मुज़फ्फरनगर में गूंजी सम्राट अशोक के विचारों की आवाज, जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी आयोजित मुज़फ्फरनगर में गूंजी सम्राट अशोक के विचारों की आवाज, जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी आयोजित शिवसेना के मंच से सम्राट अशोक के विचारों पर मंथन, जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी में उठी प्रतिमा और सरकारी अवकाश की मांग मुज़फ्फरनगर। गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर शहर में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राकेश सैनी ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप रहे। सभी वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों, उनके शासन, मानवता और धर्म के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक रहे, जिन्होंने युद्ध की विभीषिका देखने के बाद मानवता, शांति और धर्म के मार्ग को अपनाया। कलिंग युद्ध के पश्चात उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्होंने अपने शासन को जनकल्याण, न्याय और करुणा की नीति पर आधारित किया। अशोक का धम्म संदेश आज भी पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान चरथावल विधानसभा क्षेत्र से आए अर्चित आर्य ने भी सम्राट अशोक के जीवन परिचय और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत में उनका स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट राकेश सैनी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक केवल एक महान सम्राट ही नहीं बल्कि मानवता और राष्ट्रहित के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अशोक महान, चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज थे और उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्र और जनता के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एडवोकेट राकेश सैनी ने जोर देते हुए कहा कि सम्राट अशोक के आदर्शों और उनके जीवन संघर्ष को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रप्रेम, शांति और मानवता के मूल्यों को समझ सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर में किसी प्रमुख चौराहे पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए तथा उनकी जयंती पर एक दिवसीय सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल इतिहास का सम्मान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस मांग को लेकर पूर्व में भी शिवसेना द्वारा सरकार को ज्ञापन भेजा जा चुका है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। वक्ताओं ने अंत में कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची शक्ति युद्ध में नहीं, बल्कि शांति, न्याय और जनकल्याण में निहित होती है। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन और ऐतिहासिक विषयों को समाज के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए एडवोकेट राकेश सैनी की पहल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!
मुज़फ्फरनगर में गूंजी सम्राट अशोक के विचारों की आवाज, जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी आयोजित मुज़फ्फरनगर में गूंजी सम्राट अशोक के विचारों की आवाज, जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी आयोजित शिवसेना के मंच से सम्राट अशोक के विचारों पर मंथन, जयंती पर भव्य विचार गोष्ठी में उठी प्रतिमा और सरकारी अवकाश की मांग मुज़फ्फरनगर। गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर शहर में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राकेश सैनी ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप रहे। सभी वक्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों, उनके शासन, मानवता और धर्म के प्रति समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक रहे, जिन्होंने युद्ध की विभीषिका देखने के बाद मानवता, शांति और धर्म के मार्ग को अपनाया। कलिंग
युद्ध के पश्चात उनका जीवन पूरी तरह बदल गया और उन्होंने अपने शासन को जनकल्याण, न्याय और करुणा की नीति पर आधारित किया। अशोक का धम्म संदेश आज भी पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान चरथावल विधानसभा क्षेत्र से आए अर्चित आर्य ने भी सम्राट अशोक के जीवन परिचय और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत में उनका स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट राकेश सैनी ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक केवल एक महान सम्राट ही नहीं बल्कि मानवता और राष्ट्रहित के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अशोक महान, चंद्रगुप्त मौर्य के वंशज थे और उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्र और जनता के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एडवोकेट राकेश सैनी ने जोर देते हुए कहा कि सम्राट अशोक के आदर्शों और उनके जीवन संघर्ष को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रप्रेम, शांति और मानवता के मूल्यों को समझ सके। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार
से मांग करते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर में किसी प्रमुख चौराहे पर सम्राट अशोक की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए तथा उनकी जयंती पर एक दिवसीय सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल इतिहास का सम्मान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस मांग को लेकर पूर्व में भी शिवसेना द्वारा सरकार को ज्ञापन भेजा जा चुका है। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। वक्ताओं ने अंत में कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची शक्ति युद्ध में नहीं, बल्कि शांति, न्याय और जनकल्याण में निहित होती है। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन और ऐतिहासिक विषयों को समाज के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए एडवोकेट राकेश सैनी की पहल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!
- मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने गुरुवार को एक विशाल पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत का नेतृत्व एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर निशाना साधा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विशेष रूप से राकेश टिकैत ने स्मार्ट मीटर का विरोध जताते हुए कहा कि इन्हें किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल समाप्त करने की भी मांग की। पंचायत में ग्राम चोकड़ा और कुल्हेड़ी की कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े मुद्दों पर मौके पर ही निर्णय लिए गए। घोषणा की गई कि ग्राम चोकड़ा में एक महीने के भीतर समिति निर्माण कार्य शुरू होगा, जबकि ग्राम कुल्हेड़ी में चार महीने के भीतर नई कोऑपरेटिव सोसाइटी की नींव रखी जाएगी। किसानों ने पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली विभाग द्वारा उत्पीड़न, नलकूपों पर हो रही चोरी और स्मार्ट मीटर जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पंचायत के समापन के बाद, भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर डॉ. रविशंकर को दिया गया। ज्ञापन में ग्राम कुल्हेड़ी में ट्रांसफार्मर की स्थापना, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, सड़कों का निर्माण, बिजली उत्पीड़न पर रोक और चोरी की घटनाओं की शिकायतों के समाधान की मांग प्रमुख रूप से शामिल थीं।2
- उत्तर प्रदेश के जिला शामली में दुकान पर कब्जे को लेकर 2 गुट भिड़ गए। DSP और पुलिस फोर्स के सामने सड़क पर खूब मारपीट हुई। एक पक्ष महंत योगी शेर नाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज है। मारपीट के बाद पुलिस ने दुकान पर सील लगवाई। बताया जा रहा है कि बाबा पक्ष कोर्ट से केस हार चुका है, इसके बावजूद वो दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं।1
- मुजफ्फरनगर में प्रशासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एक युवक का वीडियो सामने आया है। प्रशासन से बेखोफ बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा फोडकर भोपा रोड पर दिखायी दिया युवक1
- जनपद मुजफ्फरनगर में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल अवस्था में किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर मय एक मोटर साईकिल हीरो होन्डा बिना नम्बर बरामद। पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। घटना का संक्षिप्त विवरण आज दिनांक 26.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ रायपुर नंगली एनएच-58 हाईवे पुल के नीचे सदिग्ध व्यक्ति वाहन की चैकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साईकिल से खतौली की तरफ से आता दिखायी दिया जिसकी मोटरसाइकिल पर नम्बर नही था। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु उक्त मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशार किया गया परन्तु पुलिस टीम को देख मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से मोडकर वापस खतौली की तरफ भागने लगा, इसी दौरान जल्दबाजी व घबराहट के कारण उक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम से स्वंय को घिरता देख अभियुक्त ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंक की तथा पैदल भागने लगा। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ की गयी सुक्ष्म एवं नियंत्रित फायरिंग में बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार देते हुए उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम इन्तजार उर्फ मोटा पुत्र इरफान उर्फ फांडे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर बताया। घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी खतौली भिजवाया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।4
- "मुजफ्फरनगर: करीम होटल के छोले में निकले कीड़े, ग्राहक से बदसलूकी का आरोप; कार्रवाई की उठी मांग"1
- Post by Khulasha news1
- Post by VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन1
- खतौली के रतनपुरी मै पुलिस ओर बदमाश के बीच की गयीं mutbheed आरोपी घायल1