*महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह को लेकर जिला सैनी महासभा की तैयारी शुरू* *आयोजन समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी* खैरथल / हीरालाल भूरानी जय अंबे टेंट हाउस गीता कॉलोनी खैरथल में जिला सैनी महासभा खैरथल - तिजारा की ओर से महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर शोभायात्रा , विचार गोष्ठी , सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित किये जाएंगे। बैठक में झांकी व्यवस्था , पांडाल व्यवस्था , भोजन व्यवस्था , सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्था आदि अहम मुद्दों पर चर्चा की और योजना समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम सैनी को झांकी प्रभारी , देवकी नंदन सैनी को को पंडाल प्रभारी , महादेव सैनी को शोभायात्रा व भोजन प्रभारी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष तेजराम सैनी के निर्देश पर समिति बनाने व समिति में और समाज बंधुओ को जोड़ने का काम किया जाएगा। एडवोकेट मुकेश सैनी , मंगतूराम सैनी , इंदर सिंह दहिया व सुभाष सैनी को मंच कार्यक्रम व प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक कुमार सैनी , रूपचंद सैनी , मातादीन सैनी , नरेश सैनी जिले के सभी समाज बंधुओ से संपर्क करेंगे। शोभा यात्रा अंबेडकर सर्किल से प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी जो पुरानी अनाज मंडी, लक्ष्मी नारायण मंदिर , रेलवे फाटक हेमू कलानी चौक , भगत सिंह चौक होते हुए शिवचरण गार्डन पहुंचेगी। शिवचरन गार्डन में प्रातः 11:00 बजे विचार गोष्ठी , सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर विचार प्रकट किए जाएंगे। 80 व 80 वर्ष से अधिक महिला व पुरुष वृद्ध जनों का सम्मान किया जाएगा। शोभा यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों व सहयोगियों का भी इस अवसर पर सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर रामफल सैनी , अनिल सैनी, महावीर पत्रकार , बाबूलाल सैनी, नवल सैनी , हिमेश सैनी , सुरेंद्र सैनी, आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- mere khate waqt gud ke andar ek Kala bichhu nikala tha Jo ki agar main anjane mein usko Koi meethi Seva Kendra Dal deta hun sab uska asar aapse samajh sakte hain kripya suprabhat hota hai mere barbad Saman banaya jaaye ine sab samanon Ko acche se maar kar1
- Post by Voice of Labour1
- कुस्ती देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। कुस्ती दंगल में हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पहलवानो ने जोर आजमाइश की। दंगल कमेटी की तरफ से आयोजित 300 से अधिक पहलवानो ने दम दिखाया।1
- Post by Janta Seva841
- Post by Ram Mishra1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है। संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।4
- चैत्र माह की द्वादशी पर होता है आयोजन पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा1