Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया एसडीएम सोनाली राजपूत द्वारा जल भराव से प्रभावित वार्डों का किया निरीक्षण
P7 News Channel MP
दतिया एसडीएम सोनाली राजपूत द्वारा जल भराव से प्रभावित वार्डों का किया निरीक्षण
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उधारी के पैसे लेने गए लोगों ने की पैसे लेने वाले के घर तोड़फोड़, डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश उधारी के पैसे लेने गए लोगों ने की पैसे लेने वाले के घर तोड़फोड़ , युवक ने उधारी के पैसे नहीं दिए तो उसके घर जाकर आधा दर्जन लोगों ने ताला तोड़कर गृहस्ती का सामान तोड़ा, पैसे लेने वाले युवक के परिजन पहुंचे सिटी थाना , परिजनों ने कार्रवाई न करने के लगाई पुलिस पर गंभीर आरोप ।2
- मौ नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य एवं महंत रामदास महाराज द्वारा किया गया सम्मानित मौ नगर की मेधावी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को लगभग 2 बजे पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य एवं दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज द्वारा एक निजी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा 10 एवं 12 तथा उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए।1
- व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष, एसडीएम के हस्तक्षेप से तत्काल हुआ समाधान व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष, एसडीएम के हस्तक्षेप से तत्काल हुआ समाधान जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड पर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने के बाद उसे लंबे समय तक यथास्थिति में छोड़ दिए जाने से स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर मिट्टी और कीचड़ के ढेर लगे होने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। समस्या से परेशान व्यापारियों ने एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता से शिकायत की। शिकायत मिलते ही मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नल-जल योजना से जुड़े अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर जमा मिट्टी के ढेर हटाए गए तथा मार्ग को समतल कराया गया, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिली। स्थानीय व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान होने से अब ग्राहकों को आने-जाने में सुविधा होगी और व्यापार भी सामान्य रूप से संचालित हो सकेगा।1
- पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न पुष्पांजलि टुडे संवाददाता बेताल सिंह गौड़ 10वीं-12वीं, के के छात्रों को लैपटॉप नीट एवं इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान मौ, जिला भिण्ड। सरस्वती शिशु मंदिर मौ में परम पूज्य पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी की त्रयोदश पुण्य स्मृति के अवसर पर भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मौ नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री लालसिंह आर्य रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी दंदरौआ सरकार ने की। वहीं मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री अशोक भारद्वाज, सरस्वती शिशु मंदिर समिति मौ के अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मौ श्री मुकेश भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअख्तर गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं वंदन-अभिनंदन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पं. श्री दाताराम भारद्वाज शास्त्री जी के जीवन, संस्कार एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ नीट एवं इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि उनकी मेहनत और सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मौ नगर के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का भी विशेष महत्व है। मेहनत, लगन और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को दिया।समारोह के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर मौ जिला भिण्ड के विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा सम्मान का सकारात्मक संदेश देते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।1
- रतनगढ़ ब्रेकिंग लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी रतनगढ़ ब्रेकिंग लंबे समय से मिल रही नकली प्रसाद संबंधी शिकायतों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में नकली केक प्रसाद के विरुद्ध छापामार अभियान जारी कलेक्टर दतिया श्री स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी के मार्गदर्शन में रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में दुकानदारों द्वारा नकली केक प्रसाद की बिक्री को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मंदिर परिसर स्थित विभिन्न दुकानों की गहन जांच की गई। इसी क्रम में एक ई-रिक्शा से लगभग चार क्विंटल संदिग्ध मावा बरामद किया गया, जिससे नकली प्रसाद निर्माण की आशंका व्यक्त की जा रही है। बरामद मावा एवं अन्य सामग्री के संबंध में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर तहसीलदार श्री राजेंद्र सिंह जाटव, थाना प्रभारी श्री नरेंद्र राजपूत, रतनगढ़ चौकी प्रभारी श्री ब्रजेश मिश्रा एवं खाद्य विभाग की टीम सहित प्रशासन और पुलिस बल मौजूद रहा। खाद्य विभाग द्वारा जब्त संदिग्ध मावा एवं खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। मामले में सैंपलिंग की कार्रवाई के साथ दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की गई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय दुकानों से ही प्रसाद क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का नकली प्रसाद, मिलावट अथवा अन्य अवैध गतिविधि किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी शिकायत प्राप्त होने पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- ब्रैकिग गुना - कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने गावरी के एकीकृत विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को “रीड, राइट, डिवाइस” मंत्र के साथ बड़े लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में स्वच्छता, रखरखाव एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारे का पुरा के पास बस केंंटर में भिड़ंत,15 घायल एक की मौत गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारे का पूरा के पास शुक्रवार को लगभग 9 बजे बस तथा केंटर में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हो गए ।सभी घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सात लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया है बताया जा रहा है कि बस नेपाल से पूना जा रही थी।इसी दौरान यह हादसा हो गया1
- ग्वालियर में कावड़ियों पर हमला करने के आरोप में हिंदू संगठनों ने घेरा किलागेट थाना रात में थाने पर हुआ जमकर प्रदर्शन! ग्वालियर में कावड़ियों पर हमला करने के आरोप में हिंदू संगठनों ने घेरा किलागेट थाना रात में थाने पर हुआ जमकर प्रदर्शन!1