दाल मिल में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, SLUG: दाल मिल में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, डबरा दाल चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,,,, एंकर: ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र में दाल और चावल मिल में ताला तोड़कर दाल के कट्टे चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। डबरा सिटी पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 बोरी दाल, एक ऑटो और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात के दौरान सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए थे ताकि सबूत मिटाए जा सकें। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डबरा सिटी थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में कल्ला बाल्मिक हनुमानगंज डांडा डबरा, पवन बाल्मिक, दीपक जोशी ग्राम अररु, ईशाक खान जवाहर कॉलोनी डबरा को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका डबरा थाना प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम की रही। VO: वहीं पर मामला डबरा के मंगला स्कूल के पास स्थित दाल मिल के थोक व्यापारी के गोदाम का है, जहां 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने पीछे का ताला तोड़कर तुअर, मूंग और चना दाल के कुल 40 कट्टे चोरी कर लिए थे। फरियादी की शिकायत पर थाना डबरा सिटी में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें घटना में प्रयुक्त ऑटो की पहचान हुई। मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी प्रांगण से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर खंडहर शौचालय से 40 बोरी दाल बरामद की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक MP32-ZC-3175 और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बाइट: जय राज कुबेर /अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात ग्वालियर

- भोपाल में धूमधाम से रंगोत्सव होली पर्व मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगो पर रंगों का खुमार छाया हुआ हैं,लोग होली के रंग में रंगे हुए नज़र आ रहे हैं। उसी क्रम में शहर के श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस में भी होली पर्व की धूम देखने को मिलीं। सीएम हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शहर वासियों और भाजपा नेताओं के साथ फाग गीतों पर जमकर गुलाल उड़ाया। इस दौरान उन्होंने मिलने पहुंचे लोगों को आत्मियता से गुलाल लगाकर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंग बरसे भीगे चुनर वाली...आज ब्रिज में होली में रे रसिया....होली खेल रहे बांके बिहारी आज रंग बरस रहा आदि फिल्मी और फाग गीतों की गूंज से सीएम हाउस दमक उठा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस मौके पर होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार हमारे जीवन में प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने वाला त्यौहार है।1
- Post by Ranjeet Singh1
- राजधानी भोपाल में नहीं रुक रहा अपराधों का सिलसिला होली के दिन ही अपराधियों ने उतारा एक युवक को मौत के घाट मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- Post by Naved khan1
- नागपुर में चौंकाने वाली घटना नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला द्वारा उबलते पानी डालने के बाद एक 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आईं। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब बच्चा खेलते समय पानी उछाल बैठा, जिसके कारण उसे अचानक गुस्सा आ गया। खेल का एक मासूम सा पल एक दिल दहला देने वाली घटना में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को गंभीर रूप से जलने की चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है और क्रोध नियंत्रण तथा बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। क्रोध के क्षण जीवन भर के घाव छोड़ सकते हैं। हिंसा कभी भी समाधान नहीं है।1
- भोपाल के पुराने शहर में इन दिनों नए-नए फूड आउटलेट्स खुल रहे हैं। खिचड़ा, बिरयानी, फ्राई चिकन और दूसरे पारंपरिक व मॉडर्न स्टाइल के व्यंजन युवाओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। हाल ही में “वजवान” नाम से एक नया खिचड़ा हाउस शुरू हुआ है, जहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का स्वाद ऐसा है कि ग्राहक एक बार खाने के बाद दोबारा जरूर पहुंच रहे हैं। खाने की गुणवत्ता, मसालों का खास मिश्रण और अलग अंदाज़ में परोसने की शैली इन दुकानों को लोकप्रिय बना रही है। हालांकि, सेहत के लिहाज़ से विशेषज्ञ संतुलित और स्वच्छ भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं।1
- Post by Asif Khan4
- राजधानी भोपाल में बुधवार को रंगों के पर्व होली की धूम रही पुराने भोपाल के सर्राफा चौक से हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया इस चल समारोह में ऊंट घोड़े ओर डीजे की धुन पर हुरियारे जमकर रंगो में सरोवर गुलाल उड़ाते हुए सोमवारा मंदिर पहुंचे जहां नगर निगम भोपाल द्वारा चारो तरफ से टैंकरों द्वारा कलर पानी हुरियारों पर पिचकारी के माध्यम से फेंका गया हालांकि इस चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद टाइड रही ओर चारों तरफ पुलिस की तैनाती रही इस चल समारोह के बारे में मनोज राठौर ने बताया की इस चल समारोह का समापन सोमवारा मंदिर पर होगा बाइट ...मनोज राठौर एमआईसी सदस्य नगर निगम भोपाल1