फ्लोर मिल में पकड़ी गई मिलावट, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश कत्याल के नेतृत्व में हुई छापेमारी ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश कत्याल के नेतृत्व में आयोग की टीम का चार दिवसीय जिला ऊना का प्रवास शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. कत्याल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दौरे के दौरान की गई कार्रवाई और निरीक्षण की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रवास के पहले दिन जिला मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके बाद विभिन्न स्कूलों में तैयार हो रहे मिड डे मील तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्ति किए जा रहे राशन की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्चों के लिए सप्लाई किए जा रहे आटे में मैदा और सूजी का उपयोग किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभाग को तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. कत्याल ने बताया कि बंगाणा, ऊना और हरोली ब्लॉक के स्कूलों में मिड डे मील की स्थिति अधिकांशतः संतोषजनक पाई गई। हालांकि एक स्कूल में पर्याप्त राशन उपलब्ध न होने पर मिड डे मील इंचार्ज को मौके पर ही बदलने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और खाद्य सामग्री का रखरखाव भी संतोषजनक पाया गया। उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण के दौरान दुकान संचालन और खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था सही पाई गई। आयोग ने निर्देश दिए कि मिड डे मील वर्करों का हर तीन महीने में मेडिकल चेकअप अनिवार्य रूप से करवाया जाए तथा स्कूलों में निरीक्षण की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा ऊना अस्पताल में संचालित न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर का भी दौरा किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छिन्नमस्तिका कुष्ठ रोग आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का आकलन किया गया, जहां रह रहे लोगों से फीडबैक लिया गया, जो संतोषजनक रहा।

- ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित एक दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार विनोद की दुकान के अंदर भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर दिखाई दिया। सांप चुपचाप दुकानदार की कुर्सी के पीछे बैठा हुआ था । जैसे ही विनोद की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों को दूर रहने को कहा और मामले की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन जितेंद्र ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि रसल वाइपर बेहद जहरीला और आक्रामक स्वभाव का सांप होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो वे झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाई जा सकती है।1
- बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है। शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।1
- Post by Dinesh Kumar1
- भराड़ी अजमेरपुर मेला की दूसरी संस्कृति संध्या में सुरीली गायिका दीक्षा शर्मा ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।1
- सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह बजट सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद देर रात अपने क्षेत्र में पहुंचे और पहुंचते ही जनहित कार्यों में सक्रिय नजर आए। उन्होंने गाव समोना के लिए बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। बरसात के मौसम में खड्ड (नाले) के उफान पर होने के कारण समोना के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थिति इतनी गंभीर होती थी कि लोग अपनी गाड़ियां बगेहरा या अपने गांव में ही खड़ी कर देते थे और समोना तक पैदल पहुंचना पड़ता था। यहां तक कि गौशाला के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री भी लोगों को सिर पर उठाकर ले जानी पड़ती थी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से न केवल समोना के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनहित के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना है।1
- सरकार के कई आला अधिकारी प्रदेश में टुरिज्म की कमर तोडऩे पर उतारू हैं। आए दिन सरकार के यह अधिकारी सरकार को गुमराह कर नए-नए निर्णय ले रहे हैं। लेकिन बाद में प्रदेश सरकार की इन निर्णयों पर फजीहत भी हो रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से एंट्री टैक्स फीस को लेकर लिया गया निर्णय सरकार पर ही भारी पड़ा है। लेकिन अब निर्णय को सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। प्रदेश सरकार के यह सराहनीय प्रयास हैं, लेकिन इस तरह के अधिकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह बात ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर वेलफेयर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन शर्मा, चेयरमैन रविंद्र शर्मा, महासचिव विपन शर्मा, मनाली टैक्सी ऑपरेटर युनियन के अध्यक्ष अभी ठाकुर सहित अन्य ने बिलासपुर सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।1
- हिमकोफेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल बढ़ा विक्रम शर्मा को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स चेयरमैन नियुक्त ll नहीं बने हैं हिमकोफेड के अध्यक्ष सिर्फ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रहेंगे अध्यक्ष1
- विवादित सड़क पर फिर हो रहा घटिया काम, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा तुतडु सड़क पर पैच वर्क सही तरीके से नहीं हो रहा #बंगाणा #सड़क #कुटलैहड़ #तूतडु #hamarabharatnews1