कौशाम्बी में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट हो रहे है गायब जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है कौशाम्बी। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल मंझनपुर के महिला वार्ड मे प्रसव के लिए भर्ती प्रसूताओं के सोने के लॉकेट गायब होने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगने लगा है प्रसव कक्ष में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है प्रसव कक्ष के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है इन स्थितियों में प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं के सोने के लॉकेट चोरी होने के बाद स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं सोने के लॉकेट गायब होने से पीड़ित लोगों ने मंझनपुर थाने में अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया है प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों से खुलेआम रुपए की वसूली होती थी इसकी चर्चा तो कई वर्षों से हो रही है चर्चाओं पर जाएं तो प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से नवजात के जन्म होने के बाद लाखों रुपए सप्ताह की वसूली खुलेआम स्टाफ नर्स द्वारा बख्शीश के नाम पर की जाती है आखिर जिला अस्पताल में निशुल्क प्रसव के बाद घूस के बजाय बख्शीश के नाम पर वसूली का कौन सा शासनादेश आ गया है लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसव में वसूली को नहीं रोक सके हैं स्टाफ नर्सों पर रुपये मांगने का भी गंभीर आरोप अस्पताल में भर्ती महिला और उनके परिजनों ने लगाया है मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रसव् पीड़िता महिलाओं के सोने के लॉकेट गायब होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है लेकिन कुछ भी हो जिस तरह से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दिनों दिन चौपट होती जा रही हैं जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में असफल हो चुके हैं शासन को मामले में गंभीर निर्णय लेना होगा वरना मरीज वा उनके परिवार के लोग इसी तरह मेडिकल कॉलेज की चौपट व्यवस्था से परेशान होते रहेंगे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहेंगे ऊनो गांव निवासी धनेश कुमार मौर्या ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 सितंबर को उन्होंने अपनी पत्नी अंजली देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। करीब 10:56 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ नर्स ने उनसे 1500 रुपये की मांग की। धनेश के मुताबिक उनकी मां ने नर्स को 500 रुपये दिए।करीब दोपहर 12 बजे अंजली को लेबर रूम से वार्ड में लाया गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बताया कि प्रसव के दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट नर्स ने उतारकर रख लिया था। लॉकेट मांगने पर नर्स ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।इसी तरह रामपुर बढ़नावां निवासी महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोनिका यादव को 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:10 बजे प्रसव के बाद पुत्र पैदा हुआ। महेंद्र का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने उनसे 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने 1500 रुपये दिए,लेकिन आरोप है कि नर्स ने एक हजार रुपये और देने का दबाव बनाया।महेंद्र के मुताबिक प्रसव के बाद उनकी पत्नी ने अपना सोने का लॉकेट नर्स से लाने को कहा,लेकिन नर्स ने लॉकेट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुटी है। कुछ भी हो मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से मरीज के साथ आतंक मचा हुआ है यह पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है यदि मेडिकल कॉलेज की शिकायत पुलिस थाने तक पहुंच जाए तो प्रधानाचार्य की कमजोर व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE

- कौशाम्बी: बच्ची से गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे पिता से भी मारपीट! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कौशाम्बी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के धननी मजरा नरहैया गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को बचाने पहुंचे पिता के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को अशोक कुमार की करीब सात वर्षीय पुत्री सोलाना बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गई थी। आरोप है कि वहां हसीब मियां नामक व्यक्ति बच्ची के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि वहां मौजूद हसीब मियां और लाला ने एकराय होकर अशोक कुमार के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अशोक कुमार के मुताबिक, मारपीट में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उन्होंने संदीपनघाट थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी शिकायत दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।1
- कौशाम्बी । में कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कार की डिग्गी में शव मामले का 24 घंटे में खुलासा कौशाम्बी: मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास खेत में खड़ी डिजायर कार की डिग्गी से युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मृतक की पहचान रवि यादव, निवासी बलीपुर चैतवार, प्रयागराज के रूप में हुई। पुलिस ने संदीप यादव और शानू यादव, निवासी यादवपुर, धूमनगंज प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपियों ने रवि के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। में शव को कार की डिग्गी में रखकर महमदपुर के पास खेत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ईंट, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE2
- कौशाम्बी - मंझनपुर पुलिस ने रवि यादव हत्याकांड का किया 24 घंटे के भीतर खुलासा । ममेरी बहन से शादी करने को लेकर हुआ विवाद ममेरी बहन से शादी करना चाहता था मृतक रवि यादव शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम पुलिस ने दोनो आरोपी संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल मंझनपुर थाना के महमदपुर के पास ईट पत्थर से सर कूचकर की गयी थी हत्या ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर भारी गड्ढा और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलभराव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ खास रिपोर्ट।1
- मंझनपुर कार की डिग्गी में शव मिलने का 24 घंटे में खुलासा। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद हुआ।इसके बाद रवि यादव की ईंट से हमला कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर भागने की कोशिश की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया गया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का मामला।4
- कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट। कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक निर्भय पटेल की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवक ने अपने भाई समुंदर पटेल पर कर्ज, जबरन खेती कराने और अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में निर्भय ने लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और भविष्य में दोबारा कर्ज न लिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ की खास रिपोर्ट।1
- कौशाम्बी: पुरानी रंजिश में महिला के घर आग लगाने का आरोप, चार बकरियां और गृहस्थी का सामान जला कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव निवासी कांति देवी ने गांव के संदीप कुमार पर पुरानी रंजिश के चलते घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 13 मई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे हुई आगजनी में चार बकरियां समेत घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना की तहरीर थाना कोखराज में देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। साथ ही आरोपी पर लगातार धमकी देने और दोबारा आग लगाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कांति देवी ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच, मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- जिंदगी का हर पल एक इम्तिहान है दिल में छिपा एक तूफान है #facebookpost #nonfollowers #Hilighteveryone1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1