डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ के हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद करते हुए हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध हत्या ,डकैती, मारपीट ,चोरी ,हत्या के प्रयास आदि के 18 प्रकरण दर्ज। आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभपुरा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किये। आपसी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा व डी.एसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में जिला विशेष टीम की सूचना पर थानाधिकारी शंभूपुरा धर्मराज मीना उ.नि.के नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान डी.एस.टी टीम पर फायरिंग कर भागे अभियुक्त प्रभुसिंह पिता गुमान सिंह निवासी लालजी का खेडा पुलिस थाना सदर चित्तौडगढ जिला चित्तौडगढ को नाकाबंदी के दौरान रोकने पर पुनः पुलिस जाब्ता पर फायरिंग करने से पुलिस द्वारा जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जो घायल होकर सरकारी अस्पताल में जैर ईलाज है। उक्त प्रभुसिंह थाना सदर चित्तौडगढ का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूध मारपीट,हत्या का प्रयास ,डकैती, आर्म्स एक्ट ,हत्या व चोरी आदि के कई प्रकरण दर्ज है। एवं विश्वसनीय सूत्रो से पता चला कि उक्त शक्स प्रभुसिंह अजयराज सिंह गैंग का सदस्य है। जिसकी पिछले साल बजरी गैंगवार में हत्या कर दी थी। जिसमें हत्या के आरोपी ईश्वर सिंह व भैरू झोपडा गैंग के लोगो को कुछ दिन पहले प्रभुसिंह के द्वारा जान मारने की धमकी दी थी। व उनको जान से मारने की फिराक में था इस समय ईश्वर सिंह अजय राज सिंह हत्याकांड में पैरोल पर बाहर है। जिससे जिले में गैंगवार होने की संभावना है। इसके पास हथियार होने की भी डीएसटी टीम के पास पूर्व सूचना थी जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस, 2 फायर किये कारतूस खाली केस व एक मोटर साईकिल बरामद की गई। उक्त घटना पर प्रभुसिंह के विरूध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। डीएसटी टीमः- एएसआई सुरज कुमार प्रभारी डीएसटी टीम, कानि वीरेन्द्र व देवेन्द्र रामावतार , सुनील , दुर्गेश ,हेमराज ,जोगेन्द्र ,साहिल व मुकेश थाना शंभूपुरा- धर्मराज मीना थानाधिकारी थाना शंभूपुरा मय टीम एएसआई महावीर कुमार, मुकेश ,रामकिशन , महेन्द्र नैन

- चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।3
- विकल्प जन सांस्कृतिक मंच ने धूमधाम के साथ मनाई प्रेमचन्द जयंती July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह की शुरुआत नारायण शर्मा ने प्रेमचन्द की कहानी पर बनी फिल्म के गीत की म्यूजिकल प्रस्तुति कर किया...1
- केडीए का अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, ट्रांसपोर्ट नगर योजना से हटाए अवैध कब्जे कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ट्रांसपोर्ट नगर योजना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देश पर आनंदपुरा स्थित योजना के पार्किंग स्थल और भूखंडों पर अवैध रूप से बनाई गई गुमटियां, ठेले, टीनशेड, टपरियां तथा कबाड़ और वाहनों के पार्ट्स रखकर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर हटाया गया। केडीए को इस संबंध में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर पार्किंग स्थल को खाली कराया गया। केडीए ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- कोटा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क व सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान में कानूनगो, पटवारी और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा, जबकि थानाधिकारी सत्यनारायण ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल रही और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने के संकेत दिए। कोटा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त के निर्देश पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क व सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान में कानूनगो, पटवारी और पुलिस जाप्ता मौजूद रहा, जबकि थानाधिकारी सत्यनारायण ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल रही और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने के संकेत दिए।1
- बून्दी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में ममता शर्मा का अपमान पिछले दिनों बून्दी कांग्रेस कमेटी की बैठक में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के अपमान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चायें तेज हैं। जानिए उनकी जुबानी।1
- शहर में विभिन्नस्थानों पर आश्रम मंदिरों पर गुरुऔरभक्तों के बीच में संगम महा आरती एवं भंडारे संपन्न गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम: कोटा के मंदिरों में गुरु चरण पूजन, महाप्रभुजी मंदिर सहित कई स्थानों पर महाभंडारों का आयोजन कोटा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोटा शहर मंगलवार को पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। शहर के विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का विधि-विधान से गुरु चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन, पूजन एवं गुरु वंदना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के महाप्रभुजी मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, वेद मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। गुरु महिमा का गुणगान करते हुए संत-महात्माओं ने श्रद्धालुओं को ज्ञान, सेवा, संस्कार और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर विशाल महाभंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसरों में भक्तों की भारी भीड़ रही तथा महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। पूरे दिन शहर में "जय गुरुदेव" और "गुरु महाराज की जय" के जयघोष गूंजते रहे। धार्मिक आयोजनों के दौरान सामूहिक आरती, गुरु वंदना, प्रसाद वितरण एवं सेवा कार्य भी किए गए। आयोजकों ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है, क्योंकि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों एवं मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं कीं। श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण यह पर्व कोटा शहर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।1
- क्रिकेट के मैदान में ऐसा भी होता जहां बाल हवा में ऊंचाई पर जा कर नीचे आति है लेकिन अपने साथ द्रोण केमरा को भी नीचे ले आती है बोल मैदान में खड़े रोबोट कोंलागती है उसको गुस्सा आ जाता है1
- संसद में विपक्ष ने किया चंदा चोरी का नाट्य रूपांतरण, श्रद्धालु बने राहुल गांधी जी ने दान दिया, पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर 'चंपत' हो गए। संसद में विपक्ष ने किया चंदा चोरी का नाट्य रूपांतरण, श्रद्धालु बने राहुल गांधी जी ने दान दिया, पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर 'चंपत' हो गए।1