! महिला ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। Kanpur dehat पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामलाछवि धूमिल और आर्थिक लाभ पाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र - आरोप महिला का बयान गुमराह पूर्वक वायरल करने का आरोप महिला ने कहा- उनके बयान को भ्रमित कर पेश किया गया रिपोर्ट और बातचीत को गलत तरीके से दिखाकर डॉक्टर की छवि खराब की गई महिला ने कहा- बच्चे न होने को लेकर इलाज चल रहा था,कई सालों से नही बच्चे इमोशनल होने पर बहकावे में कह दिया - महिला वसूली और दबाव बनाने की नीयत से अफवाह फैलाने का आरोप डॉक्टर जयनीत कटियार पेशे डॉक्टर हैं,उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की बात कही गई महिला ने वायरल वीडियो आगे शेयर न करने की अपील की कहा- गलत तरीके से वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाईट - अजरा ( महिला ) बाईट - ताबसुम ( महिला )
    3
    पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो निकला षड्यंत्र! महिला ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
Kanpur dehat पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामलाछवि धूमिल और आर्थिक लाभ पाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र - आरोप महिला का बयान गुमराह पूर्वक वायरल करने का आरोप
महिला ने कहा- उनके बयान को भ्रमित कर पेश किया गया रिपोर्ट और बातचीत को गलत तरीके से दिखाकर डॉक्टर की छवि खराब की गई महिला ने कहा- बच्चे न होने को लेकर इलाज चल रहा था,कई सालों से नही बच्चे इमोशनल होने पर बहकावे में कह दिया - महिला 
वसूली और दबाव बनाने की नीयत से अफवाह फैलाने का आरोप डॉक्टर जयनीत कटियार पेशे डॉक्टर हैं,उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की बात कही गई महिला ने वायरल वीडियो आगे शेयर न करने की अपील की कहा- गलत तरीके से वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
बाईट - अजरा ( महिला )
बाईट - ताबसुम ( महिला )
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पानी पाइपलाइन लीकेज से जलभराव राजपुर में हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद, लोग परेशान कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत के पटेल नगर में पिछले लगभग 25 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमनपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 1 पटेल नगर में यह लीकेज गंभीर समस्या बन गया है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय निवासी रामजी सिंह, कल्लू, सुरेश और राजेंद्र ने बताया कि इस जलभराव के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 25 दिन पहले ही नगर पंचायत कर्मचारियों को इस लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ घरों में पानी का दबाव भी कम हो गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि कर्मचारी सूचना देने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पंचायत कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
    1
    पानी पाइपलाइन लीकेज से जलभराव
राजपुर में हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद, लोग परेशान
कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत के पटेल नगर में पिछले लगभग 25 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दमनपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 1 पटेल नगर में यह लीकेज गंभीर समस्या बन गया है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय निवासी रामजी सिंह, कल्लू, सुरेश और राजेंद्र ने बताया कि इस जलभराव के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 25 दिन पहले ही नगर पंचायत कर्मचारियों को इस लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ घरों में पानी का दबाव भी कम हो गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि कर्मचारी सूचना देने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं।
इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पंचायत कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश से चोरी की बाइक बरामद हुई है और उस पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा तो नहीं।
    1
    जालौन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश से चोरी की बाइक बरामद हुई है और उस पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा तो नहीं।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना प्रदर्शन, कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मचारी अकबरपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल अकबरपुर के इमरजेंसी गेट के पास आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना प्रदर्शन हो रहा है।समय पर वेतन समेत अन्य कई मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारी धरने पर बैठे।न्यू पैंथर्स सिक्योरटी सर्विस कंपनी कर्मियों की भर्ती हुई थी।आउटसोर्सिंग कर्मियों के विरोध प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।इमरजेंसी सेवाएं बंद हो गई है जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।धरना प्रदर्शन के कारण ओपीडी, लैब, पर्चा काउंटर समेत कई सेवाएं ठप पड़ गई है।इस कारण जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
    1
    जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना प्रदर्शन, कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मचारी
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल अकबरपुर के इमरजेंसी गेट के पास आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना प्रदर्शन हो रहा है।समय पर वेतन समेत अन्य कई मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारी धरने पर बैठे।न्यू पैंथर्स सिक्योरटी सर्विस कंपनी कर्मियों की भर्ती हुई थी।आउटसोर्सिंग कर्मियों के विरोध प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है।इमरजेंसी सेवाएं बंद हो गई है जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।धरना प्रदर्शन के कारण ओपीडी, लैब, पर्चा काउंटर समेत कई सेवाएं ठप पड़ गई है।इस कारण जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Fjar.. Ki.. 2..rkat..shunnat...namaz..shari..na..majon...she..behtarhai...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    1
    Fjar.. Ki.. 2..rkat..shunnat...namaz..shari..na..majon...she..behtarhai...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.