विद्यालय विकास के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काबरा के कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य एवं पीईईओ के खिलाफ सामूहिक शिकायत सौंप निष्पक्ष जांच, मानसिक उत्पीड़न पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की उठाई मांग कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य एवं पीईईओ के खिलाफ सामूहिक शिकायत सौंप निष्पक्ष जांच की मांग उठाई ब्यावर 9 मई। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काबरा की प्रधानाचार्य पर कर्मचारियों से “विद्यालय विकास” के नाम पर अवैध राशि मांगने तथा मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कर्मचारियों की ओर से राजस्थान शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) के प्रदेश संगठन को सामूहिक शिकायत प्रेषित कर निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन के प्रदेश संरक्षक शम्भू दयाल व्यास को सौंपे शिकायत पत्र में में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रकरणों जैसे एसीपी/एमएसीपी, एरियर, वेतन निर्धारण, पीएल जोड़ने, एमएल स्वीकृति एवं अन्य कार्यों को पूर्ण करने के बदले कर्मचारियों पर राशि देने का दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि जो कर्मचारी “विद्यालय विकास” के नाम पर राशि दे देते हैं, उनके कार्य शीघ्र कर दिए जाते हैं, जबकि राशि देने से मना करने वाले कर्मचारियों के कार्य लंबित रखे जाते हैं। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सर्विस बुक एवं अन्य दस्तावेजों में त्रुटियां निकालकर आरओपी, पीएल कटौती तथा अन्य प्रशासनिक कार्यवाहियों का भय दिखाकर मानसिक दबाव बनाया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि कर्मचारियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान करने के लिए विवश किया जा रहा है। सामूहिक शिकायत में कर्मचारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करवाने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा कर्मचारियों को न्याय दिलाने की अपील भी की गई है। प्रदेश संरक्षक श्री व्यास ने कर्मचारियों को न्याय दिलाने हेतु हर आवश्यक उचित सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि कर्मचारियों का इस तरह शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष की राह भी अपनानी होगी।

- गैस सिलेंडर लीकेज का कहर: मां और दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत1
- मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।1
- राजस्थान के कानेचा उदावतान गांव में गैस लीकेज से लगी भीषण आग में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। चाय बनाते समय गैस चालू करते ही आग भड़क उठी, जिससे उन्हें बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- रतनागढ़ के वार्ड नंबर 33 में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है, जल्द मरम्मत की मांग की है।1
- राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- पाली के रायपुर उपखंड के कानचा उड़ावता गाँव में गैस लीकेज से हुए हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। चाय बनाते समय हुए इस भयावह अग्निकांड से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।1
- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा…🪷 #BJPSweepsBengal1
- From power centres to historic monuments, from vibrant culture to unmatched taste, Delhi is not just a city to see, but a city to experience. The Delhi Government is shaping it into a world-class tourism destination.1