*जिले के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं में प्रवेश के आवेदन शुरू* *30 सितंबर तक निःशुल्क कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 10 अप्रैल 2027 को होगी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा* *एमसीबी/17 सितंबर 2026/* मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा (बैकुंठपुर), जिला-कोरिया में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व चयन परीक्षा (लेटरल एंट्री चयन परीक्षा- LEST) के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान में एमसीबी जिला जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा के शैक्षणिक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है। *30 सितंबर तक आवेदन, प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क* कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं है। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर विकासखंड के वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में क्रमशः कक्षा 8वीं अथवा 10वीं में अध्ययनरत हैं। प्रवेश निर्धारित पात्रता एवं चयन परीक्षा के आधार पर होगा। *मोबाइल से घर बैठे भी कर सकते हैं आवेदन* विद्यार्थियों को आवेदन के लिए किसी विशेष स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं है। इंटरनेट सुविधा वाले कंप्यूटर, लैपटॉप अथवा मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा लोकसेवा केंद्र की सहायता से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। *9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग लिंक* आवेदन करने से पहले विद्यार्थी वेबसाइट पर उपलब्ध पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। जवाहर नवोदय विद्यालय से संबंधित जानकारी के लिए www.navodaya.gov.in पर देखा जा सकता है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 @2026@nvsix-9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 निर्धारित है। *10 अप्रैल 2027 को होगी चयन परीक्षा* जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित प्रवेश परीक्षा एवं लागू नियमों के अनुसार किया जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू करने की सलाह दी गई है। *तकनीकी समस्या पर सहायक केंद्र से मिलेगी मदद* ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा, बैकुंठपुर में स्थापित सहायक केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

- औजारों के देवता भगवान विश्वकर्मा की भक्ति में गूंजा नई लेदरी एसईसीएल ड्राइवर रूम में विधिवत हुई मूर्ति स्थापना, पूजा-अर्चना और आरती; श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नई लेदरी स्थित मुख महाप्रबंधक कार्यालय के सामने एसईसीएल ड्राइवर रूम में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि, सुरक्षा और कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना की। भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और औजारों का देवता माना जाता है। उनके प्रति आस्था उन हाथों की मेहनत को सम्मान देती है, जो अपने श्रम और कौशल से विकास की नींव मजबूत करते हैं। पूजा के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई। पूजा एवं आरती के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन ने कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारे, श्रद्धा और एकजुटता की भावना को भी मजबूत किया।1
- आपको और आपके पूरे परिवार को *विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!* 🛠️🙏 ************** > *सृष्टि के रचयिता, शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जय!* > आपके हाथों में हुनर, काम में बरकत और जीवन में तरक्की बनी रहे। विश्वकर्मा पूजा के लिए बेस्ट बधाई संदेश *1. ऑफिस / फैक्ट्री के लिए:* भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से आपकी मशीनें चलती रहें, आपका व्यापार बढ़ता रहे और मेहनत रंग लाती रहे। विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! *2. स्टेटस के लिए छोटा मैसेज:* हाथ में हुनर है तो दुनिया में कदर है, जय बाबा विश्वकर्मा! 🙏 *3. मजदूर / कारीगर भाईयों के लिए:* जिसके हाथों से बनती है ये दुनिया, उस निर्माता को मेरा शत-शत नमन। विश्वकर्मा जयंती की बधाई! ***""""""****"""""***** मशीनों पर फूल-माला, अगरबत्ती जल रही है आज किसी इंसान की पूजा नहीं, आज पूजा है उस हुनर की, उस औजार की, जिससे हमारा घर चलता है! आज है देवताओं के इंजीनियर, भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा! उन्होंने ही तो बनाई थी द्वारका नगरी, और आज उन्हीं के आशीर्वाद से बन रही है हमारी दुनिया! तो आओ, अपने औजारों को नमन करें, क्योंकि यही तो हैं हमारे असली साथी! *बोलो - जय बाबा विश्वकर्मा की!*1
- *मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार* *मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार* मनेन्द्रगढ़, दिनांक 16/09/2026 प्रार्थी गुरु दत्ता निवासी रेलवे कॉलोनी मनेन्द्रगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गैरेज से कॉपर वायर चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पूर्व में प्रकरण में शामिल आरोपी राकेश यादव पिता श्याम लाल उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग 50,000/- रुपये बरामद कर जप्त किया गया था। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार थे। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला एम.सी.बी. श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी *अंशु देवांगन पिता स्व. समय लाल, निवासी वार्ड नं. 07, ग्राम सेंधा, चौकी नागपुर* को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। *सम्पूर्ण कार्यवाही में:* निरीक्षक विवेक पाटले, PSI भरत यादव, HC राजकुमार सेन, HC राकेश, आरक्षक मो. आजाद, आरक्षक प्रमोद यादव (साइबर सेल), होमगार्ड विनीत सोनी की सराहनीय भूमिका रही। मनेन्द्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि चोरी की घटनाओं पर तत्काल FIR कराएं व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। ---1
- मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया मनेन्द्रगढ़ के रेलवे कालोनी मे हुई चोरी का फरार एक आरोपी पकड़ाया कोतवाली पुलिस लगातार कर रही चोरी के फरार आरोपियों की धर पकड़ विक्रम साहू जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़ ///// दिनांक 16/09/2026 मनेंद्रगढ़ शहर के रेलवे कालोनी में रहने वाले प्रार्थी गुरु दत्ता के गैरज से कॉपर वायर चोरी होने से सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कराया गया था.पूर्व में प्रकरण में शामिल रहने वाले आरोपी (1)राकेश यादव पिता /श्याम लाल 22वर्ष के कब्जे से लगभग 10 कॉपर वायर व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जुमला कीमत लगभग 50000/₹ को बरामद कर जप्त कर गिरफ्तार किया गया था एवं अन्य आरोपी फरार थे. श्रीमान पुलिस अधीक्षक एम सी बी श्रीमती रत्ना सिंह (आई पी एस )ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चला कर चोरी के फरार आरोपी की धरपकड़ करें. निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्व कर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम बनाकर चोरी के प्रकरण मे विवेचना व फरार आरोपियों की सघनता से पतासाजी प्रारम्भ किया जा रहा था की मुखबिर की सुचना पर सुराग मिलने पर चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अंशु देवांगन पिता स्व समय लाल निवासी वार्ड न 7,ग्राम सेंधा चौकी नागपुर को पकड़ा गया जिन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात शामिल होना स्वीकार किया . आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक विवेक पाटले, psi भरत यादव, hc राजकुमार सेन, hc राकेश आर मो आजाद,आर प्रमोद यादव (साइबर सेल )hg विनीत सोनी शामिल रहे. मनेंद्र गढ़ पुलिस आम जन से अपील करती है कि वे चोरी की घटनाओ पर तत्काल fir करावे व संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें.मनेंद्र गढ़ पुलिस लगातार चोरी के आरोपियों पर सख्त कार्यवाही कर रही है. भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी.1
- संकल्प अभियान आर्शीवाद दिया पटना नगर पंचायत में समय से हुआ पूर्ण पटना जिला कोरिया में आर्शीवाद दिया पटना नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना तहसील कार्यालय विजली ऑफिस आदिम जाती सेवा सहकारी समिति, पोस्ट ऑफिस, पशुचिकित्सालय, अन्य शाशकीय सस्थानों व निजी विद्यालय में आर्शीवाद दिया जलाया गया2
- मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से समस्या के लिए सम्पर्क करें मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्प से संबंधित समस्या के लिए हमसे संपर्क करें मोबाइल नंबर 99939320321
- अनूपपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है। जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे अनूपपुर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 07 रिंकू राम जी मिश्रा जर्जर सड़क को बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे बेलिया बिजुरी होकर कोठी जाने वाले मार्ग इन दिन काफी जर्जर हो गया है जिस बनवाने की मांग को लेकर बैठे धरने पर प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों को रोकने की बात को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से अडानी कंपनी आई है तब से झमता से अधिक लोड वाहन चलाने से सड़क टूट गई है। जनता की इस गंभीर समस्या होने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जर्जर सड़क का कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज जिला पंचायत सदस्य रिंकू मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे1
- सेवा सेतु अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर सेवा सेतु अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को मिलेगी शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों एवं नगरीय निकायों में 1 से 7 अक्टूबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न विभागीय सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना है। शिविरों में सभी संबंधित विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देंगे। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन प्राप्त करने तथा लंबित आवेदनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों की आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पूर्व पूरा करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही अधिकाधिक नागरिकों को शिविरों का लाभ दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को बस्ती एवं मरवाही नगर पंचायत, 3 अक्टूबर को अंधियारखोह, गौरेला नगर पालिका क्षेत्र एवं कटरा, 4 अक्टूबर को नवागांव एवं पेंड्रा नगरीय क्षेत्र, 5 अक्टूबर को देवरगांव, आमाडांड एवं बंशीताल, 6 अक्टूबर को कोटमीकला एवं गुदुमदेवरी तथा 7 अक्टूबर को निमधा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को जिला स्तरीय ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम सेवा अभियान के क्रम में जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम मल्टीपरपज स्कूल ग्राउंड, पेंड्रा में आयोजित किया जाएगा। बारिश की स्थिति में कार्यक्रम स्थल कृषि मंडी, पेंड्रा रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 7:30 बजे मल्टीपरपज हॉल, पेंड्रा में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।3