एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ साईखेड़ा ‘नमामि भारतम्’ के तहत सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में हुआ सामूहिक गायन, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी निभाई सहभागिता एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ साईखेड़ा ‘नमामि भारतम्’ के तहत सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में हुआ सामूहिक गायन, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी निभाई सहभागिता साईखेड़ा। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना से शुक्रवार को साईखेड़ा का वातावरण सराबोर हो गया। अवसर था ‘नमामि भारतम्—वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ के तहत आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन का। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी साईखेड़ा परिसर में प्रातः 11 बजे एक साथ गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वरों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से भर दिया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर, एक लय और एक भावना के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक साधना स्थापक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कीरत सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साईखेड़ा नगर के विभिन्न विद्यालयों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल,आदर्श स्कूल, रेवाश्री स्कूल, चेतन स्कूल एवं सेंट थॉमस स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन में शामिल हुए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सामूहिक सहभागिता से आयोजन का स्वरूप और भी व्यापक एवं प्रभावशाली नजर आया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौर में इस गीत ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और स्वाधीनता की चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। पूर्व विधायक साधना स्थापक ने भगवान राम के परिवार का उदाहरण देते हुए माता-पिता द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले संस्कार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं, क्योंकि संस्कारित विद्यार्थी ही जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के संचालक राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, नागरिकों तथा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सामूहिक गायन के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा और साईखेड़ा में एक स्वर, एक लय और एक भारत की भावना साकार होती दिखाई दी।
एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ साईखेड़ा ‘नमामि भारतम्’ के तहत सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में हुआ सामूहिक गायन, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी निभाई सहभागिता एक स्वर में गूंजा वंदे मातरम्, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ साईखेड़ा ‘नमामि भारतम्’ के तहत सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में हुआ सामूहिक गायन, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी निभाई सहभागिता साईखेड़ा। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना से शुक्रवार को साईखेड़ा का वातावरण सराबोर हो गया। अवसर था ‘नमामि भारतम्—वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ के तहत आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन का। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी साईखेड़ा
परिसर में प्रातः 11 बजे एक साथ गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वरों ने पूरे वातावरण को देशप्रेम से भर दिया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर, एक लय और एक भावना के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक साधना स्थापक, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कीरत सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साईखेड़ा नगर के विभिन्न विद्यालयों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल,आदर्श स्कूल, रेवाश्री स्कूल, चेतन स्कूल एवं सेंट थॉमस स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सामूहिक वंदे मातरम्
गायन में शामिल हुए। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की सामूहिक सहभागिता से आयोजन का स्वरूप और भी व्यापक एवं प्रभावशाली नजर आया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौर में इस गीत ने देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और स्वाधीनता की चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। पूर्व विधायक साधना स्थापक ने भगवान राम के परिवार का उदाहरण देते हुए माता-पिता द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले संस्कार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा
कि शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं, क्योंकि संस्कारित विद्यार्थी ही जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के संचालक राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, नागरिकों तथा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सामूहिक गायन के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा और साईखेड़ा में एक स्वर, एक लय और एक भारत की भावना साकार होती दिखाई दी।
- दमोह- दमोह के विकास कार्यो को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा1
- भानुप्रतापपुर- यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग1
- रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में निकाली गई जन-जागुरकता रैली, कुपोषण मिटाने का लिया संकल्प पिपरिया राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 22 सितंबर 2026 को रेलवे हॉस्पिटल, रेलवे कॉलोनी और रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य जन-जागुरकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, रेल यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को लगातार जागरूक किया गया।1
- प्रदीप शर्मा एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिंहपुर जिले में पहुंची सेवा ज्योति कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत केरपानी में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विद्यार्थियों से किया संवाद यात्रा दल के सदस्यों ने विकास योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद1
- बांसुरी की मधुर धुन से गूंजा वंदे मातरम्, गोपाल विश्वकर्मा की प्रस्तुति की सराहना गोटेगांव। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गोटेगांव बांसुरी की मधुर धुन से गूंजा वंदे मातरम्, गोपाल विश्वकर्मा की प्रस्तुति की सराहना गोटेगांव। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गोटेगांव के प्रसिद्ध बांसुरी वादक गोपाल विश्वकर्मा ने बांसुरी पर वंदे मातरम् की मधुर धुन प्रस्तुत की। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गोपाल विश्वकर्मा की प्रस्तुति की सराहना की।1
- भानुप्रतापपुर- यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। एक्सप्रेस न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ *थाना करेली में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार* नरसिंहपुर जिले के थाना करेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। *पूरा मामला -* दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थी नंदराम कौरव निवासी पनारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लड़का सूरज कौरव जो कि नेवी में पदस्थ है और गांव छुट्टी पर आया हुआ था। दिनांक 16.09.2026 की रात करीब 10:45 बजे गणेश पंडाल के सामने आरोपी कार्तिक उदेनिया पिता नरेन्द्र उदेनिया निवासी नारगी एवं अजय उर्फ छोटू नामदेव पिता भोगीराम नामदेव निवासी पनारी मोटर सायकल से आये और जान से मारने की नियत से सूरज कौरव पर धारदार चाकू से पेट, सीना एवं पीठ पर वार कर दिया। जिससे सूरज को गंभीर चोटें आईं। जिसे तत्काल अपोलो अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया, जो अभी इलाजरत है। इस पर थाना करेली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 880/2026 धारा 296ए, 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी कार्तिक उदेनिया के खिलाफ थाना करेली एवं थाना गाडरवाड़ा में पहले से कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर के निर्देशन में आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को नारगी एवं माल्हनवाड़ा के पास गन्ने के खेत से दिनांक 22.09.2026 की रात्रि 8 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्तिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जप्त किया गया है।1
- नरसिंहपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत में करंट लगाकर की थी 28 वर्षीय युवक की हत्या, नर्मदा नदी में फेंका शव; 9 आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर: जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की गुमशुदगी का मामला आखिरकार पुलिस की सघन और तकनीकी जांच के बाद एक अंधे हत्याकांड के रूप में सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।1
- नरसिंहपुर में सनसनीखेज वारदात: खेत में करंट लगाकर की थी 28 वर्षीय युवक की हत्या, नर्मदा नदी में फेंका शव; 9 आरोपी गिरफ्तार नरसिंहपुर: जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की गुमशुदगी का मामला आखिरकार पुलिस की सघन और तकनीकी जांच के बाद एक अंधे हत्याकांड के रूप में सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 1