logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चैधरी ने किया कृषक संवाद किसानों की समस्याओं एवं सुझावों पर गंभीरता से लिया और समाधान का दिया भरोसा श्रीगंगानगर, 31 जुलाई। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चैधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अनुदान एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चैधरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला किसान के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से जल संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा दिए गए सभी सुझावों एवं मांगों पर सकारात्मक विचार कर उन्हें राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही पात्र किसानों को डिग्गी निर्माण से संबंधित लंबित अनुदान राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कृषक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है। कार्यक्रम में किसानों द्वारा सिंचाई जलए फसल बीमा, डिग्गी निर्माण, फार्म पॉण्ड, तारबंदी, जैविक खेती, कृषि ऋण, कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना, उर्वरक उपलब्धता तथा अन्य कृषि संबंधी विषयों पर दिए गए सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री बलवीर लूथरा ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। श्री शरणपाल सिंह मान ने गंग नहर में सिंचाई जल की उपलब्धता बढ़ाने की मांग रखी। श्री सतपाल कासनियां ने डिग्गी, फार्म पॉण्ड एवं तारबंदी के लक्ष्य तथा अनुदान राशि बढ़ाने का सुझाव दिया। डॉ. बृजमोहन सहारण ने पंजाब से गंग नहर में आ रहे दूषित जल और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। श्री आत्माराम तरड़ ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। संवाद कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने भी विभिन्न सुझाव रखे। अनुपगढ़ के श्री जसवंत सिंह ने जिले में कपास उत्कृष्टता केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने, उर्वरक उपलब्धता और सिंचाई जल की समस्या का समाधान करने की मांग की। श्री गिरधारी लाल गेदर एवं श्रीमती उर्मिला धारणिया ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, ग्रीन हाउस एवं जैविक खेती पर अनुदान बढ़ाने का सुझाव दिया। श्री राधेश्याम रतिवाल ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से फसल खरीद की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। श्री शिवप्रकाश सहारण ने ड्रिप सिंचाई पर अनुदान बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर मिट्टी परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। श्री मुकेश कुमार ने सिंचाई जल की चोरी रोकने तथा जर्जर पक्के खालों के पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई। श्री पृथ्वीराज स्वामी ने राजियासर में नवीन कृषि उपज मंडी की स्थापना एवं पंचायत समिति गठन के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री प्रदीप धेरड़, श्रीमती चेष्टा सरदाना , श्री महेश पेडीवाल, श्री भूपेन्द्र आहूजा, श्री सत्यप्रकाश खेमका, श्री हनुमान गोयल, श्री श्याम धारीवाल सहित अन्य मौजूद रहे। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री हरबंश सिंह ने सभी अतिथियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान श्री प्रदीप शर्मा एवं सहायक कृषि अधिकारी श्री ताराचंद लिम्बा ने किया।

7 hrs ago
user_Duc News Rajsthan चैनल
Duc News Rajsthan चैनल
Sri Ganganagar, Rajasthan•
7 hrs ago
0d40dedd-09aa-445b-829c-0e8ff7d7f7aa

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चैधरी ने किया कृषक संवाद किसानों की समस्याओं एवं सुझावों पर गंभीरता से लिया और समाधान का दिया भरोसा श्रीगंगानगर, 31 जुलाई। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चैधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई धान मंडी स्थित ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों, जनप्रतिनिधियों तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. सतीश कुमार शर्मा ने अतिथियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न अनुदान एवं किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चैधरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला किसान के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से जल संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा दिए गए सभी सुझावों एवं मांगों पर सकारात्मक विचार कर उन्हें राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही पात्र किसानों को डिग्गी निर्माण से संबंधित लंबित अनुदान राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कृषक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना है। कार्यक्रम में किसानों द्वारा सिंचाई जलए फसल बीमा, डिग्गी निर्माण, फार्म पॉण्ड, तारबंदी, जैविक खेती, कृषि ऋण, कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना, उर्वरक उपलब्धता तथा अन्य कृषि संबंधी विषयों पर दिए गए सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री बलवीर लूथरा

a17ab765-5dde-4243-a2e3-f6852120e277

ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर बल दिया। श्री शरणपाल सिंह मान ने गंग नहर में सिंचाई जल की उपलब्धता बढ़ाने की मांग रखी। श्री सतपाल कासनियां ने डिग्गी, फार्म पॉण्ड एवं तारबंदी के लक्ष्य तथा अनुदान राशि बढ़ाने का सुझाव दिया। डॉ. बृजमोहन सहारण ने पंजाब से गंग नहर में आ रहे दूषित जल और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। श्री आत्माराम तरड़ ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए। संवाद कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने भी विभिन्न सुझाव रखे। अनुपगढ़ के श्री जसवंत सिंह ने जिले में कपास उत्कृष्टता केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने, उर्वरक उपलब्धता और सिंचाई जल की समस्या का समाधान करने की मांग की। श्री गिरधारी लाल गेदर एवं श्रीमती उर्मिला धारणिया ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, ग्रीन हाउस एवं जैविक खेती पर अनुदान बढ़ाने का सुझाव दिया। श्री राधेश्याम रतिवाल ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से फसल खरीद की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। श्री शिवप्रकाश सहारण ने ड्रिप सिंचाई पर अनुदान बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर मिट्टी परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। श्री मुकेश कुमार ने सिंचाई जल की चोरी रोकने तथा जर्जर पक्के खालों के पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई। श्री पृथ्वीराज स्वामी ने राजियासर में नवीन कृषि उपज मंडी की स्थापना एवं पंचायत समिति गठन के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री प्रदीप धेरड़, श्रीमती चेष्टा सरदाना , श्री महेश पेडीवाल, श्री भूपेन्द्र आहूजा, श्री सत्यप्रकाश खेमका, श्री हनुमान गोयल, श्री श्याम धारीवाल सहित अन्य मौजूद रहे। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री हरबंश सिंह ने सभी अतिथियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान श्री प्रदीप शर्मा एवं सहायक कृषि अधिकारी श्री ताराचंद लिम्बा ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीकानेर के आरबी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। इसमें पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं और युवाओं को योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, टूलकिट #news
    1
    बीकानेर के आरबी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एमएसएमई विकास कार्यालय, जयपुर के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। इसमें पारंपरिक कारीगरों, महिलाओं और युवाओं को योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, टूलकिट
#news
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • #मकराना के बाद #बीदासर क्षेत्र में शिक्षक की हैवानियत सांडवा में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ पूर्व शिक्षक ने किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक के खिलाफ सांडवा थाने में पॉक्सो का मामला दर्ज, DSP दरजाराम कर रहें मामले की जांच, राजकीय उमावि में पीटीआई के पद पर कार्यरत है शिक्षक, परिजनों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय के तालाबंदी कर जताया आक्रोश, सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों से समझाइस कर खुलवाया का ताला, मामला दर्ज कर पीड़िता का करवाया जा रहा है मेडिकल
    1
    #मकराना के बाद #बीदासर क्षेत्र में शिक्षक की हैवानियत

 सांडवा में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ पूर्व शिक्षक ने किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक के खिलाफ सांडवा थाने में पॉक्सो का मामला दर्ज, DSP दरजाराम कर रहें मामले की जांच, राजकीय उमावि में पीटीआई के पद पर कार्यरत है शिक्षक, परिजनों एवं ग्रामीणों ने विद्यालय के तालाबंदी कर जताया आक्रोश, सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, परिजनों से समझाइस कर खुलवाया का ताला, मामला दर्ज कर पीड़िता का करवाया जा रहा है मेडिकल
    user_Babu kaswan
    Babu kaswan
    Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • झुंझुनूं: बहुजन एकता सम्मेलन की समीक्षा बैठक | संविधान की प्रतिलिपि देकर किया सम्मान
    1
    झुंझुनूं: बहुजन एकता सम्मेलन की समीक्षा बैठक | संविधान की प्रतिलिपि देकर किया सम्मान
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को #viral #accident
    1
    एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को
एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को
#viral #accident
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पांचवे चरण में 50 औषधिय एवं छायादार पौधों का रोपण #newsjanawaz जोधपुर.समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान की ओर से कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ग्रामीण में पौधारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि हरियालो राजस्थान, एक पेड़ पूज्य मां के नाम अभियान के तहत पांचवें चरण में संस्था द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ग्रामीण जोधपुर परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के मुख्य आतिथ्य में 50 छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक अचलाराम, हेड कांस्टेबल संजय बिश्नोई, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी अरोड़ा के अलावा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का जिम्मा लिया।
    1
    पांचवे चरण में 50 औषधिय एवं छायादार पौधों का रोपण #newsjanawaz 
जोधपुर.समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान की ओर से कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ग्रामीण में पौधारोपण किया गया। संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि हरियालो राजस्थान, एक पेड़ पूज्य मां के नाम अभियान के तहत पांचवें चरण में संस्था द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ग्रामीण जोधपुर परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के मुख्य आतिथ्य में 50 छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक अचलाराम, हेड कांस्टेबल संजय बिश्नोई, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी अरोड़ा के अलावा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का जिम्मा लिया।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *बीकानेर के 2 हिस्ट्रीशीटरों के कब्जों पर चला बुलडोजर:* एक पर 50 से ज्यादा केस दर्ज, दीवार बनाकर लोहे के गेट लगवा रखे थे
    1
    *बीकानेर के 2 हिस्ट्रीशीटरों के कब्जों पर चला बुलडोजर:* एक पर 50 से ज्यादा केस दर्ज, दीवार बनाकर लोहे के गेट लगवा रखे थे
    user_Babu kaswan
    Babu kaswan
    Farmer बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • असम में बाढ आने के समाचार सुत्रो से खबर स्थिती बहुत खराब मां कमख्या सबकी रक्षा करे यही'ईश्वर और गौमाताऔ से प्राथना ये विडिओ सत्य है तो दुखद समाचार और एन वन जनरेटेड है तो ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई हो।
    1
    असम में बाढ आने के समाचार सुत्रो से खबर स्थिती बहुत खराब मां कमख्या सबकी रक्षा करे यही'ईश्वर और गौमाताऔ से प्राथना ये विडिओ सत्य है तो दुखद समाचार और एन वन जनरेटेड है तो ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई हो।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.