Shuru
Apke Nagar Ki App…
सो रहे बुजुर्ग के कान से बाली नोचकर भागे बदमाश, जांच जारी आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे। राजगढ़ | रसूलपुरा गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने दलान में सो रहे बुजुर्ग को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक नंदराम तंवर (75) घर के दलान में सो रहे थे, तभी दो बदमाश घर में घुसे और कान की बाली निकालने लगे। एक बाली निकालने के बाद दूसरी निकालते समय बुजुर्ग की नींद खुल गई, जिस पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Salmankhansgpr
सो रहे बुजुर्ग के कान से बाली नोचकर भागे बदमाश, जांच जारी आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे। राजगढ़ | रसूलपुरा गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने दलान में सो रहे बुजुर्ग को निशाना बनाया। पुलिस के मुताबिक नंदराम तंवर (75) घर के दलान में सो रहे थे, तभी दो बदमाश घर में घुसे और कान की बाली निकालने लगे। एक बाली निकालने के बाद दूसरी निकालते समय बुजुर्ग की नींद खुल गई, जिस पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया:थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किला चौक पर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा जनसंवाद किया गया। दतिया:थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किला चौक पर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा जनसंवाद किया गया। आमजन को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करने की समझाइश दी, साथ ही साइबर हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। लोगों को सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।1
- शाजापुर के मोमन बड़ोदिया स्थित सिमरोल गाँव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कुओं, बावड़ियों और मंदिरों की साफ-सफाई का प्रस्ताव रखा गया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी रखे गए, जिसमें जन अभियान परिषद के सदस्य शामिल हुए।1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन दिन के भीतर अगवा की गई नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। एक अज्ञात आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसे राजगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन दिन में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर, कार सहित आरोपी गिरफ्तार 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन दिन में नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर, कार सहित आरोपी गिरफ्तार* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- गौरक्षा सेना के गौरक्षकों ने टैंक में गिरे नंदी महाराज का किया रेस्क्यू। गौरक्षा सेना के गौरक्षकों ने टैंक में गिरे नंदी महाराज का किया रेस्क्यू। शाजापुर के कौटिल्य स्कूल के पीछे विनायक कोल्ड स्टोर के पास बने गंदे पानी के टैंक में एक नंदी महाराज के गिरने की सूचना प्रातः 8 बजे गौरक्षा सेना बरवाल टीम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही गौरक्षा सेना के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि टैंक में काफी गंदा एवं बदबूदार पानी भरा हुआ था, जिसमें नंदी महाराज फंसे हुए थे। विषम परिस्थितियों के बावजूद गौरक्षा सेना के सदस्यों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए रस्सियों की सहायता से नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला। गौरक्षा सेना बरवाल टीम के सदस्यों । इस मौके पर गौरक्षा सेना बरवाल के अर्जुन राजपूत, राजपाल राजपूत, कुलदीप, विशाल, युवराज, बबलू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।4
- भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद, उसी घर के मालिक ने भी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मकान मालिक छात्रा के सुसाइड केस से काफी परेशान था, इस घटना ने शहर को झकझोर दिया है।1
- शहाजापुर जिले में वीर महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर करनी सेना सहित कई लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- शाजापुर के करजू में एक बोरवेल मशीन आग लगने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मोहन बड़ोदिया में दमकल न होने से बड़ागांव से टीम देर से पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। मशीन मालिक इस मामले में जल्द ही शिकायत दर्ज कराएगा।2