थाना कोतवाली व एन्टी थेप्ट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की 2 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटर साइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली व एन्टी थेप्ट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कसया ढाले के दाहिने माल गोदाम के पास से 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः1.सम्पूर्णानन्द मिश्रा पुत्र श्री हरिवंश मिश्रा निवासी बसन्तपुर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया हालमुकाम पुरवा चौराहा मुड़ाडीह थाना कोतवाली जनपद देवरिया को चोरी की मोटर साइकिल टीवीएस राइडर (बिना नम्बर प्लेट की) व 2. हरिशंकर गोड़ उर्फ आलोक पुत्र राजकुमार गोड़ निवासी परसिया भण्डारी थाना कोतवाली जनपद देवरिया को चोरी की मोटर साइकिल हीरो स्पेलेण्डर प्लस (बिना नम्बर प्लेट की) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त चोरी की बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-209/2026 धारा 317(2),317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमलोग आस-पास के क्षेत्रों से मौका देखकर वाहन चोरी करते हैं तथा चोरी की गयी मोटर साइकिलों को बेचकर पैसों को आपस में बाट लेते है। उक्त चोरी की बरामद मोटरसाइकिल क्रमशः हीरो स्पेलेण्डर प्लस के संबंध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-888/2024 व मोटर साइकिल टीवीएस राइडर के सम्बन्ध में थाना बरियारपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-56/2026 के अभियोग का सफल अनावरण किया गया ।

- *थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत एक युवती की गला दबाकर हत्या किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव की बाइट*1
- Post by Pradeep srivastv1
- प्रयागराज में नकली नोटों के बड़े खुलासे के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। मुख्य अभियुक्त विवेक यादव का देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ वायरल तस्वीर ने सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद बयानबाज़ी और तेज हो गई है। वायरल फोटो पर सफाई देते हुए विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र अपने लोगों से अपराध और गुनाह कराना है, और जब उनके लोग पकड़े जाते हैं तो तस्वीरें दिखाकर बचने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विधायक होने के नाते जो भी व्यक्ति उनके पास समस्या लेकर आता है, उसकी मदद करना उनका दायित्व है और वह यह नहीं पूछते कि सामने वाला किस दल से जुड़ा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि नकली नोट छापने वाला समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और सपा हमेशा अपराधियों को संरक्षण देती रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे खुलासे ने विपक्ष का असली चेहरा सामने ला दिया है।2
- Post by विजय कुमार1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- क्या कानून के नाम पर महिलाओं को पुरुषों से अधिक छूट मिलनी चाहिए? इसका फैसला आप इस वीडियो को देखकर करें… उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया गांव में गाड़ी का शीशा टूटने को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस की PRV टीम मौके पर पहुंची। एक हेड कांस्टेबल मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर स्थिति को समझने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विशेष समुदाय की एक महिला वहां पहुंचती है और बिना किसी स्पष्ट उकसावे के सिपाही को एक के बाद एक तीन जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। घटना का यह दृश्य न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि कानून व्यवस्था और उसके सम्मान पर भी सवाल खड़ा करता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि – क्या कानून की आड़ में महिलाओं के इस तरह की हरकतों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए? क्या वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य है, सिर्फ इसलिए क्योंकि सामने एक महिला है?1
- जनपद में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों पर कटाई कार्य शुरू हो गया है। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है । जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने किसानों, कंबाइन मशीन संचालकों एवं ग्राम प्रधानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कंबाइन व भूसा मशीनों पर फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू की अनिवार्य व्यवस्था रहे तथा बिना सुरक्षा संसाधनों के मशीनों का संचालन न किया जाए। डीएम ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तत्काल ट्रैक्टर से जुताई कर उसके फैलाव को रोका जा सकता है। ग्राम प्रधानों को गांव स्तर पर पानी व ट्रैक्टर की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि तेज धूप और तेज हवाओं के दौरान भूसा मशीन का संचालन न करें तथा कटाई के समय खेतों में धूम्रपान से बचें। साथ ही मशीनों की नियमित जांच करें और पास में पानी की व्यवस्था रखें। डीएम ने पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।1
- *डीएम देवरिया की अपील* 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1