पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण रावत के पिता का निधन, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार तक रहे मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण रावत के पिता का निधन, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने दी श्रद्धांजलि औरास: उन्नाव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार रावत के पिता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार के मिलते ही उनके पैतृक गांव गेरूआ में स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। *पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बँधाया ढाढस* शनिवार दोपहर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पैतृक गांव गेरूआ पहुँचे। उन्होंने प्रवीण रावत के पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए और उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ बैठकर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य रखने की सांत्वना दी। *अंतिम संस्कार में रहे मौजूद* सांत्वना देने के साथ ही पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान भी मौजूद रहे। मुखाग्नि के समय उन्होंने परिजनों के साथ रहकर उन्हें ढाढस बँधाया। *क्षेत्रीय शोक* प्रवीण कुमार रावत के पिता के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि वे एक सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और उन्हीं के नक्शे कदम पर उनका परिवार भी चल रहा था और आम जनमानस की निस्वार्थ भाव से सेवा करता है वही उनकी मौत से उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

- AJEET SINGHHasanganj, Unnaoअत्यंत दुखद1 day ago
- सीतापुर/लखनऊ: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 (लखनऊ-सीतापुर सेक्शन) पर कथित अनाधिकृत कब्जे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा प्रबंधक छीता पासी पार्क को नोटिस जारी किए जाने के बाद पासी समाज और कई सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। यह नोटिस 25 मार्च 2026 को राजमार्ग प्रशासक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जारी किया गया है, जिसमें ग्राम वैदेही वाटिका, तहसील सदर, जनपद सीतापुर में 600 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस के अनुसार, संबंधित पक्ष को सात दिनों के अंदर कब्जा हटाने और तीन दिनों के भीतर अपना अभ्यावेदन परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, गोमतीनगर लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। पासी समाज में भारी नाराजगी इस नोटिस के बाद पासी समाज के संगठनों और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि जिस स्थान को अतिक्रमण बताया जा रहा है, वह ऐतिहासिक धरोहर और महाराजा छीता पासी जी के किले से जुड़ा क्षेत्र है, जो पासी समाज की आस्था और इतिहास का प्रतीक है। समाज के लोगों का कहना है कि सरकार को पहले महाराजा छीता पासी जी के किले का सौंदर्यीकरण, संरक्षण और विकास करना चाहिए, उसके बाद यदि सड़क निर्माण की आवश्यकता हो तो किले के एक साइड से रोड निकाली जाए, ताकि ऐतिहासिक स्थल को नुकसान न पहुंचे। पासी समाज के नेताओं और संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा: “अगर सरकार ने पासी समाज की आस्था और इतिहास को नजरअंदाज करके जबरन कार्रवाई की, तो पूरा पासी समाज सड़क पर उतरकर बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार ने समाज की मांग नहीं मानी, तो 2027 के चुनाव में पासी समाज अपनी वोट की ताकत से जवाब देगा। पासी समाज और संगठनों ने सरकार के सामने निम्न मांगें रखी हैं: महाराजा छीता पासी जी के किले का सौंदर्यीकरण कराया जाए। किले को ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जाए। सड़क निर्माण किले के एक साइड से किया जाए। छीता पासी पार्क और ऐतिहासिक स्थल को न हटाया जाए।2
- ये हिरन नगर नाले का हाल1
- सेवा मे नगर निगम आलमबाग लखनऊ जोन 5 नंद नगर नटखेड़ा लखनऊ नटखेड़ा गली मे करीब एक हफ्ते से सफाई नही हुई है कृपया सफाई कराए1
- Infinix Note 60 Pro Launch Date Confirmed1
- लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई गाड़ियां सीज की गईं। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by पुत्ती लाल वर्मा रिपोर्टर1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- ये देखो रामलीला मैदान की गंदगी की हालत नगर पालिका सो रहा1