सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए इंदौर, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों, शासन की हितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर आयुक्त नगर निगम आकाश सिंह, अपर कलेक्टर रोशन राय तथा रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन तथा सुशासन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना आवश्यक है। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इंदौर कलेक्टर वर्मा ने आज सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की रेण्डम रूप से समीक्षा भी की। 5 प्रकरणों में लापरवाही तथा देरी से निराकरण पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रकरणों को गंभीरता से देखें और त्वरित रूप से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर पात्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिले। हितग्राहियों के चयन के लिए ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम और नगर परिषदों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए इसे सफल बनाने के निर्देश भी दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए इंदौर, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों, शासन की हितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन, एमपीआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर आयुक्त नगर निगम आकाश सिंह, अपर कलेक्टर रोशन राय तथा रिंकेश वैश्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन तथा सुशासन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना आवश्यक है। प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध
कार्रवाई की जाएगी। इंदौर कलेक्टर वर्मा ने आज सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज प्रकरणों के निराकरण की रेण्डम रूप से समीक्षा भी की। 5 प्रकरणों में लापरवाही तथा देरी से निराकरण पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रकरणों को गंभीरता से देखें और त्वरित रूप से निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि हर पात्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिले। हितग्राहियों के चयन के लिए ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम और नगर परिषदों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए इसे सफल बनाने के निर्देश भी दिए गए।
- Post by Vishal Jadhav1
- बच्चा चोर समझ कर महिला से करी जमकर मारपीट महिला ने केस दर्ज कराया(99933 47030)1
- Post by प्रदेश खुलासा न्यूज1
- इंदौर की पालदा क्षेत्र से 12 साल कि बालिका लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश ,कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें !!!1
- इंदौर में ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा-4 के वार्ड 84 का दोपहिया वाहन से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आयोजित जनता चौपाल में रहवासियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। स्थानीय नागरिकों ने पानी, ड्रेनेज, अतिक्रमण और जल जमाव जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद और निगम अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए। चौपाल के दौरान महापौर को लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा। महापौर ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। ‘संकल्प से समाधान’ के माध्यम से शहर की जमीनी हकीकत सामने आ रही है और जनप्रतिनिधियों के दावों की सच्चाई भी उजागर हो रही है।1
- मध्यप्रदेश की राजनीति में आज उस वक्त हलचल मच गई जब मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। बजट पेश होते ही विपक्ष ने इसे जनविरोधी बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि बजट में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ठोस प्रावधान नहीं किए गए1
- शेखर गिरी और जनहित पार्टी ने मिलकर मल्हारगंज पर बनने वाले मेट्रो रेलवे स्टेशन का किया विरोध प्रदर्शन मल्हारगंज थाने के सामने इंदौर इंदौर के मल्हारगंज निवासी शेखर गिरी के नेतृत्व मे इंदौर मेट्रो के मल्हारगंज में बनने वाले रेलवे स्टेशन का विरोध करते आ रहे हैं पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन किया गया लेकिन मेट्रो ने आज मल्हारगंज थाने के सामने अपना कंटेनर रखा और फेंसिंग लगा दी आज भी जनहित पार्टी के साथ शेखर गिरी के नेतृत्व में पेड़ों को बचाने के लिए प्रदर्शन किया गया1
- इंदौर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नीलकंठेशवर महादेव की भव्य बारात की शोभा यात्रा टिकरिया बादशाह रोड सुरेंद्रनगर से यादव पैलेस से होती हुई गिरना सिटी पर समाप्त हुई। यात्रा में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की धुन पर नाश्ते गेट चल रहे थे यात्रा समाप्ति पर मंदिर में महा आरती के साथ हरियाली खीर का वितरण हुआ। उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी सुरेश चंद तिवारी हो सर रक्षक अशोक तिवारी ने दी इस अवसर पर मुख्य रूप से गोलू तिवारी अंकित गुर्जर देव शंकर मिश्रा खाटू श्याम किराना मुकेश चौहान अमन मालवीय कृष्ण पांचाल अभी परिहार श्रीमती मंगला तिवारी पूजा तिवारी महिमा नामदेव पप्पी जीजी गोंड सनी गोड़ दल्लू मालवीय अजय भैया मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रकार राजन मालवीय1