जनपद में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएम ने कसी कमर सोनभद्र/दिनांक 09 मार्च,2026। *जनपद में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक* जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने जनपद में विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा आगामी दिनों में प्रस्तावित विद्युत समिति के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने पर बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के जिन भी प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, उनकी समस्त सूची शीघ्र तैयार कर विद्युत विभाग को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सूची के आधार पर ऐसे सभी विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि हर घर नल योजना के अंतर्गत जिन स्थानों से पेयजल की आपूर्ति की जाती है, वहां निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति अवश्य उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो, इसके लिए जल निगम एवं विद्युत विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के ऐसे स्थानों की पहचान की जाए जहां विद्युत तार ढीले पड़े हैं या खंभों की कमी है। ऐसे स्थानों पर विद्युत तारों को कसवाने तथा आवश्यकतानुसार खंभे लगाने की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लटके हुए विद्युत तार दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत बिल एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागति अवस्थी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकूल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 10.03.2026* *🔷🔷एएसपी मुख्यालय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी एवं व्यापक निरीक्षण-* *🔷🔷शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता हेतु कराई गई दौड़* *🔷🔷यू0पी0-112 वाहनों एवं उपकरणों की गहन चेकिंग* *🔷🔷कर्मियों की गार्द रजिस्टर पेशी एवं अभिलेखों का परीक्षण* आज दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरांत पुलिस बल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा यू0पी0-112 तथा विभिन्न थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, सुरक्षा संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर शाखा, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक एवं अन्य परिसर स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, अनुशासन एवं संसाधनों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। *अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ जनसेवा हेतु सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।*2
- सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़–बीजपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे जंगल में एक 42 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। महिला ने अपनी ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्धवा मोड़ से बीजपुर मार्ग की ओर जाने वाले सड़क किनारे स्थित जंगल में राहगीरों ने एक महिला को पेड़ से लटका देखा। इस दृश्य को देखकर लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 42 वर्ष है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। रेणुकूट चौकी पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र के ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस टिप्पणी को मां का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओबरा थाने पहुंचे और मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।1
- Pani ko filter karne ka purana tarika1
- जनता सोनभद्र के चोपन रेलवे स्टेशन में लगातार शुद्धिकरण और विस्तार के कार्य से लोगों को मिलेंगे बेहतर यात्रा और सुविधाजनक संसाधन जिसे लेकर लगातार रेलवे विभाग कार्य कर रहा है धनबाद मंडल के अंतर्गत कई ट्रेन भी चलाई जा रही है जिससे यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा सके।1
- सोनभद्र में खराब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। सोमवार को सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि लोधी स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों का शोषण हो रहा है। ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बंद हैं, अल्ट्रासाउंड के लिए एक महीने बाद की तारीख मिल रही है और डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब है। सपा नेताओं ने एंबुलेंस सेवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने की मांग की। प्रदर्शन में मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1