logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वन विभाग की कार्रवाई पर भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने उठाए सवाल, 7 दिनों में निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद सीतापुर सीतापुर।* भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर दधीच सिंह के विरुद्ध वन विभाग के एक दरोगा द्वारा दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। संगठन ने प्रशासन को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए 7 दिनों का समय दिया है! भाकियू (संघर्ष मोर्चा) के *जिला अध्यक्ष डॉ. अजय पाल* ने आरोप लगाया कि बिना तथ्यों की समुचित जांच किए तथा कथित रूप से राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों की कटान हुई है तो पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि पेड़ किसके थे और कटान किसने कराई। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के भविष्य के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। *ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा* कि उन्हें प्रशासन और न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर पूरा विश्वास है तथा उम्मीद है कि तथ्यों के आधार पर सत्य सामने आएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) किसानों और आम नागरिकों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा

3 hrs ago
user_मो इस्लाम
मो इस्लाम
Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
5287817f-9600-4dab-8d40-6672fa687977

वन विभाग की कार्रवाई पर भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने उठाए सवाल, 7 दिनों में निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद सीतापुर सीतापुर।* भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर दधीच सिंह के विरुद्ध वन विभाग के एक दरोगा द्वारा दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। संगठन ने प्रशासन को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए 7 दिनों का समय दिया है! भाकियू (संघर्ष मोर्चा) के *जिला अध्यक्ष डॉ. अजय पाल* ने आरोप लगाया कि बिना तथ्यों की समुचित जांच किए तथा कथित रूप से राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों की कटान हुई है तो पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि पेड़ किसके थे और कटान किसने कराई। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के भविष्य के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की। *ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा* कि उन्हें प्रशासन और न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर पूरा विश्वास है तथा उम्मीद है कि तथ्यों के आधार पर सत्य सामने आएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) किसानों और आम नागरिकों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा

More news from Lucknow and nearby areas
  • मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
    1
    मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।

नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जिसके बाद अब रुचिका ने माफ़ी माँगी है।
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    12 min ago
  • लखनऊ - यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर शहीद स्मारक.पर स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी कर रहे थे धरना वजीरगंज पुलिस ने पदाधिकारी को लिया हिरासत में
    1
    लखनऊ - यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर शहीद स्मारक.पर
स्वर्ण मोर्चा  के पदाधिकारी कर रहे थे धरना वजीरगंज पुलिस ने पदाधिकारी को लिया हिरासत में
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है? ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    1
    दुबग्गा में मिट्टी खनन का ‘खेल’ बेखौफजिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के बरावन कलां और मौरा में अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 
सड़कों पर रात हो या दिन मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही खुलेआम देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफिया अवैध रूप से पुलिस से साठगांठ कर अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। 
दिन-रात सड़कों पर दौड़ते मिट्टी लदे वाहन जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा मिट्टी खनन का यह खेल?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन वाहनों पर नहीं पड़ रही, या फिर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है?
ग्रामीणों ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/
    1
    लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी
दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी
पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। 
और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। 
पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है।
दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार
प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है/
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अरे रुकिए, ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है। जहाँ कांग्रेस की सरकार हैं, झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए! अरे रुकिए, ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है। जहाँ कांग्रेस की सरकार हैं, झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए!
    1
    अरे रुकिए,

ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है।
जहाँ कांग्रेस की सरकार हैं,
झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए!
अरे रुकिए,
ये जंतर-मंतर नहीं, झारखंड का दृश्य है।
जहाँ कांग्रेस की सरकार हैं,
झारखंड में परीक्षा में धांधली को लेकर लाखों छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
पर मजाल है किसी विपक्ष के नेता का ध्यान झारखंड के छात्रों पर जाए!
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • भारती किसान यूनियन हिंदुस्तान के मोहम्मद सलमान जन्म दिन पर मानई खुशियाँ मेरी ताकत मेरा हौसला मेरे अपने मैने अपने जीवन में बस इन्हीं लोगों को कमाया मेरे अपने ही मेरी ताकत है
    1
    भारती किसान यूनियन हिंदुस्तान के मोहम्मद सलमान जन्म दिन पर मानई खुशियाँ
मेरी ताकत मेरा हौसला मेरे अपने मैने अपने जीवन में बस इन्हीं लोगों को कमाया मेरे अपने ही मेरी ताकत है
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Artist बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.