झाँसी सांवरिया सेठ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग 20-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ झांसी। सांवरिया सेठ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग 20-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ जी.आई.सी. क्रिकेट ग्राउंड, झांसी में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक संदीप सरावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, बृजेंद्र यादव तथा ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष राशि साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल स्टेटस एवं बार एसोसिएशन की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें झांसी जनपद की विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्रिकेट टीमें शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य झांसी जिले की उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, ताकि युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सकें। डे-नाइट प्रारूप में आयोजित यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने मैदान में उतरकर प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उद्घाटन समारोह में आयोजक समिति के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कोच, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।आज दोनों टीमो के बीच आज संघर्ष मैच हुआ जिसमें जिलाअधिवक्ता संघ की टीम ने विपक्षी टीम को 6 विकेट से हराकर कर शानदार जीतहासिल की जिसमें मन ऑफ द मैच उमेश वर्मा ने प्राप्त किया जो की उमेश वर्मा को मान ऑफ द मैच बृजेन्द्र यादव ,राकेश कुमार रायकवार सीनियर एडवोकेट डायरेक्टर (सांवरिया सेठ फाउंडेशन ) प्रथम सिंह कश्यप अध्यक्ष सांवरिया सेठ फाउंडेशन, ए वन प्रॉपर्टीज अरुण कुमार बबीना एवं महेंद्र कुमार रायकवार मैनेजिंग डायरेक्टर झांसी ग्रामीण प्रीमियर लीग ने दी कल 11 स्टार vs बबीना बॉम्बर टकराएगी

- Post by News24harkhabar1
- झाँसी के आसमान में घूमा फाइटर जेट, जिसकी आवाज से गूंजा झाँसी, सहम उठे लोग1
- झांसी के ADM अरुण गौड़ व उनकी PCS पत्नी बस्ती पुलिस के खिलाफ़ धरने पर। पुलिस के लचर रवैये बदसलूकी के खिलाफ 2 PCS धरने पर। ADM झांसी अपने भाई सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ को न्याय दिलाने के लिए। अजय गौड़ बस्ती पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे 5 दिन से लापता थे कल शाम उनका शव नदी से बरामद हुआ। बस्ती पुलिस 5 दिन से लापता अपने सब इंस्पेक्टर को नही ढूंढ पाई थी। ADM झांसी व उनकी PCS पत्नी CO हरैया स्वर्णिमा सिंह और SO परसरामपुर के खिलाफ़ मांग। जब PCS न्याय मांग रहे हो तो फिर आम आदमी की कौन सुनेगा1
- इंदौर खजराना गणेश जी का मंदिर इंदौर में दुनिया की सबसे महंगी मिठाई की दुकान श्री अष्ट विनायक2
- झाँसी (उत्तर प्रदेश)।लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को चिरगांव क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने झांसी कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम खिरियापाली, वरल, नरी, बिठरी, पाली, खिरी सहित आसपास के तमाम गांवों से आए किसानों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए।1
- Post by Anubhav shrivastava1
- झाँसी। जनपद के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 49 गोंदू कंपाउंड में शंकर जी मंदिर के पीछे खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक सरेआम मारपीट और हंगामा करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।1
- झांसी में झोपड़ी के अंदर तमंचा लहराते हुए एक युवक ने रील बनाकर वीडियो वायरल कर दिया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक पहले तमंचे को खोलता है और फिर कारतूस लोड करके रंगबाजी दिखाता है वायरल वीडियो और हाथों में तमंचा लेकर खोलता है और फिर उसमें कारतूस लोड करता है। इसके बाद तमंचा लहराते हुए एक हाथ से बड़ी स्टाइल में पकड़ता है, जबकि दूसरे हाथ से बालों को सहलाता है। वीडियो में तालपुरा बॉयज लिखा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को तलाश रही है। मगर ये वीडियो कितने दिन पुराना है और कहां शूट किया गया है, ये अभी पता नहीं चला है। लेकिन तालपुरा नवाबाद थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए नवाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.1