*दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 🔷* आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 7 CLA Act से संबंधित वांछित अभियुक्त ध्रुव तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी ग्राम भोज तिवारी का पुरवा मजरे बबुरी थाना बन्धुआकला जनपद सुलतानपुर (हाल पता–चन्दौकी रोड, थाना बन्धुआकला), उम्र लगभग 22 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दाऊदपुर नहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्त:* ध्रुव तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी: ग्राम भोज तिवारी का पुरवा, मजरे बबुरी, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर *आपराधिक इतिहास:* मु0अ0सं0 97/2023 धारा 323/504/506 भादवि थाना बन्धुआकला मु0अ0सं0 71/2024 धारा 9/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला मु0अ0सं0 23/2025 धारा 324(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना बन्धुआकला मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व धारा 7 CLA Act थाना बन्धुआकला *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह हे0का0 मो0 फरहान खान का0 नरसिंह का0 अनुज सिंह
*दिनांक – 19.04.2026* *जनपद – सुलतानपुर* *🔷 थाना बन्धुआकला पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 🔷* आज दिनांक 19.04.2026 को उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 7 CLA Act से संबंधित वांछित अभियुक्त ध्रुव तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी ग्राम भोज तिवारी का पुरवा मजरे बबुरी थाना बन्धुआकला जनपद सुलतानपुर (हाल पता–चन्दौकी रोड, थाना बन्धुआकला), उम्र लगभग 22 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दाऊदपुर नहर रोड के पास से
गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्त:* ध्रुव तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी: ग्राम भोज तिवारी का पुरवा, मजरे बबुरी, थाना बन्धुआकला, जनपद सुलतानपुर *आपराधिक इतिहास:* मु0अ0सं0 97/2023 धारा 323/504/506 भादवि थाना बन्धुआकला मु0अ0सं0 71/2024 धारा 9/25 आयुध अधिनियम थाना बन्धुआकला मु0अ0सं0 23/2025 धारा 324(4)/351(3)/352 बीएनएस थाना बन्धुआकला मु0अ0सं0 40/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व धारा 7 CLA Act थाना बन्धुआकला *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह हे0का0 मो0 फरहान खान का0 नरसिंह का0 अनुज सिंह
- *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-2
- अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीसीटर अपराधी को गोली लगी।इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बदमाश के पास से तमंचा,जिंदा कारतूस,चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 नगद बरामद हुए।मुठभेड़ में घायल कर सनी पांडेय के ऊपर अमेठी के अलग-अलग थानो के अलावा फतेहपुर में 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।आज एसपी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।। दरअसल संग्रामपुर पुलिस ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत देर रात व्यक्तियो और वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।बदमाश की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव के रहने वाले शनि पांडेय के रूप में हुई जो हिस्ट्रीसीटर अपराधी है।तलाशी के दौरान शनि के पास से एक तमंचा जिंदा कारतूस के अलावा चोरी की बैटरी झटका मशीन और 700 रुपए नगद बरामद हुए।इसी बदमाश कि शिनाख्त पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों समरजीत पुत्र शिव बहादुर निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर और रामलाल मोर्य पुत्र गया प्रसाद मोर्य निवासी तिवारीपुर थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया।अपराधियों के पास से पुलिस ने 2100 रुपए,गैस सिलेंडर,प्लास,पेंचकस,कुदाल,फावड़ा के साथ ही एक बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल भी बरामद की।आज एसपी सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सनी पांडे एक शातिर अपराधी है जिस पर 23 मुकदमें दर्ज हैं।इसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम दिया है।1
- भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन भगवान परशुराम की जय के नारों से गूँजी अमेठी अमेठी में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर अमेठी कस्बे स्थित गायत्री शक्तिपीठ में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान परशुराम और माता गायत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर 111 वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार करके सनातन के उत्थान और भारत के कल्याण की कामना की। इसके पश्चात भगवान परशुराम की जयघोष के साथ शोभायात्रा अमेठी शहर की तरफ निकली। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य और जय श्रीराम, जय भगवान परशुराम, जय हिन्द, भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ ने शहर का भ्रमण किया। शोभायात्रा गायत्री शक्तिपीठ से अंबेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए पुनः गायत्री शक्तिपीठ पहुँची। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम ने असुरों का संहार करके धरती को किया पाप मुक्त किया था। कवि एवं इतिहास अभिजित त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम ने हैहय वंशी असुरों का संहार किया था न कि क्षत्रिय जाति का विनाश। जिस प्रकार पापी रावण का भगवान राम ने संहार किया, उसी प्रकार भगवान परशुराम ने सहस्रबाहु का वध करके पृथ्वी से अनाचार को समाप्त किया था। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजसेवी पंडित दिनेश तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति के नहीं, अपितु सर्वसमाज के भगवान हैं। उन्होंने धरती से पाप विनाश करने के लिए अवतार लिया था। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रवक्ता अनिरुद्ध मिश्र ने किया। इस अवसर पर मनोज तिवारी, हरिकेश मिश्रा, भूपेन्द्र मिश्रा , कैप्टन अरविंद शुक्ला, अमित तिवारी, अम्बरीष पाण्डेय, कन्हैयालाल मिश्रा, डॉ देवमणि तिवारी आदि उपस्थित रहे।1
- मां कालिका धाम में सोमवार को मंदिर के ऊपर टंकी में पानी नहीं था जिससे भक्तों को जलाभिषेक करने में परेशानी हुई यही नहीं मंदिर के क्रियाकलाप भी पानी न रहने से प्रभावित हुए सोमवार को भारी भीड़ होने के चलते लोग टंकी का पानी खतम हो गया यहां से पानी लेकर के भगवान भोलेनाथ का जला अभिषेक करने वाले भक्तगण परेशान हुए लेकिन पानी न होने से जलाभिषेक जहां प्रभावित हुआ वहीं भक्तगणों की पूजा भी अधूरी हुई मंदिर परिसर में पूजा कर रहे कुछ लोगों के चलते चुनरी अन्य सामान में आग लग गई इससे हड़का मच गया उस समय पुलिस भी नदारत थी लोगों को नियंत्रित कर रहे स्वयंसेवकों ने लोगों से पानी नीचे मेला परिसर से मंगा करके आग बुझाई2
- लम्भुआ/सुल्तानपुर भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए। घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के दौरान, सीओ मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल, निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। वह थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 182/25 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था और घटना के बाद से लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले ही 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।वही इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।1
- थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शनि पांडेय की गिरफ्तार व उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन व मोटरसाइकिल की बरामदगी।4
- अमेठी पुलिस का बड़ा एक्शन ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार थाना संग्रामपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई 28 वर्षीय शातिर चोर शनि पाण्डेय उर्फ सुभाष पाण्डेय गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोचा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर के पास से 1 तमंचा 1 खोखा कारतूस 1 जिन्दा कारतूस चोरी की बैटरी व झटका मशीन हुआ बरामद ज्ञानेंद्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी1