लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चेतना त्यागी द्वारा लोअर कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत चर्चा किया गया। सीजेएम चेतना त्यागी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या साह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के जरिये प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी निधि मिश्रा, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
लोक अदालत की तैयारियाँ शुरू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आहुत की बैठक। संत कबीर नगर । मा0 जनपद न्यायाधीश श्री रणधीर सिंह के निर्देशन मे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती चेतना त्यागी द्वारा लोअर कोर्ट के न्यायिक अधिकारियों साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बावत चर्चा किया गया। सीजेएम चेतना त्यागी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा
प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव /न्यायिक अधिकारी
सुश्री अनन्या साह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार से शिविरों तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के जरिये प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में सिविल जज सीनीयर डिवीजन संजय राज पाण्डेय, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी निधि मिश्रा, सिविल जज जु0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
- नेपाल में आई आफत प्रलय का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल तबाही का मंजर देख खड़े हो रहे लोगों के रोंगटे1
- बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।3
- DDU University में बर्खास्तगी पर डॉ. संपूर्णानंद मल्ल का बड़ा आरोप | जाली शासनादेश से Termination?1
- मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ? मोदी कैबिनेट के कई मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसको मिल सकती जगह ?1
- गोरखपुर की सबसे हॉट सीट बनी चिल्लूपार! देखिए जनता ने क्या कहा?, 2027 में होगा त्रिकोणीय सियासी संग्राम BJP–SP–BSP में कांटे की टक्कर, बढ़ी चुनावी हलचल किसके हाथ लगेगी चिल्लूपार की सत्ता ? #चिल्लूपार #चिल्लूपारविधानसभा #गोरखपुर #गोरखपुरन्यूज़ #UPPolitics #UPElection2027 #2027चुनाव #BJP #SP #BSP #त्रिकोणीयसंघर्ष #सियासीमहासंग्राम #ABCहिंदुस्तान #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया,पैर में लगी गोली, लूट के मामले में फरार था गोरखपुर पीपीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुड्डू दाढ़ी (45) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार,गुड्डू दाढ़ी लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस टीम को उसके सिसई घाट के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली।सूचना के आधार पर,पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें उसके पैर में गोली लग गई।गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।उसके पास से असलहा और कारतूस बरामद किया है।पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार बदमाश गुड्डू पीपीगंज क्षेत्र का रहने वाला है।और इसके खिलाफ गोरखपुर, सिद्धार्थनगर के अलग-अलग थानों में 45 मुकदमे दर्ज हैं।आपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने के कारण गोरखपुर जिले पुलिस ने उस पर 50 हजार और सिद्धार्थनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।संतकबीरनगर कोर्ट ने एक मामले में गुड्डू दाढ़ी को भगोड़ा घोषित किया था।सिसई घाट के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया।पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइट- अनुराग सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गोरखपुर1
- *ऑपरेशन मजनू के तहत संतकबीरनगर पुलिस की व्यापक कार्रवाई, 97 से भरवाया माफीनामा, 13 वाहन सीज, 194 वाहनों का चालान एवं 14 व्यक्तियों के विरुद्ध 170/126/135 बीएनएसएस के तहत की गयी कार्यवाही* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन मजनू अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गयी । पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छात्राओं एवं महिलाओं को असहज करने वाली गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों तथा कम उम्र में वाहन चलाने वाले किशोरों की चेकिंग की गई । रास्तों में अशोभनीय हरकत, छेड़खानी अथवा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई । इस दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेजों एवं संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करते हुए 97 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, 13 वाहनों को सीज किया गया, 194 वाहनों का चालान किया गया तथा 14 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। कम उम्र में वाहन चलाने वालों को किया गया जागरूक कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को भी जागरूक किया गया कि बच्चों को समय से पहले वाहन की चाबी देना उनके जीवन को जोखिम में डाल सकता है। एक छोटी सी लापरवाही सड़क हादसे का कारण बन सकती है और पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं। बेटियों की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी जनपद संतकबीरनगर पुलिस का यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षित वातावरण एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास है। हर बेटी को यह भरोसा होना चाहिए कि वह बिना डर के स्कूल जा सकती है, सड़क पर चल सकती है और अपने सपनों की ओर बढ़ सकती है। पुलिस का संकल्प है कि बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों के क्रम अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। आमजन से अपील है कि किसी भी मनचले अथवा संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।4
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। कौड़ीराम- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर। अब सब कुछ करने की छूट। स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।1